DIY Decor Items for Republic Day:गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को पूरे भारत में बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाता है। इस दिन पर घर को अगर आप देशभक्ति के रंगों से सजाना चाहते हैं, तो साधारण तीन रंगों के पेपर का इस्तेमाल करके खुद ही डेकोर आइटम्स बना सकते हैं। यह घर को आकर्षक लुक देने के साथ-साथ राष्ट्रीय त्योहार को और भी ज्यादा मजेदार बना सकता है।
गणतंत्र दिवस पर आप कुछ आसान DIY डेकोर आइटम्स से अपने घर को ट्राई कलर में सजाकर एक खास माहौल बना सकते हैं। देशभक्ति के इस पर्व पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ इन क्रिएटिव आइडियाज को आजमाकर त्योहार का आनंद ले सकते हैं। यहां कुछ आसान DIY डेकोर आइटम्स बनाने के तरीके दिए गए हैं, जिसे आप ट्राई कर सकते हैं।
गणतंत्र दिवस पर बनाएं ये ट्राई कलर डेकोर आइटम्स
ट्राई कलर पेपर झूमर
तीनों रंगों के पेपर को समान चौड़ाई में लंबी स्ट्रिप्स में काट लें। नारंगी, सफेद और हरी स्ट्रिप्स को एक के बाद एक जोड़ते हुए रिंग का आकार दें। हर रिंग को गोंद या स्टेपलर से बंद करें और एक के बाद एक जोड़ते जाएं। तैयार झूमर को आप दीवार, खिड़की या दरवाजे पर लगा सकते हैं। इससे सजा घर रिपब्लिक डे के अवसर काफी खूबसूरत दिख सकता है।
ट्राई कलर वॉल हैंगिंग
रंगीन पेपर से छोटे-छोटे त्रिकोण, तारे या सर्कल काट लें। इसके लिए आप नारंगी, सफेद और हरे रंग के पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन आकृतियों को तिरंगे के रंगों के क्रम में धागे में चिपकाएं। धागे को एक स्टिक या डंडी से जोड़ दें। इस तरह वॉल हैंगिंग तैयार है। इसे आप अपने घर की दीवार पर सजा सकते हैं।
तिरंगा पेपर फ्लावर
तीनों रंगों के पेपर को फूल की आकृति में काट लें। नारंगी, सफेद और हरे रंग के पेपर को एक के ऊपर एक रखें। बीच में एक नीले रंग का छोटा गोलाकार लगाएं, जो अशोक चक्र को दर्शाए। इन फूलों को गोंद की मदद से दीवार पर लगाएं या टेबल सजावट के लिए इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें-रिपब्लिक डे डेकोरेशन के लिए पेपर प्लेट का ऐसे करें इस्तेमाल, स्कूल-कॉलेज और ऑफिस में लग जाएंगे चार-चांद
ट्राई कलर पेपर फैन स्टाइल डेकोर आइटम
पेपर को पंखे की तरह मोड़कर तीनों रंगों के पेपर से फैन बना सकते हैं। इसे फोल्ड करके किनारों को गोंद से चिपका दें। इन्हें दीवार पर या छत से लटकाने के लिए धागे का उपयोग कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे दीवारों पर भी चिपका सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों