herzindagi
malti marie second birthday celebration

2 साल की हुई प्रियंका-निक की बेटी, खास अंदाज में मनाया मालती मैरी का जन्मदिन

प्रियंका के पति निक ने शेयर की अपनी बेटी के बर्थडे की कुछ खास तस्वीरें। इन तस्वीरों में कपल एक साथ मालती काफी ज्यादा क्यूट नजर आ रही हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-01-17, 09:31 IST

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी बेटी के साथ समय बिताते नजर आती हैं। 15 जनवरी को मालती मैरी के जन्मदिन के खास मौके पर कपल ने अपनी बेटी का जन्मदिन काफी खास अंदाज में मनाया है। वहीं अब मालती मैरी के पिता निक जोनस ने अपनी बेटी के जन्मदिन की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

2 साल की हुई प्रियंका की बेटी

इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा की बेटी काफी ज्यादा खुश नजर आ रही हैं। लिटिल एंजेल ने पिंक कलर का ड्रेस पहन रखा है। इसके साथ ही मालती ने सनग्लास भी लगा रखा है। उनका क्यूट अंदाज लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इन तस्वीरों में आपको मालती और निक की केमेस्ट्री देखने को मिल जाएगी। 

निक जोनस ने शेयर की पोस्ट 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

एक तस्वीर में प्रियंका-निक भी एक साथ नजर आ रहे हैं। कपल एक साथ काफी ज्यादा खुश दिख रहे हैं। निक ने जैसे ही इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है यह पोस्ट वायरल हो गया है। अब सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर मालती को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की बेटी 'मालती मैरी' है बेहद क्यूट, आप भी देखें फोटोज

लॉस एंजिल्स में रहते हैं प्रियंका-निक 

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस शादी के बाद लॉस एंजिल्स में रहते हैं। कई बार बीच- बीच में अपने पेरेंट्स से मिलने प्रियंका इंडिया आती रहती हैं। कपल ने 15 जनवरी 2022 को सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बनने का फैसला किया था। कपल अक्सर अपनी बेटी के साथ समय बिताते नजर आते हैं। प्रियंका अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने बेटी की तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया अपनी बेटी मालती का चेहरा, आप भी देखें ये क्यूट फोटो

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

 

Image Credit - freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।