herzindagi
priyanka chopra  wedding details

जानिए प्रियंका चोपड़ा की शादी की डिटेल, परिणीति अपने जीजा निक से लेंगी जूता चुराई में ये तोहफा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और ऐसे में उनकी शादी से जुड़ी हर एक खबर को उनके फैंस जानना चाहते हैं। प्रियंका और निक आजकल पब्लिक में भी अपने प्यार का खुलकर इजहार करते दिख जाते हैं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-10-16, 16:10 IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और ऐसे में उनकी शादी से जुड़ी हर एक खबर को उनके फैंस जानना चाहते हैं। प्रियंका और निक आजकल पब्लिक में भी अपने प्यार का खुलकर इजहार करते दिख जाते हैं। जब भी उनसे बात की जाए तो वह एक-दूसरे की तारीफ के साथ ही इसे जाहिर करना नहीं भूलते कि वह रिलेशनशिप में आकर कितने खुश हैं। 

प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा ने दोनों की तारीफ करते हुए उन्हें क्यूट कपल बताया है। प्रियंका और निक की सगाई होने के बाद उनकी शादी कहां और कब होगी इस बात के कयास ही लगाए जा रहे हैं। तो चलिए प्रियंका और निक की शादी से जुड़ी हर छोटी से बड़ी खबर जानते हैं। 

priyanka chopra  wedding details

प्रियंका और निक की शादी की डिटेल 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी से जुड़ी कई प्रकार की खबरें आईं जिनमें ये कहा गया कि कभी दोनों शादी अमेरिका में करेंगे तो कभी यह खबर आई कि इटली के किसी डेस्टिनेशन पर शादी करेंगे लेकिन अब बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बिग फैट इंडियन वेडिंग के लिए तैयार हो रहे हैं। 

इस साल नवंबर के महीने में दोनों शादी कर सकते हैं जो कि सूत्र बता रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस नवंबर के महीने में जोधपुर में शादी के सात फेरे ले सकते हैं। 

Read more: प्रियंका ने रात 3 बजे किया था परिणीति को कॉल जिसके बाद उनकी उड़ गई थी नींद

ऐसा कहा जा रहा है कि इसके पहले प्रियंका चोपड़ा शहर न्यूयॉर्क में ब्राइडल शावर करेंगी जिसके बाद जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस  में एक भव्य समारोह में शादी होगी। इस समारोह में 200 खास लोग मौजूद रहेंगे जिन्हें स्पेशली डिजाइन वेडिंग कार्ड भेजे जा रहे हैं। 

प्रियंका और निक अभी हाल ही में भारत में थे और दोनों जोधपुर गए थे। उस दौरान उन दोनों ने तय किया कि जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस ही उनकी शादी का स्थान होगा। अगर सूत्रों की मानी जाए तो प्रियंका और निक जोधपुर में सात फेरे लेंगे। 

priyanka chopra  wedding details

परिणीति का जूते चुराई का तोहफा 

निक की साली यानी परिणीति चोपड़ा ने भी उनके जूते चुराने की पूरी तैयारी कर रखी है। यहां तक कि उन्होंने निक से अच्छी खासी रकम वसूलने का प्लान भी बना रखा है। अपने हाल ही मीडिया को दिए इंटरव्यू में परणीति ने बताया कि वह प्रियंका और निक जोनस की शादी में निक के जूते चुराएंगी और अभी से उनसे तगड़ी रकम वसूलने की तैयारी में भी हैं। 

priyanka chopra  wedding details

साथ ही परिणीति ने यह भी बताया कि निक को पता है कि वह उनकी सबसे खास साली हैं। उन्हें निक से कितने रुपये वसूलने हैं इसके लिए उन्होंने मोलभाव भी शुरू कर दिया है। परिणीति ने कहा, “मैं सबसे खास साली हूं तो खास तोहफा तो बनता ही है।“ सोशल मीडिया पर जब परिणीति के फैंस ने उनसे सवाल किया कि क्या वे निक जोनस के जूते चुराएंगी? उन्होंने कहा, “हां जरूर। मैंने तो अभी से जीजू के साथ पैसों को लेकर सेटिंग करना शुरू कर दिया है। दीदी इन सबकी गवाह हैं।“ 

 

प्रियंका चोपड़ा की शादी की हर एक रस्म के बारे में जानने का हम सबको बेसब्री से इंतजार रहेगा। 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।