रणबीर कपूर बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर में से एक हैं। इस हैंडसम एक्टर की फीमेल फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। कॉमेडी और सीरियस हर तरह के रोल से रणबीर कपूर फैंस का दिल जीत लेते हैं। बीते कुछ दिनों से एक्टर अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इसी बीच उनका फीमेल गेटअप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कैसे हैंडसम रणबीर लड़की बन जाते हैं, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जिसमें लड़का से लड़की बनते देखा जा सकता है।
उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। मेकअप और लंबे बालों में रणबीर को पहचानना मुश्किल है। आप भी इस वीडियो को देखने के बाद हैरान हो जाएंगे। वहीं फैंस इस वीडियो को देखने के बाद एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं।
रणबीर में दिख रही नीतू कपूर की झलक
हाल ही में रिलीज वीडियो को देखने के बाद आप भी कह सकते हैं कि रणबीर कपूर में नीतू कपूर की झलक देखने को मिल रही है। वहीं फीमेल गेटअप में उन्हें देखने के बाद फैंस भी कमेंट कर यही बोल रहे हैं। वीडियो में फीमेल गेट अप में उनके नाखून भी लड़कियों की तरह रखे गए हैं। सामने आई तस्वीरों में रणबीर बिल्कुल लड़कियों की तरह अदाएं दे रहे हैं। उनका ये अंदाज देखने के बाद फैंस खुद को कमेंट करके रोक नहीं पा रहे हैं। वीडियो में ज्यादातर फैंस उन्हें नीतू कपूर बता रहे हैं। आप यहां फैंस के कमेंट को देख सकते हैं।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें:नेहा और अंगद ने बताया दूसरे बच्चे के बाद कैसी है जिंदगी और कैसे हैंडल करते हैं प्रेशर, जानें
एड के लिए है रणबीर का ये लुक
रणबीर कपूर का ये ट्रांसफॉर्मेशन, एक टीवी कमर्शियल के लिए है। यह पहली बार नहीं जब रणबीर कपूर फीमेल गेटअप में दिखाई दे रहे हो। इससे पहले भी एक एक्टर किसी एड या फिर इवेंट के लिए फीमेल गेटअप में आ चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाले दिनों में एक्टर ब्रह्मास्त्र और एनिमल जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे। वहीं फिलहाल एक्टर अपनी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में हैं।
इसे भी पढ़ें:हॉलीवुड फिल्मों के भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं यह बॉलीवुड बालाएं
जल्द शादी कर सकते हैं रणबीर और आलिया!
बीते कुछ दिनों से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी लगातार चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि बॉलीवुड का ये पॉपुलर कपल जल्द शादी के बंधन में बंध सकता है। हालांकि, इस मामले पर अब तक आलिया और रणबीर ने कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। वहीं दोनों के रिश्ते पर फैमिली मेंबर्स की प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं। आलिया की मां ने बताया कि दोनों की शादी कब होगी यह उन्हें भी नहीं पता। उन्होंने आगे कहा कि अभी ऐसा होने में काफी वक्त है और दोनों अपने काम में ज्यादा बिजी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया और रणबीर दोनों ही अपने रिलेशनशिप को लेकर सीरियस है और अगले साल तक दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
Recommended Video
उम्मीद है कि रणबीर कपूर से जुड़ी यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों