Jai Jagannath Ji Rangoli Design: घर के आंगन को सजाने के लिए बनाएं जय जगन्नाथ जी रंगोली डिजाइंस

Jay Jagannath Ji Rangoli Designs:अगर आप भी चाहते हैं कि घर में सकारात्मकता बनी रहे, तो इसके लिए बनाएं जय जगन्नाथ जी रंगोली। इस तरह की रंगोली डिजाइन बनाना आसान है।

rath yatra   jai jagannath ji simple rangoli

Simple Rangoli Designs For Jagannath Rath Yatra 2024: त्योहारों पर जब भगवान का आगमन आपके घर होता है, तो हर किसी का मन प्रसन्न हो जाता है। इससे पहले कई सारे लोग अपने घर को साफ करने में लग जाते हैं, ताकि भगवान के आगमन के समय हर तरफ सकारात्मकता ही रहे। घर को रंगोली के रंगों से सजाया जाता है। ओडिशा का सबसे बड़ा पर्व जगन्नाथ यात्रा 7 जुलाई से चल रही है। ऐसे में वहां के लोगों में इस यात्रा के प्रति काफी उत्सुकता दिखाई दे रही है। लेकिन अगर आप भगवान के दर्शन करने के लिए ओडिशा नहीं जा पा रहे हैं, तो उनके रंगोली डिजाइन को बनाकर उनका आगमन घर में कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने घर के आंगन में जय जगन्नाथ जी वाले रंगोली को बना सकते हैं। चलिए आपको बनाते हैं किस तरह का डिजाइन बनाने के बाद आपका घर अच्छा लगेगा।

गोलाकार डिजाइन में बनाएं जय जगन्नाथ जी रंगोली डिजाइन (Lord Jagannath Ji Easy Rangoli)

Lord Jagannath Ji Easy Rangoli

अगर आपको भगवान की रंगोली अपने घर के आंगन के बीच में बनानी है, तो इसके लिए आप इस डिजाइन की रंगोली को क्रिएट कर सकते हैं। इसमें पहले चॉक से डिजाइन क्रिएट करना है। इसके बाद इसके आसपास के डिजाइन को बनाना है। फिर इसमें अलग-अलग रंग को भरना है। एक जगह आपको खाली छोड़नी है, जिसमें आपको जय जगन्नाथ लिखना है। इस तरह की रंगोली बनने के बाद अच्छी लगेगी।

रंगों के साथ बनाएं जय जगन्नाथ जी रंगोली डिजाइन (Lord Jagannath Ji Rangoli Designs)

Lord Jagannath Ji Rangoli Designs

अगर आपको घर के मंदिर को सजाना है, तो इसके लिए आप इस तरह के जय जगन्नाथ जी रंगोली डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। यह रंगोली बनने के बाद काफी सुंदर लगती है। साथ ही, इसमें जब आप अलग-अलग रंगों को भरती हैं तो इससे आपकी रंगोली पहले से ज्यादा सुंदर लगती है। आप इसमें जगन्नाथ जी के चेहरे के चित्र को बनाएं। इसके बाद इसमें जय जगन्नाथ लिखें। इससे आपका मंदिर अच्छा लगेगा।

घर के मंदिर में बनाएं जय जगन्नाथ जी रंगोली (Jai Jagannath Ji Rangoli Designs)

Jai Jagannath Ji Rangoli Designs

अगर आपके घर के मंदिर में खुली जगह है, तो वहां पर आप इस तरह के रंगोली डिजाइन को बना सकती हैं। इसके लिए आपको रंगोली गोलाकार में तैयार करनी होगी। इसके बीच में सुभद्रा, बलभद्र और भगवान जगन्नाथ जी के चित्र को बनाना है। इसके बाद सफेद रंग से इसपर जय जगन्नाथ जी लिखना है। इस रंगोली में अगर आप रंगों का इस्तेमाल ज्यादा करेंगी, तो इससे डिजाइन और भी उभरकर आएगा।

फूल के आकार में बनाएं जय जगन्नाथ जी रंगोली डिजाइन (Easy Rangoli Design For Jagannath Rath Yatra 2024)

Flower designs rangoli

आप अपने घर के मुख्य द्वार पर जय जगन्नाथ रंगोली डिजाइन को बना सकते हैं। इसके लिए आपको चॉक की मदद से फूल के आकार को डिजाइन करना है। इसके बीच के हिस्से को जगन्नाथ जी के फेस डिजाइन को क्रिएट करने के लिए खाली छोड़ देना है। आप इसके बाद फूलों की पंखुडियों पर जय जगन्नाथ जी लिखना है। इस तरह से रंगोली बनाने पर घर के मुख्य द्वार की शोभा दोगुनी हो जाती है।

पत्तियों के डिजाइन के बीच लिखे जय जगन्नाथ जी (Jai Jagannath Ji Simple Rangoli Designs)

Easy rangoli jagannath

आप अपने घर पर चित्र में दिखाए गए रंगोली डिजाइन को भी बना सकती हैं। इसमें बीच में बने भगवान के चित्र की जगह पत्तियों का डिजाइन बनाएं। इसके बाद ऊपर की तरफ लिखें जय जगन्नाथ जी। इससे रंगोली का डिजाइन सबसे अलग और सुंदर लगेगा। साथ ही, बनने के बाद आपको भी पॉजिटिव महसूस होगा। इस तरह के डिजाइन को बनाने में आपको सिर्फ 15 से 20 मिनट का समय लगेगा।

इसे भी पढ़ें: Rangoli Designs for Jagannath Rath Yatra 2024: सुभद्रा, बलभद्र और भगवान जगन्नाथ की रंगोली से सजाएं घर, देखें डिजाइंस

कमल के फूल पर बैठे जगन्नाथ भगवान की रंगोली डिजाइन (Lord Jagannath Rangoli Designs)

Lord Jagannath Rangoli at home

आप भगवान को प्रसन्न करने के लिए कमल के फूल के आकार के साथ रंगोली को तैयार कर सकती हैं। इस तरह के फूल पर आप उनकी बैठी हुई आकृति को तैयार कर सकती हैं। इससे रंगोली अच्छी लगेगी। इसके साथ आप नीचे की तरफ जय जगन्नाथ भी लिख सकती हैं। इस डिजाइन को बनाने में आपको 30 मिनट का समय लगेगा।

ईवल आई के साथ बनाएं जय जगन्नाथ जी रंगोली (Easy Rangoli Designs For Entrance Gate)

Easy Rangoli Designs For Entrance Gate

आप जय जगन्नाथ जी रंगोली डिजाइन को ईवल आई के डिजाइन में भी क्रिएट करा सकती हैं। इससे आपके घर को किसी की नजर नहीं लगेगी। साथ ही, इस तरह का डिजाइन बनने के बाद अलग नजर आएगा। इस तरह के डिजाइन को आप घुमावदार डिजाइन या फूलों के डिजाइन के साथ बनाएं। इसके बाद इसमें अलग-अलग रंगों को भरे ताकि इसे हर डिजाइन उभरकर निकले। आप इस तरह के डिजाइन को चाहें तो दीये से भी सजा सकते हैं।

आपके घर में भगवान जगन्नाथ की कृपा हमेशा बनी रहे। इसके लिए आप इन रंगोली डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपके घर में सकारात्मकता बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: Lord Jagannath Face Rangoli Designs 2024: रथ यात्रा के खास मौके पर घर के आंगन में बनाएं भगवान जगन्नाथ के चेहरे की रंगोली, जानें बनाने का तरीका

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik/ Social Media

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP