Ramadan Mubarak 2024: कब से शुरू हो रहे हैं माह-ए-रमजान, जानें इससे जुड़ी खास बातें

चांद दिखने के बाद रमजान का मुबारक महीना शुरू होता है। इस महीने में सभी मुसलमान पर रोजा रखना फर्ज बताया है। हर साल यह महीना आता है, इस बार 11 मार्च से शुरू हो रहा है। तो आइए जानते हैं रमजान से जुड़ी खास बातें- 

 
ramadan month start and end date significance in hindi

रमजान का मुबारक महीना 1 1 मार्च से शुरू हो रहा है। यह वो महीना है जिसका मुसलमान बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस्लाम धर्म में इस मुबारक महीने को बहुत ही पाक माना जाता है। इसलिए मुस्लिम लोग पूरे महीने रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं।

वैसे तो रोजाना पांच वक्त की नमाज पढ़ना फर्ज है, लेकिन जो मुसलमान नमाज नहीं पड़ता, वो रमजान के महीने में पढ़ना शुरू कर देता है। कुरान के मुताबिक इस महीने में इबादत करने का दोगुना सवाब मिलता है। मुस्लिम ग्रंथों के अनुसार कहा जाता है कि रमजान के महीने में अगर सच्चे और पाक दिल से दुआ मांगी जाती है, तो अल्लाह तमाम दुआएं कुबूल करता है।

इतना ही नहीं, रमजान के महीने में लगभग सभी मुसलमानों के घर इफ्तार के समय स्वादिष्ट और लजीज पकवान बनाए जाते हैं और रोजेदार को परोसे जाते हैं। इस बार रमजान का मुबारक महीना शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में कई लोग रमजान की तैयारियां बहुत पहले ही करना शुरू कर देते हैं।

अगर आप भी रमजान की तैयारियां पहले ही कर लेते हैं, तो करके रख लें क्योंकि रमजान शुरू होने में बस कुछ दिन ही बाकी हैं। तो आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं रमजान के महीने से जुड़े कुछ खास बातें-

इस बार कब से शुरू हो रहे हैं रमजान? (Ramadan Kab Hai 2024)

Ramadan Starting Date

यह तो हम बता ही चुके हैं कि रमजान का महीना शाबान के महीने के बाद शुरू होता है। इस बार शाबान का महीना 9 मार्च या 10 मार्च को खत्म होगा, तो इस हिसाब से पहला रोजा 10 या फिर 11 मार्च को रखा जाएगा और चांद 10 मार्च को नजर आएगा। अगर 10 मार्च को चांद दिख गया तो, 11 मार्च से रमजान का महीना शुरू हो जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें-मैटरनिटी इंश्योरेंस लेने से पहले जरूर जान लें ये 5 इंटरेस्टिंग फैक्ट

इस बार हल्की सर्दी में आएंगे रमजान (Ramadan End Date 2024)

एक लंबे अरसे बाद रमजान का महीना हल्दी सर्दियों में आ रहा है। अगर मौसम ऐसा रहा तो हमारे मुस्लिम भाइयों को रोजा रखने में दिक्कत नहीं होगी। पिछले साल तो रमजान में बहुत गर्मी थी। रोजा रखना बहुत मुश्किल हो गया था। इतिहास के मुताबिक इससे पहले साल 1991 और 1992 में रमजान का महीना मिड मार्च में शुरू हुआ था।

इस बार कब खत्म होगा रमजान का महीना? (Why Ramadan Is Celebrated)

Ramadan Starting Date and Importance

यह तो आपको पता है कि रमजान पूरे एक महीने के होते हैं, लेकिन यह चांद पर निर्भर करता है कि रमजान के महीने में दिन कितने होंगे। मगर यह तो तय है कि रमजान का महीना अप्रैल में खत्म होगा और ईद 9 या 10 अप्रैल 2024 तारीख की होगी।

क्या है रमजान का महत्व? (What Is The Months Of Ramadan)

What Is The Months Of Ramadan

रमजान मुस्लिम धर्म का एक मुबारक महीना है, जो इस्लाम की पांच बुनियाद में से एक है जैसे- पहला कलमा, नमाज़, ज़कात, रोज़ा और हज आदि। इस्लामिक ग्रंथों के अनुसार कहा जाता है कि इस महीने में मुसलमानों की प्रमुख किताब कुरान भी पैगंबर मोहम्मद पर नाज़िल हुई थी। इसलिए रमजान के महीने को 'कुरान का महीना' भी कहा जाता है और इस महीने में कुरान पढ़ना फर्ज माना जाता है।

रमजान से जुड़े रोचक तथ्य (What Happens During Ramadan)

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान एक महीने का नाम है, जो शाबान के महीने के बाद आता है। यह महीना नौवें नंबर पर आता है लेकिन दिलचस्प बात यह है कि महीने की तारीख हर साल चांद के हिसाब से बदलती रहती है। हालांकि, रमजान का चांद सबसे पहले सऊदी अरब में नजर आता है और इसके बाद भारत में दिखता है।

इसे जरूर पढ़ें-Phalgun Month 2024: फाल्गुन माह में करें तुलसी से जुड़ा ये एक काम, हो सकते हैं मालामाल

अगर हम रमजान के शाब्दिक अर्थ की बात करें तो रमजान अरबी भाषा का शब्द है, जिसका मतलब होता है 'जलाने के' यानि इस महीने में लोगों के तमाम गुनाह जल जाते हैं। इसलिए रमजान के पूरे महीने तमाम मुस्लिम लोग रोज़ा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP