रेलवे की नौकरी के लिए आए दिन भर्तियां निकलती रहती हैं। सरकारी नौकरी मिलना भारत में एक अच्छी बात समझी जाती है। जूनियर इंजीनियर से लेकर स्टेशन मास्टर तक, रेलवे में बहुत से पद होते हैं। मौजूदा समय में डीए (डियरनेस अलाउंस) 80% तक रहता है। रेलवे में एवरेज सैलरी 0.5 लाख प्रति साल (इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक) से लेकर 37 लाख प्रति साल (चीफ इंजीनियर) तक चल सकती है। रेलवे कर्मचारियों की सैलरी में अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह डीए, टीए और ऐसी ही चीजें भी शामिल होती हैं।
सैलरी स्ट्रक्चर में HRA भी शामिल होता है। इसमें 10% (आम शहर) और 20 से 30 प्रतिशत बड़े शहरों के हिसाब से वेतन एड होता है। ऐसा ही हाल ट्रांसपोर्ट अलाउंस का भी होता है।
जूनियर इंजीनियर की बेसिक सैलरी 9300 से 9700 तक हो सकती है। इसके साथ ही GP (ग्रेड पे), डीए, टीए, एचआरए आदि मिलाकर 24 हज़ार से लेकर 30 हजार तक सैलरी बन सकती है। इनकी सैलरी से पेंशन स्कीम और अन्य डिडक्शन्स भी होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- रेलवे के ये पांच नियम आपके बहुत आ सकते हैं काम
एक सेक्शन इंजीनियर की बेसिक सैलरी 12 हज़ार से लेकर 13 हज़ार तक हो सकती है। इनका ग्रेड पे 4600 तक हो सकता है। सारे अलावंस मिलाने के बाद डिडक्शन किए जाते हैं। इनकी कुल सैलरी 27000 से लेकर 35000 तक हो सकती है।
इनकी बेसिक सैलरी 8000 से लेकर 9000 तक हो सकती है। इनकी ग्रेड पे 2800 होती है। इनकी सैलरी सभी डिडक्शन्स के बाद 18 हजार से लेकर 23000 तक जा सकती है।
इनका बेसिक पेमेंट 5200 रुपये से लेकर 20200 रुपये तक हो सकता है। स्टेशन मास्टर की ग्रेड पे 2800 रुपये होती है। इनकी सैलरी 30 हज़ार से लेकर 80 हज़ार तक जा सकती है।
इनकी सैलरी एक्सपीरियंस के हिसाब से बढ़ती और घटती रहती है। 1 से लेकर 21 साल तक का एक्सपीरियंस हो सकता है। इनकी मासिक सैलरी 50,175 से 52000 रुपये तक हो सकती है।
टीटीई की सैलरी शहर के हिसाब से बदल जाती है। उनकी बेसिक पे 5200-20200 रुपये तक हो सकती है। X क्लास, Y क्लास और Z क्लास शहरों के टीटीई की कुल सैलरी 30 हज़ार से लेकर 80 हज़ार तक जा सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- वह रेलवे ट्रैक जिसको बनाने के दौरान गयी थीं लाखों की जान, जानें इससे जुड़ा किस्सा
यहां भी उसी तरह का विभाजन होता है जैसा टीटीई की सैलरी के साथ होता है। X क्लास, Y क्लास और Z क्लास शहरों के हिसाब से अलाउंस बदलता है। बेसिक पेमेंट 21700 रुपये तक होती है। इसके बाद टीए,डीए, एचआरए मिलाकर 30 हज़ार से लेकर 1 लाख तक सैलरी हो सकती है।
इन्हें RRB के नियमों के हिसाब से अलग इंसेंटिव्स भी मिलते हैं।
नोट: यह जानकारी ambitionbox.com के एक सर्वे के हिसाब से बताई गई है। इस सर्वे में 2.6 हजार रेलवे कर्मचारियों ने अपनी सैलरी घोषित की थी। इसी के साथ, रेलवे भर्ती के लिए निकले विज्ञापनों को भी देखा गया है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।