herzindagi
bhagwant mann second wedding latets photos

भगवंत मान की शादी में अरविंद केजरीवाल बने बाराती, देखिए दूल्हे और दुल्हन की लेटेस्ट फोटो

पंजाब के सीएम भगवंत मान आज एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं। देखिए उनकी शादी की शानदार तस्वीरें। 
Editorial
Updated:- 2022-07-07, 13:30 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने चंडीगढ़ में शादी की है। कहा जा रहा है कि भगवंत मान ने अपनी शादी में बहुत करीबी लोगों को ही बुलाया गया है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस शादी में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे हैं। भगवंत मान ने डॉक्टर गुरप्रीत कौरसे शादी की है पेशे से डॉक्टर हैं। शादी की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। दूल्हे के लिबाज में भगवंत मान बहुत शानदार और दुल्हन गुरप्रीत काफी खबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में राघव चड्ढा से लेकर पार्टी के तमाम कार्यकर्ता सीएम भगवंत मान के साथ नजर आ रहे हैं।

सीएम भगवंत मान ने की शादी

cm bhagwant mann wedding with dr gurpreet kaur

भगवंत मान आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। शेरवानी पहने भगवंत मान तस्वीरों नें काफी खुश लग रहे हैं। वहीं उनके साथ अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढाभी बाराती बने दिख रहे हैं। आपको बता दें कि सीएम भगवंत मान ने सिख रीति रिवाजों का पालन करके शादी की है। शादी की सामने आई तस्वारों में वह रिबन कटिंग करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा डॉक्टर गुरप्रीत कौर की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं जिसमें वह लाल रंग के जोड़े में नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़ेंःविराट कोहली को कौन कह बैठा छमिया? यूजर्स ने लगाई तगड़ी क्ला

भगवंत मान ने पीले रंग की पगड़ी क्यों पहनी?

cm bhagwant mann wedding with dr. gurpreet kaur photos

भगवंत मान अक्सर पीली रंग की पगड़ी में ही नजर आते हैं। वह इस पगड़ी को शहीद भगत सिंह से जोड़कर देखते हैं। यही कारण है कि उनके लिए यह रंग बहुतखास है। वहीं दूल्हे अक्सर गुलाबी रंग की पगड़ी पहनते हैं। बावजूद इसके सीएम भगवंत मान ने शादी के दिन भी पीली रंग की ही पगड़ी पहनी है।

कौन हैं डॉ. गुरप्रीत कौर

रिपोर्ट्स की मानें तो डॉ. गुरप्रीत कौर पंजाब के एक आम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। गुरप्रीत की उम्र 32 साल बताई जा रही है। भगवंत मान और गुरप्रीत एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। कहा जा रहा है कि डॉ. गुरप्रीत कौर सिख हैं। जानकारी के अनुसार डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के हिसार की बताई जा रही हैं। वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि डॉ. गुरप्रीत कौर को भगवंत मान की मां और बहन ने पसंद किया है।

इसे भी पढ़ेंःपंजाब के सीएम भगवंत मान कर रहे हैं दूसरी शादी, जानिए उनकी दूसरी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत के बारे में

आपको भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर का शादी का लुक कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Pallav Paliwal, ANI/Twitter

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।