बाथरूम की सफाई समय- समय पर करना काफी ज्यादा जरूरी हैं। अगर आप अपने बाथरूम की सफाई के साथ टाइल्स की सफाई नहीं करती हैं तो यह गंदे दिखने लगते हैं। बाथरूम की टाइल्स को चमकाने के लिए आप चाहे तो घर में मौजूद कुछ खास चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसकी मदद से आपका बाथरूम मिनटों में चमकने लगेगा।
सबसे पहले आपको अपने बाथरूम की सफाई करनी है। बाथरूम आपके पूरे घर को गंदा कर सकता है, वहीं बाथरूम की बदबू से आपके घर का माहौल खराब हो सकता है। इसके बाद आपको बाथरूम में लगे टाइल्स की सफाई करनी चाहिए।
विनेगर से करें बाथरूम टाइल्स की सफाई
विनेगर की मदद से आप अपने बाथरूम की सफाई कर सकती है। विनेगर मिनटों में गंदी से गंदी टाइल्स को साफ करता है। ऐसे में आपको अपने बाथरूम की सफाई के लिए विनेगर यानी की सफेद सिरका की मदद लेनी चाहिए। सफेद सिरका को पूरे टाइल्स पर डालना है और इसे रात भर रहने दे। फिर सुबह ब्रश की मदद से अपने बाथरूम की सफाई करें। ऐसे में आपका बाथरूम मिनटों में चमकने लगेगा।
ब्लीच से करें बाथरूम टाइल्स की सफाई
ब्लीच की मदद से आप चाहे तो अपने बाथरूम की सफाई कर सकती हैं। ब्लीच मिनटों में गंदी से गंदी चीजों को साफ कर देता है। ऐसे में अगर आपके बाथरूम के टाइल्स पर दाग लगा है तो आपको ब्लीच की मदद से टाइल्स की सफाई करना चाहिए। ब्लीच और गर्म पानी का घोल तैयार करें। फिर इस घोल को बाथरूम की टाइल्स पर लगाएं। फिर इसे रात भर रहने दें। सुबह अपने बाथरूम की टाइल्स को नार्मल पानी की मदद से साफ करें।
इसे भी पढ़े:बाथरूम को जर्म्स फ्री रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
नींबू और नमक से करें बाथरूम टाइल्स की सफाई
नींबू और नमक का घोल तैयार करें और इसे बाथरूम टाइल्स पर लगाए। नींबू और नमक की घोल से किसी भी चीज की सफाई करना आसान होता है। कोशिश करें की पूरे टाइल्स पर नींबू और नमक का घोल लगाकर छोड़ दें। करीब 6 से 8 घंटे के बाद आपको अपने बाथरूम टाइल्स को गर्म पानी की मदद से साफ करना है। ऐसे में आपको बाथरूम टाइल्स मिनटों में चमकने लगेगा।
इसे भी पढ़े:बाथरूम के शीशे पर जमता है फोग तो इन हैक्स की लें मदद
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों