हिंदू पंचांग में हर साल दिनांक 30 अगस्त दिन बुधवार को श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार मनाया जाएगा। ये त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपनी भाई के कलाई पर रक्षासुत्र बांधती हैं और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है और उसे उपहार के तौर पर पैसे देता है।
लेकिन ज्योतिषशास्त्र में इस राखी पर अपनी बहन को उनकी राशि के हिसाब से क्या भेंट देना चाहिए। जिससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे। आइए ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि भाई को राशि के हिसाब से अपनी बहनों को क्या गिफ्ट देना चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी गुरु मंगल (मंगल दोष उपाय) है। इस राशि का शुभ रंग लाल है। ऐसे में आप रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को लाल रंग की कोई चीज भेंट कर सकते हैं। जो बेहद शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
वष राशि के स्वामी गुरु शुक्र हैं। इस राशि का शुभ रंग सफेद और चांदी है। अगर आप अपनी बहन को रक्षाबंधन में उपहार देने की सोच रहे हैं, तो आप सफेद या चांदी संबंधित चीजें भेंट कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें -Rakshabandhan 2022: रक्षाबंधन की पौराणिक कथा और इस पर्व से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में जानें
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी गुरु बुध हैं। इस राशि की बहनों को उनके भआई हरे रंग की कोई चीज भेंट करें। आप ड्रेस या फिर हरे रंग से संबंधित कोई भी चीज भेंट कर सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी गुरु चंद्रमा हैं। आप अपनी बहन तको सफेद रंग की चीज जैसे कि मोती का हार उपहार दे सकते हैं और अपनी बहन को सफेद रंग की मिठाई खिलाएं।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी गुरु सूर्यदेव हैं। आप अपनी बहनों को पीले या फिर सुनहरे रंग के वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। इससे भाई-बहनों की रिश्ते में मजबूती आएगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी गुरु बुध हैं। इसलिए आप अपनी बहनों को पन्ने की अंगूठी या फिर भगवान गणेश की मूर्ति गिफ्ट कर सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी गुरु शुक्र हैं। इस राशि की बहनों को उनके भाई चांदी के गहने या फिर रेशमी कपड़े उपहार में दें । ये आपके लिए बेहद शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी गुरु मंगल हैं, अगर आपकी बहन इस राशि की है, तो आप रक्षाबंधन के दिन उन्हें बूंदी के खिलाएं और इसी के साथ लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं। इसके अलावा आप अपनी बहन को तांबे से संबंधित कोई चीज उपहार में दे सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें -Raksha Bandhan 2023 Vastu Tips: रक्षाबंधन के बाद रखी का क्या करना चाहिए? जानें ज्योतिष राय
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इसलिए आप अपनी बहन को पीली या फिर केसरिया रंग की ड्रेस उपहार में दें।
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि हैं। अगर आपकी बहन का राशि मकर है, तो उन्हें मोबाइल या फिर गैजेट गिफ्ट करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी गुरु शनिदेव (शनिमंत्र) माने जाते हैं। इसलिए आप अपनी बहन को काले रंग की कोई चीज गिफ्ट कर सकते हैं।
मीन राशि
इस राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। अगर आपकी बहन का राशि मीन है, तो उन्हें पीतल का सामान दें। आप अपनी बहन को पीले रंग की कोई चीज गिफ्ट कर सकते हैं। इस राशि की लड़कियों को घुमना बहुत पसंद होता है, इसलिए आपर इन्हें घुमाने ले जा सकते हैं।
अगर आप भी अपनी बहन को रक्षाबंधन के त्योहार में उपहार देने की सोच रहे हैं, तो राशि के अनुसार उन्हें गिफ्ट दें और यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों