रमज़ान का महीना बहुत ही बरकतों वाला होता है, जिसमें हर मुसलमान शिद्दत से इबादत करता है और पूरे महीने रोज़े रखता है। कहते हैं कि रमजान के महीने में अल्लाह की खूब रहमत बरसती है। बुराई पर अच्छाई हावी हो जाती है। इस महीने मुसलमान अपनी चाहतों पर नकेल कस सिर्फ अल्लाह की इबादत करते हैं।
यह महीना सब्र का महीना भी माना जाता है, लेकिन यह बहुत काम लोगों को मालूम होता है कि रमज़ान के रोज़े रखने के अलावा और क्या करना चाहिए। किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको इबादत करने का दोगुना सवाब मिल सकता है। तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं-