20 सितंबर से पितृ पक्ष आरंभ हो चुके हैं। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का बहुत अधिक महत्व है। इन दिनों सभी हिंदू परिवारों में पितरों की पूजा की जाती है और उन्हें तर्पण दे कर उनकी आत्मा को तृप्त किया जाता है। मगर क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि तर्पण इतना महत्वपूर्ण क्यों होता है?
इस विषय पर हमने एस्ट्रोलॉजर डॉक्टर शेफाली गर्ग से बात की है। शेफाली जी बताती हैं, ' किसी प्यासे को जब पानी पिलाया जाता है और उसकी आत्मा तृप्त हो जाती है, तब वह आपको दिल से दुआ देता है। इसी तरह जब आप अपने पितरों को तर्पण देते हैं तो इसका अर्थ है उन्हें जल ऑफर करना होता है। आपके द्वारा दिए गए तर्पण से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और वह आपको आशीर्वाद देते हैं।'
शेफाली जी तर्पण के महत्व के साथ-साथ तर्पण देने के सही विधि और शुभ समय भी बताती हैं-
इसे जरूर पढ़ें: Pitru Paksha 2021: पितरों की मृत्यु तिथि ज्ञात न होने पर कब करें उनका श्राद्ध, एस्ट्रोलॉजर से जानें
शेफाली जी कहती है, 'तर्पण की विधि बहुत ही आसान है। केवल जल, तिल और फूल के साथ आप अपने पूर्वजों को तर्पण दे सकते हैं।' वह इसकी विधि बताती हैं-
इसे जरूर पढ़ें: 20 सितंबर से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष, राशियों के अनुसार करें ये काम
हिंदू धर्म में हर काम को करने का एक निश्चित समय या शुभ मुहूर्त होता है। देवों को जल अर्पित करने के लिए शास्त्रों में ब्रह्म मुहूर्त का जिक्र किया गया है। वहीं शाम के वक्त तंत्र विद्या और अलग तरह की शक्तियों को शांत करने के लिए तर्पण किया जाता है। पूर्वजों को अभिजीत मुहूर्त में ही जलांजलि देनी चाहिए। शेफाली जी कहती हैं, 'हिंदू धर्म में हर काम के लिए समय निर्धारित है। ऐसे में ब्रह्म मुहूर्त(क्या होता है ब्रह्म मुहूर्त जानें)देवताओं के लिए है और शाम के वक्त अलग तरह की शक्तियों को जल अर्पित किया जाता है। इसलिए अभिजीत मुहूर्त ही बचता है, जो हम अपने पूर्वजों को दे सकते हैं।'
शेफाली जी इस बात पर भी प्रकाश डालती हैं कि पूर्वजों का तर्पण करना क्यों जरूरी है। वह कहती हैं, 'देवशयनी एकादशी पर सभी देव सो जाते हैं और फिर 4 माह बाद देवोत्थानी एकादशी पर सोए हुए देवताओं को उठाया जाता है। मगर यह प्रोसेस गणेश चतुर्थी से ही शुरू हो जाता है। गणेश जी को देवताओं में सबसे पहले पूजा जाता है। इसलिए गणेश चतुर्थी आती है और 11 दिन गणपति जी की पूजा की जाती है। इसके बाद पूर्वजों का स्थान होता है। इसलिए पितृ पक्ष का महीना आता है और 15 दिन पितरों का पूजन किया जाता है। इस दौरान ब्राह्मण भोज और तर्पण को बहुत ही महत्व दिया जाता है। पूर्वजों के बाद माता का स्थान प्रथम होता है। इसलिए नवरात्रि में नव दुर्गा की पूजा होती है। इसके बाद धीरे-धीरे करके सभी देवता जागना शुरू हो जाते हैं।' इस तरह से देखा जाए तो गणेश जी के बाद सभी देवी-देवताओं से पूर्व पूर्वजों को महत्व दिया जाता है।
उम्मीद है कि अब आप समझ चुके होंगे कि तर्पण देने का महत्व क्या है और इसे किस तरह दिया जाना चाहिए। यदि आप और भी धर्म-अध्यात्म से जुड़ी बातें जानना चाहते हैं, तो हरजिंगदी को फॉलो जरूर करें।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।