Promise Day 2025: फरवरी का दूसरा सप्ताह कपल्स के लिए बेहद खास माना जाता है। क्योंकि यह वैलेंटाइन वीक होता है, जो 7 से 14 फरवरी के बीच आता है। इस दौरान, प्रेमी जोड़े अलग-अलग तरीकों से अपने प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन वीक में एक दिन को कोई ना कोई खास डे के रूप में मनाया जाता है। रोज डे के साथ वीक की शुरुआत होने के साथ इसके पांचवे दिन प्रॉमिस डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। यूं तो कपल्स के लिए वैलेंटाइन वीक पूरा ही स्पेशल होता है। लेकिन, प्रॉमिस डे की बात कुछ अलग होती है। जोड़े इस दिन एक दूसरे से मोहब्बत की कसमें वादे करते हैं। पर, क्या आपको पता है, इसे मनाने के पीछे आखिर वजह क्या है। अगर नहीं, तो आइए जानते हैं प्रॉमिस डे के बारे में कुछ विशेष बातें।
प्रॉमिस डे हर साल 11 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे से कई कसमें और वादे करते हैं। कहते हैं रिलेशनशिप को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए प्रॉमिस का अहम रोल होता है। यही कारण है कि कपल्स इस दिन को बेहद खास तरीके से मनाते हैं। जोड़े इस स्पेशल दिन पर अपने रिश्तों को लेकर कई प्रॉमिसेज भी करते हैं। प्रॉमिस डे किसी भी रिलेशनशिप के लिए सबसे खास होता है। क्योंकि यही वो मौका होता है, जब कपल्स के साथ हंसी खुशी से रहने और हर कदम पर साथ निभाने के वादे करते हैं। इसलिए यह दिन सेलिब्रेट करना बेहद जरूरी होता है।(पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए टेडी बियर के साथ दें ये स्पेशल गिफ्ट)
इसे भी पढ़ें- Valentine Day 2025: पार्टनर की नहीं हटेंगी नजरें, वेलेंटाइन डे पर पहनें ये प्रिटी पिंक ड्रेसेस
जिंदगी में प्रॉमिस का बड़ा महत्व होता है। यह प्यार और रिश्तों के लिए काफी अहम माना जाता है।वैलेंटाइन वीक के इस खास दिन पर लोग एक-दूसरे से वादे करते हैं, जो उनके रिश्ते को मजबूती और भरोसा देने का काम करते हैं। रिश्ते में नोंक-झोंक होना आम बात है। प्रॉमिस डे यह याद दिलाता है कि आप हर परिस्थिति में एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे। ऐसा माना जाता है कि प्रॉमिस करने से रिश्ते में विश्वास बढ़ता है और रिलेशनशिप सही राह पर चलती है।(Valentine Day पर पार्टनर के लिए घर पर ही बनाएं खास तोहफा, बिना खर्च बन जाएगी बात)
इसे भी पढ़ें- क्यों मनाया जाता है रोज डे? जानें इसका इतिहास और महत्व
Valentine's Day 2025: प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए करना है कुछ खास, तो HerZindagi पर जानें कम्पलीट Valentine's Day Week List, बेस्ट डेकोरेशन एंड प्रपोजल आइडियाज, गिफ्ट सजेशन और बहुत कुछ। रोमांस से भरपूर इस हफ्ते को कैसे सेलिब्रेट करें, इसकी पूरी जानकारी के लिए विजिट करें हमारा Valentine's Day पेज।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।