बॉलीवुड स्टार सलमान खान की ईद पार्टी कितनी लोकप्रिय है ये तो सभी जानते हैं। इस बार भी भाईजान के यहां पार्टी हुई लेकिन वह पार्टी उन्होंने नहीं, बल्कि उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा और बहनोई आयुष शर्मा ने अपने खार वाले घर में दी। इस बार सलमान ने अपनी छोटी बहन को ईद पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी थी। भाईजान के व्यस्त होने के कारण यह पार्टी अर्पिता और आयुष ने दी थी। इस पार्टी में सितारों की कोई कमी नहीं थी और इसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, सुष्मिता सेन, अनिल कपूर, कंगना रनौत, करण जौहर, कार्तिक आर्यन और कई बी-टाउन के प्रमुख नामों ने पार्टी में शिरकत की थी।
पार्टी के बाद सोशल मीडिया पर तमाम तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें इस शानदार जश्न की झलक दिख रही है। पार्टी में कंगना रनौत को देख सभी हैरान भी हुए तो शहनाज गिल की उपस्थिति ने सबको खुश किया। सलमान खान ने पार्टी में शहनाज का ध्यान भी रखा और उन्हें छोड़ने के लिए गाड़ी तक भी आए। पार्टी में सलमान की एक्ट्रेसेस ने भी तड़का लगाया। सबने पैपराजी के लिए पोज दिए और इस जश्न को और खूबसूरत बनाया। चलिए आपको बताए इस पार्टी के अंदर की सारी डिटेल्स के बारे में।
अर्पिता-आयुष के घर इकट्ठा हुआ खान परिवार
पार्टी के होस्ट अर्पिता और आयुष बहुत शानदार लग रहे थे। आयुष ने जहां लाल रंग का कुर्ता पैजामा पहना था, वहीं अर्पिता ने ब्लैक रंग का सूट पहना था। पार्टी में ज्यादातर महमानों को व्हाइट, ब्लैक और लाल रंग के कपड़ों में देखा गया। इतना ही नहीं, इस पार्टी में खाान परिवार भी शामिल हुआ। सलमान की बड़ी बहन अपने पति और बेटे के साथ नजर आईं तो सोहेल और अरबाज अकेले ही पोज करते नजर आए। सलमान खान ने भी पार्टी में ग्रैंड एंट्री ली और एक्ट्रेस हेलेन को भी ब्लैक सूट में पैप के लिए पोज करते देखा गया।
इसे भी पढ़ें : भूमि पेडनेकर से लेकर सोहा अली खान तक, इस ईद पर बेहद अलग अंदाज में नजर आईं हैं ये डीवाज
नजर आई सलमान और शहनाज गिल की क्यूट बॉन्डिंग
View this post on Instagram
सलमान खान और शहनाज गिल की प्यारी औौर क्यूट सी बॉन्डिंग भी हमने इस ईद पार्टी में देखी। बिग बॉस के 14वें सीजन के बाद से शहनाज ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सलमान भी उनको बहुत पसंद करते हैं और जब पंजाब की कैटरीना कैफ ईद पार्टी में पहुंची तो सलमान ने उनका खास ख्याल रखा। उनकी और सलमान खान की एक वीडियो इंटरनेट पर खूब छाई हुई है। उस वीडियो में शहनाज थक कर सलमान के कंधे पर सिर रखती नजर आ रही हैं और जाते-जाते उन्हें एक किस भी करती हैं और उन्हें कहती हैं, 'मुझे छोड़ने आओ'। शहनाज सलमान का हाथ पकड़कर उन्हें बाहर तक ले जाती हैं और तभी सलमान उन्हें पंजाब की कैटरीना कैफ कहते हुए आगे बढ़ते हैं।
दीपिका और रणवीर ने स्टाइल में मारी एंट्री
ईद में पार्टी में बड़े-बड़े नामों के बीच दीपवीर भी शामिल हुए। दीपिका ने जहां ब्लैक रंग का सूट पहना था तो रणबीर एकदम कलरफुल वाइब्स बिखेरते नजर आए। दोनों ने पैप के लिए पोज किया। इस बीच पैपराजी ने दोनों से 'खुश खबरी' के बारे में पूछ लिया, जहां रणवीर ने तो कोई कॉमेंट नहीं किया, लेकिन दीपिका मुस्कुराती हुई नजर आईं। दीपिका और रणवीर के इस स्टाइल को कुछ लोगों ने पसंद किया है, तो कुछ लोगों को रणवीर सिंह का ड्रेसिंग सेंस समज नहीं आया।
कीर्ति खरबंदा और पुल्कित सम्राट भी हुए पार्टी में शामिल
आपको बता दें कि पुल्कित ने सलमान की मुंहबोली बहन के साथ शादी की थी, जिसके कुछ ही समय बाद दोनों का तलाक भी हो गया था। इसके बाद अफवाहें थी कि सलमान पुल्कित से नाराज हैं, लेकिन पार्टी में पुल्कित और कीर्ति को देख यह बात गलत साबित हो गई। दोनों ने पार्टी में शानदार तरीके से शिरकत की। कीर्ति ने गुलाबी रंग की स्ट्राइप्ड साड़ी पहनी थी और पुल्कित ने कंधों से लटकते फ्रिंजेस वाला कुर्ता स्टाइल किया था। एक वीडियो में दोनों का क्यूट मोमेंट भी कैप्चर हुआ है, जहां पुल्कित गलती से कीर्ति की साड़ी में पैर रखते हैं, लेकिन फिर नीचे झुककर उसे सही करने लगते हैं।
कियारा और सिद्धार्थ को एक साथ देख हुई खुशी
इस पार्टी में कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी शिरकत की थी। दोनों ने अलग-अलग पैपराजी के लिए पोज भी किया लेकिन आखिर में दोनों को एक साथ देखकर भई उनके फैंस तो बेहद खुश हुए होंगे। बीते दिनों से यह खबर बड़ी जोरो पर थी कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन अब दोनों को इस पार्टी में साथ देखकर उनके फैंस बड़े खुश होंगे। पार्टी में कियारा ने शिमरी व्हाइट रंग का को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसके साथ लॉन्ग श्रग था और सिद्धार्थ ब्लैक रंग के कुर्ते में हैंडसम लग रहे थे।
इसे भी पढ़ें : सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी लवी-डवी मोमेंट्स
कंगना रनौत ने किया लोगों को हैरान
View this post on Instagram
यह शायद खान परिवार की पहली पार्टी थी, जिसमें कंगना को भी शामिल होते देखा गया। कंगना ने ग्रीन और व्हाइट रंग का शरारा सेट पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। पार्टी में करण जौहर, दीपिका पादुकोण की उपस्थिति में कंगना को देख लोगों को झटका लगा। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिली। किसी ने इस बात का शुक्र मनाया कि पार्टी में किसी तरह का हंगामा नहीं हुआ, तो किसी ने कंगना की प्रेसेंज को अप्रीशिएट भी किया।
क्यों नहीं दिखे कैटरीना-विक्की?
View this post on Instagram
तमाम सितारों के बीच जिस एक कपल को खासतौर से जिस एक एक्ट्रेस का सबसे ज्यादा इंतजार रहा, वो कैटरीना कैफ थीं। लोगों को लगा कि शायद कैटरीना भी इस पार्टी में आएंगी, लेकिन उनकी अनुपस्थिति से यह बात फैलने लगी कि कैटरीना कैफ की शादी के बाद सलमान और उनके बीच संबंध ठीक नहीं हैं और इसलिए उन्हें बुलाया भी नहीं गया। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना इस वक्त शहर में मौजूद नहीं हैं। वह अपने पति और एक्टर विक्की कौशल के साथ वक्त बिताने के लिए दिल्ली में हैं। आपको बता दें कि कैटरीना और सलमान 'टाइगर' सीरीज की अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
भाईजान की इस पार्टी में किसी को इन्विटेशन हो और वो न पहुंच पाए ऐसा कैसे हो सकता है। आपको बता दें कि करिश्मा कपूर, पटौदी खानदान के पोते इब्राहिम खान, रितेश-जेनिलिया, मनीश मल्होत्रा, जैक्लीन फर्नांडीस, सुनील शेट्टी, नेहा धूपिया-अंगद बेदी आदि कई सितारों ने महफिल को रौशन किया।
आपको इस पार्टी में सबसे अच्छा लुक किसका लगा हमें जरूर बताएं। यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। बॉलीवुड से जुड़ी सारी अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : Instagram & Pallav Palliwal
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों