26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था और देश गणराज्य घोषित हुआ था। संविधान लागू और देश गणराज्य घोषित होने की वर्षगांठ के रूप में गणतंत्र मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस पर देशभर में विभिन्न प्रकार के समारोह होते हैं, लेकिन नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर निकलने वाली परेड आकर्षण का मुख्य केंद्र रहती है। कर्तव्य पथ पर निकलने वाली परेड में हर साल राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी जाती है और फिर सैन्य प्रदर्शन के साथ-साथ भारत की संस्कृति, धरोहर और विविधता की झलक देखने को मिलती है। भारत के गणतंत्र दिवस की देश के साथ दुनियाभर में चर्चा होती है।
गणतंत्र दिवस मनाने का हर किसी का अपना तरीका है। लेकिन, इस बार गणतंत्र दिवस को खास बनाने के लिए हम एक क्विज लेकर आए हैं। इस क्विज में राष्ट्रीय पर्व से जुड़े कुछ सवाल और उनके सही जवाब हैं। अगर आपको लगता है कि आप गणतंत्र दिवस यानी रिपब्लिक डे के बारे में सबकुछ जानती हैं, तो यहां इन 10 सवालों का जवाब देकर अपना नॉलेज टेस्ट कर सकती हैं।
इन 10 सवालों के साथ टेस्ट करें अपनी नॉलेज
1. गणतंत्र दिवस कब और क्यों मनाया जाता है।
a) 15 अगस्त, क्योंकि इस दिन देश को आजादी मिली थी।
b) 26 नवंबर, क्योंकि इस दिन देश का संविधान लागू हुआ था।
c) 2 अक्टूबर, क्योंकि इस दिन अंग्रेजों ने भारत छोड़ा था।
d) 26 जनवरी, क्योंकि इस दिन देश का संविधान लागू हुआ था और देश गणराज्य घोषित हुआ था।
उत्तर- d) 26 जनवरी, क्योंकि इस दिन देश का संविधान लागू हुआ था और देश गणराज्य घोषित हुआ था।
इसे भी पढ़ें:Republic Day Shayari 2025: न पूछो जमाने से हमारी कहानी, हम हैं हिंदुस्तानी...इन शायरियों के साथ दें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
2. क्या यह 76वां गणतंत्र दिवस है?
a) 75वां
b) 76वां
c) 74वां
d) 77वां
उत्तर- b) भारत इस साल अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। साल 2024 ने अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाया था।
3. गणतंत्र दिवस कैसे मनाया जाता है?
a) लाल किला पर झंडा फहराया जाता है।
b) शांति आंदोलन किया जाता है।
c) कर्तव्य पथ पर परेड, सैन्य प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
d) प्रधानमंत्री भाषण देते हैं।
उत्तर- c) कर्तव्य पथ पर परेड, सैन्य प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
4. गणतंत्र दिवस परेड कहां निकाली जाती है?
a) इंडिया गेट
b) लाल किला
C) कर्तव्य पथ (पहले राजपथ)
d) राष्ट्रपति भवन
उत्तर- C) कर्तव्य पथ (पहले राजपथ)
5. गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति को कितने तोपों की सलामी दी जाती है?
a) 11 तोपों की सलामी
b) 22 तोपों की सलामी
c) 31 तोपों की सलामी
d) 21 तोपों की सलामी
उत्तर - d) 21 तोपों की सलामी
इसे भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल, कॉलेज में दें ये मोटिवेशनल स्पीच, तालियों से गूंज उठेगा हॉल
6. भारत का पहला गणतंत्र दिवस कब मनाया गया था?
a) 1947
b) 1949
c) 1950
d) 1952
उत्तर- c) 1950
7. पहले गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि कौन थे?
a) राष्ट्रपति सुकर्णो
b) राजा जिग्मे दोरजी वांगचुक
c) राजा नोरोडोम सिहानोक
d) राजा त्रिभुवन वीर बिक्रम शाह
उत्तर- a) राष्ट्रपति सुकर्णो
8. संविधान ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरमैन कौन थे?
a) जवाहर लाल नेहरू
b) डॉ. बीआर अंबेडकर
c) सरदार वल्लभभाई पटेल
उत्तर- डॉ. बीआर अंबेडकर
9. गणतंत्र दिवस 2025 की थीम क्या है?
a) क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया
b) भारतीय वायु सेना: सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर
c) स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास
d) आजादी का अमृत महोत्व
उत्तर- स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास
10. किस देश का संविधान सबसे लंबा लिखा गया है?
a) भारत
b) यूरोप
c) ऑस्ट्रेलिया
d) यूके
उत्तर- a) भारत
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों