रिपब्लिक डे डेकोरेशन के लिए पेपर प्लेट का ऐसे करें इस्तेमाल, स्कूल-कॉलेज और ऑफिस में लग जाएंगे चार-चांद

रिपब्लिक डे के दिन चारों-तरफ तिरंगे और साज-सजावट देखने को मिलती है। इस मौके पर अगर आप अपने स्कूल क्लास रूम-कॉलेज और ऑफिस को सजाने के लिए डेकोरेशन आइडियाज सर्च कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
How to decorate an office for Republic Day celebration

Republic Day Decoration Ideas: 26 जनवरी के मौके पर पूरा देश दुल्हन की तरह तिरंगा थीम पर सजा हुआ दिखाई देगा। इस पर्व को बड़े ही उत्साह और उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। गणतंत्र दिवस के दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे नृत्य, भाषण और कविता का आयोजन किया जाता है। इस दिन हम सभी देश की संस्कृति,समृद्ध इतिहास और लोकतांत्रिक मूल्यों को याद करते है। इस दिन को खास बनाने के लिए लोग स्कूल, कॉलेज और ऑफिस में विभिन्न प्रकार की सजावट करते हैं, जिससे इस दिन की महत्ता और बढ़ जाती है। अगर आप भी रिपब्लिक डे के दिन को विशेष बनाने चाहते हैं, तो पेपर प्लेट्स का इस्तेमाल कर सजावट कर सकते हैं।

पेपर प्लेट्स से सजाएं ऑफिस और कॉलेज

how to decorate office republic day

गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल-कॉलेज और ऑफिस को सजाने के लिए डेकोरेशन आइटम्स खरीदने में अच्छा-खासा पैसा खर्च कर देते हैं। पर्व बीतने के बाद अक्सर इन्हें निकालकर आमतौर पर फेंक देते हैं। अब आप गणतंत्र दिवस पर इको फ्रेंडली डेकोरेशन रखना चाहती हैं, तो पेपर प्लेट्स सजावट बेस्ट रहेगी। इसके लिए आपको पेपर प्लेट्स और कलर की जरूरत पड़ेगी।

पेपर प्लेट सजावट में कैसे आ सकती हैं काम?

पेपर से तैयार इन प्लेट्स को हम कई तरह से यूज कर सकते हैं, जिससे पर्यावरण को किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं होगा। बता दें, प्लेट्स को अपने मनपसंद तरीके से कलर करके दीवार और बोर्ड पर लगा सकती हैं।

तिरंगे की तरह करें पेपर प्लेट का इस्तेमाल

How can we celebrate Republic Day in office

अगर आप अपने क्लास रूम या दफ्तर को तिरंगा थीम पर सजाना चाहती हैं, तो इसके लिए सफेद रंग की प्लेट या सफेद, केसरिया और हरे रंग की प्लेट लें। इन प्लेट्स को तीन पार्ट में डिवाइड करें जैसे फ्लैग में कलर होते हैं। अब इन प्लेट्स को एक-दूसरे के पास रख कर कि तिरंगा बनाएं। इसके बाद सफेद प्लेट में बीच में नीला रंग या अशोक चक्र बनाकर इस सजावट को करें।

पेपर प्लेट्स से फूल बनाएं

How to decorate an office for Republic Day celebration

वॉल और दरवाजे को सजाने के लिए सफेद पेपर प्लेट्स को काटकर या मोड़कर उसमें फूल बना सकते हैं। इसके बाद तिरंगे के रंगों में इसे कलर करें। अब इसमें डोरी बांधकर इसे दीवारों या छत पर लटका सकते हैं।
इसके अलावा छोटे-छोटे फूल बना कर इन्हें एक साथ जोड़कर एक बड़ा बैकग्राउंड डेकोरेशन भी तैयार कर सकती हैं।

पेपर प्लेट्स ने बनाएं नेशनल सिम्बल

पेपर प्लेट्स पर नेशनल फ्लैग, अशोक चक्र, महात्मा गांधी या अन्य नेशनल सिम्बल को पेंट करके इसकी सजावट कर सकते हैं। तैयार इन प्लेट्स को वॉल पर लगा सकती हैं। इसके अलावा पेपर प्लेट्स को गोल आकार में रखें और उनके बीच में छोटे छोटे तिरंगे या रंगीन स्टिकर लगाकर भी डेकोरेशन आइटम तैयार कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-Poems on Republic Day in Hindi 2025: गूंज उठा है देश हमारा, तिरंगा फिर लहराया है....देशभक्ति से भरी इस कविता से करें 26 जनवरी के कार्यक्रम की शुरुआत तालियों से गूंज उठेगा हॉल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-Freepik, meta ai

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP