Sun Feb 15, 2026 | Updated 02:51 PM IST
herzindagi
elizabeth II passed away

70 साल से ब्रिटेन की महारानी रहीं क्वीन एलिजाबेथ II का निधन, दुनिया भर से आए सांत्वना के बोल

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से तमाम देश शोक में हैं। ब्रिटेन की महारानी के खामोश हो जाने पर ऐसी मिल रही है सांत्वना।
Editorial
Updated:- 2022-09-09, 10:21 IST

इतिहास का एक कालखंड आज समाप्त हो गया है। ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस ने इस बात की पुष्टि की है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। जी हां, 96 साल की उम्र में क्वीन एलिजाबेथ रुकसत ले चुकी हैं। उनकी तबीयत दरअसल अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद से डॉक्टरों की देखरेख में उन्हें रखा गया था।

बकिंघम पैलेस ने जारी किए स्टेटमेंट में बताया, 'आज दोपहर बाल्मोराल में महारानी ने शांति से दुनिया को अलविदा कहा'। उनके निधन की खबर से हर तरफ एक मायूसी छा गई है।

आपको बता दें कि उन्होंने साल 1952 में ब्रिटेन की महारानी के तौर पर गद्दी संभाली थी। अब उनके बाद उनके बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स गद्दी पर विराजमान होंगे। क्वीन के निधन की खबर सुनते ही, तमाम देशों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं।

रॉयल फैमिली के ट्विटर हैंडल से भी महारानी के निधन की खबर लोगों तक पहुंची। इसके कुछ ही सेकंड बाद किंग चार्ल्स ने एक स्टेटमेंट जारी किया है।

उन्होंने स्टेटमेंट में लिखा, 'मेरी प्यारी मां, क्वीन एलिजाबेथ का निधन मेरे लिए और मेरे पूरे परिवार के लिए सबसे दुखद है।' महारानी के निधन के बाद प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने भी अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।

भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, 'महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय के एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने अपने राष्ट्र और लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। उनके निधन से दुखी हूं। इस दुखद घड़ी में, मेरी सांत्वना उनके परिवार और यूके के लोगों के साथ हैं।'

इसे भी पढ़ें: 96 की उम्र में क्वीन एलिजाबेथ ने दुनिया को कहा अलविदा

यूएस प्रेसिडेंट जो बिडेन और जिल बिडेन

अमेरिका के राष्टपति ने भी क्वीन एलिजाबेथ के निधन पर शोक जताया और लिखा,' निरंतर बदलती दुनिया में, वह उन लोगों के लिए भी एक स्थिर संयम और ब्रिटेन के वासियों के लिए गौरव का प्रतीक थीं जिन्होंने उनके बिना अपने देश को कभी नहीं देखा।' उन्होंने आगे लिखा, 'उनकी विरासत उनकी विरासत ब्रिटिश इतिहास के पन्नों में और हमारी दुनिया की कहानी में हमेशा अंकित रहेगी।'

रशियन प्रेसिडेंट व्लाडिमिर पुतिन

ब्रिटेन के नए राजा चार्ल्स को मैसेज देते हुए पुतिन ने लिखआ कि रानी ने अपनी प्रजा के प्यार और सम्मान के साथ-साथ विश्व मंच पर हर अधिकार का आनंद लिया। उन्होंने आगे लिखा,'मैं इस कठिन, अपूरणीय क्षति का सामना करने के लिए आपके साहस की कामना करता हूं।'

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस तरह दी सांत्वना

'यूनाइटेड किंगडम के सबसे लंबे समय तक रहने वाले और सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले प्रमुख के रूप में, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की दुनिया भर में उनकी कृपा, गरिमा और समर्पण के लिए व्यापक रूप से प्रशंसा की गई थी।'

इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड की रानी ने इस भारतीय राजकुमारी को गोद लेकर दिया था अपना नाम, जानें प्रिंसेस विक्टोरिया गौरम्मा के बारे में

कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने महारानी को बताया इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा

'मैं भारी मन के साथ कहूंगा कि यह दुख की घड़ी है कि हमने कनाडा के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बारे में जाना। वह हमारे जीवन में एक निरंतर उपस्थिति थी - और कनाडाई लोगों के लिए उनकी सेवा हमेशा हमारे देश के इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगी।'

देश भर से लोगों की क्या प्रतिक्रियाएं रहीं वो सारी अपडेट्स जानने के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।