Radhika Merchant Qualification: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन वाले हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन की रस्में शुरू हो चुकी है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी जुलाई में करेंगे। गुजरात में बसे जामनगर में स्थित रिलायंस ग्रीन्स कॉम्प्लेक्स में प्री-वेडिंग फंक्शन की तैयारियां हो चुकी है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी खूब चर्चा में बनी हुई है। हर कोई शादी से जुड़ी छोटी-बड़ी जानकारियों के बारे में जानना चाहता है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर अंबानी परिवार की होनी वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट की एजुकेशन क्या है और वह क्या करती है। इस आर्टिकल में आज हम आपको अंबानी परिवार की होने वाली बहू के बारे में बताने जा रहे हैं।
अनंत अंबानी की तरह राधिका मर्चेंट भी एक अमीर परिवार से रिश्ता रखती है। राधिका मर्चेंट का जन्म 18 दिसंबर, 1994 में हुआ था। राधिका के पिता का नाम वीरेन मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर कंपनी के सीईओ है। वर्तमान में राधिका अपना फैमिली बिजनेस कर रही है।
राधिका मर्चेंट ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के जॉन कॉनन स्कूल और इकोल मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल से की है। राधिका ने अपनी हायर स्टडीज न्यूयॉर्क से कंप्लीट की है। वहां से उन्होंने पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। साल 2017 में भारत लौटने के बाद उन्होंने रियल एस्टेट फर्म के साथ अपने करियर की शुरुआत की।
इसे भी पढ़ें-बिजनेस में आए सबसे छोटे अंबानी, जानें अनंत अंबानी के बारे में कुछ फैक्ट्स
View this post on Instagram
राधिका मर्चेंट को डांस करना पसंद है। वे एक क्लासिकल डांसर है। राधिका मर्चेंट ने निभा आर्ट्स डांस एकेडमी, मुंबई के गुरु भवन ठाकर से फॉर्मल ट्रेनिंग ली है। वे एक भरत नाट्यम डांसर हैं। राधिका मर्चेंट वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के प्रोग्राम में परफॉर्म किया था। (नीता अंबानी से जुड़ी अनकही कहानी)
View this post on Instagram
वीरेन मर्चेंट गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी मां का नाम शैला मर्चेंट है। राधिका दो बहने हैं। राधिका की बहन अंजली मर्चेंट ड्राई फिक्स की सह संस्थापक हैं।
इसे भी पढ़ें-धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन की लव स्टोरी, मुंबई आने के बाद ऐसे बदल गई थी जिंदगी
View this post on Instagram
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। ये दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। पिछले साल जनवरी के महीने में मुंबई में रीति-रिवाजों के साथ राधिका और अनंत अंबानी ने सगाई की थी। रिंग सेरेमनी में बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Instagram Fan page
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।