भारत में IAS और IPS की जॉब को बहुत ही ज्यादा महत्व दिया जाता है। UPSC (Union Public Service Commission) की तैयारी के लिए यहां पर लोग बहुत मेहनत करते हैं और कई लोग तो सालों साल इसको लेकर काम करते रहते हैं। कोचिंग क्लासेस के बाहर भीड़ रहती है और इसकी तैयारी के लिए दिन में 18-20 घंटे पढ़ाई करने वाले लोग भी देखे गए हैं। पर इतनी मेहनत के बाद होता क्या है?
IAS और IPS की सैलरी बहुत से लोगों को पता नहीं होती है और सबसे पहले मैं आपको ये बता दूं कि इनकी सैलरी इनकी ग्रेडिंग पर निर्भर करती है। जिसकी ग्रेड्स जैसी होती हैं उन्हें वैसे ही सैलरी दी जाती है। अगर बात करें उनके सैलरी स्ट्रक्चर की तो उनकी बेसिक पे ही बहुत ज्यादा होती है।
अगर आपसे पूछा जाए कि एक IAS अधिकारी की सैलरी कितनी होती है तो आपका जवाब क्या होगा? चलिए आज आपको बताते हैं कि उनकी सैलरी का स्ट्रक्चर कैसा होता है।
इसे जरूर पढ़ें- जैसलमेर की कलेक्टर बनीं IAS टीना डाबी, जानें उनकी सैलरी और सुविधाओं के बारे में
क्या होती है IAS की स्टार्टिंग सैलरी?
अगर सिर्फ बेसिक पे की बात करें तो 7वें पे कमीशन के आने के बाद से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में काफी अंतर आया है। इसमें एक IAS अधिकारी की बेसिक सैलरी ट्रेनिंग के दौरान 33000 से शुरू हो सकती है। ध्यान रखें कि ये सिर्फ बेसिक पे है और इसमें टीए, डीए, एचआरए आदि एक्स्ट्रा है।
अगर ऊंचे दर्जे के अधिकारियों की बात करें तो उनका बेसिक पे स्ट्रक्चर 56100 रुपए से शुरू हो सकता है। अगर किसी कैबिनेट सेक्रेटरी की सैलरी के बारे में बात करें तो ये 2.5 लाख तक बढ़ सकती है। हालांकि, कम ग्रेडिंग वाले ऑफिसर की सैलरी उससे थोड़ी कम होती है।
IAS ऑफिसर की सैलरी 8 साल की सर्विस के बाद 1.3 लाख प्रति माह हो सकती है। इनकी मैक्सिमम सैलरी 2.5 लाख प्रति माह होती है।
इसे जरूर पढ़ें- जानें IAS अधिकारियों को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं
क्या होती है IPS की सैलरी?
यही पे स्ट्रक्चर IPS का भी होता है और उनकी बेसिक सैलरी इतनी ही होती है। यहां एक DGP की सैलरी 2.25 लाख प्रति माह तक जा सकती है।
ये सबसे हाई सैलरी है और इसमें DGP या पुलिस कमिश्नर की सैलरी शामिल है। इसके अलावा, स्पेशल कमिश्नर की सैलरी 2 लाख, ज्वाइंट कमिश्नर की सैलरी 1.44 लाख, एडिशनल कमिश्नर की सैलरी 1.31 लाख हो सकती है। एक SP या फिर DCP की सैलरी 78 हज़ार प्रति माह के अंदर आ सकती है।
सर्विस के साल जैसे-जैसे बढ़ते हैं वैसे -वैसे उनकी बेसिक पे ग्रेड में भी बढोतरी होती है और ऐसे ही सैलरी में बढ़त होती है। हालांकि, आपको ऐसे दावे भी मिल जाएंगे जो बताते हैं कि एक आईएएस की सैलरी 5 लाख तक हो सकती है, लेकिन अगर पे कमीशन के आधार को देखें तो आईएएस की मैक्सिमम सैलरी 2.50 लाख ही हो सकती है। ये सैलरी स्ट्रक्चर प्रति माह का है और ऐसे में सालाना 15 से 20 लाख रुपए बतौर सैलरी हो सकती है। हालांकि, IAS और IPS ऑफिसर्स को कई अन्य सरकारी सुविधाओं में भी छूट मिलती है।
इस जानकारी को हमने prepp.in के IAS एग्जाम जनरल नॉलेज सेक्शन से ली है। ऐसी ही जानकारी अन्य सोर्स में भी उपलब्ध थी।
तो आपको ये जानकारी कैसी लगी? क्या किसी और अधिकारी की सैलरी के बारे में जानकारी आपको चाहिए? अगर हां तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों