भारत के अमीर उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी का परिवार हमेशा ही सुर्खियों में बना रहता है। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी और उनके परिवार के दूसरे सदस्य अपनी लग्जरियस लाइफ और अलग अंदाज की वजह से खूब जाने जाते हैं। कुछ दिनों पहले ही मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ सगाई हुई थी। उनकी सगाई का कार्यक्रम भी लोगों में खूब चर्चा का विषय बना था। लेकिन बहुत सारे लोग ही जानना चाहते हैं कि आखिर अंबानी खानदान की महिलाएं कितनी पढ़ी लिखी है? तो आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं।
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने अपनी पढ़ाई मुंबई से पूरी की है। जानकारी के मुताबिक नीता अंबानी ने मुंबई के नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स इंस्टीटूट से कॉमर्स विषय में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा नीता अंबानी एक भरतनाट्यम डांसर भी है।
इसे जरूर पढ़ें:जब नीता के लिए मर्सिडीज छोड़ बस में सफर करते थे मुकेश अंबानी, जानें किस्सा
खबरों के मुताबिक मुकेश और नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता भारत के प्रसिद्ध हीरा व्यापारी की बेटी हैं। वे अपने भाई बहनों में सबसे छोटी है। श्लोका मेहता ने प्रिंसटन विश्वविद्यालय, न्यू जर्सी, संयुक्त राज्य अमेरिका से Anthropology में डिग्री प्राप्त की है। ऐसा भी कहा जाता है कि श्लोका मेहता अक्सर सामाजिक कार्य में अपना वक्त बिताती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन की लव स्टोरी, मुंबई आने के बाद ऐसे बदल गई थी जिंदगी
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट अपनी खूबसूरती की वजह से हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं।लेकिन अगर उनकी पढ़ाई की बात करें तो राधिका मर्चेंट ने 2017 में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया था। राधिका की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल और बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
pic credit: instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।