लाखों फॉलोवर्स वाले सेलेब्स की एक पोस्ट कितनी ज्यादा वायरल होती है। चाहें वो नो मेकअप सेल्फी डालें या फिर अपना जिम रूटीन या फिर किसी अन्य चीज़ का प्रमोशन करें। सेलेब्स की एक पोस्ट का वायरल होना बड़ा ही आम है। ऐसे में विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा जैसे सेलेब्स हों तब तो ये और भी ज्यादा वायरल होगी। लाखों दिलों की धड़कन इन सेलेब्स को एक इंस्टाग्राम पोस्ट करना काफी फायदेमंद साबित होता है। उनकी एक तस्वीर भी उन्हें करोड़ों कमा कर दे सकती है।
Hopperhq.com ने इंस्टाग्राम के सबसे अमीर लोगों की एक लिस्ट जारी की है। ये वो लोग हैं जो एक पोस्ट करने पर भी करोंड़ों कमा लेते हैं। इसमें सिर्फ दो ही भारतीय लोग शामिल हैं। ये हैं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और क्रिकेटर विराट कोहली।
इसे जरूर पढ़ें- बॉलीवुड कपल्स के 7 इंस्टाग्राम अकाउंट्स जो देते हैं Relationship Goals
इस लिस्ट में नाम शामिल होने का आधार बनाया गया है प्रमोश्नल पोस्ट को। वो लोग एक प्रमोशन करने के कितने पैसे कमाते हैं। अब जिसके करोड़ों फॉलोवर्स होंगे उसे एक पोस्ट करने के करोंड़ों मिलेंगे भी। प्रियंका और विराट दोनों के ही इतने फॉलोवर्स हैं कि वो अपने पोस्ट आसानी से विज्ञापन बना सकते हैं।
प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में 19वें स्पॉट पर हैं जिनके 43.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वो एक पोस्ट को 271,000 डॉलर यानी 1.86 करोड़ रुपए लेती हैं। इसी के साथ, विराट कोहली भी प्रियंका के पास ही हैं। वो 23वें स्थान पर हैं और उन्हें एक पोस्ट के 196,000 डॉलर यानी 1.35 करोड़ रुपए मिलते हैं। अब अगर प्रियंका अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर किसी प्रोडक्ट की फोटो डालती हैं या खुद इस्तेमाल करते हुए दिखती हैं तो सोच लीजिए कि उन्हें इसके लिए कितने पैसे मिलते होंगे। ऐसा लगभग सभी सोशल मीडिया पोस्ट के साथ होता है।
प्रियंका के कई ब्रांड्स के साथ पर्टनरशिप है जिसमें स्किनकेयर, स्टेशनरी आदि शामिल हैं। वो अपने इंस्टाग्राम पर UNICEF की पोस्ट भी शेयर करती हैं। पिछले कुछ समय में प्रियंका ने पायलट पेन, Obagi Medical जैसे कुछ ब्रांड्स को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रमोट किया है। इस मामले में विराट कोहली थोड़ा पीछे हैं और ब्रांड्स को कम प्रमोट करते हैं, लेकिन जब भी करते हैं तब वो एक पोस्ट से करोड़ों कमा लेते हैं। विराट ने कुछ समय पहले EVOKE हेडफोन्स का प्रमोशन किया था।
View this post on Instagram
These just get me into the zone I can't do without! #MusicLife #UnleashYourEnergy 🤙
इंस्टाग्राम की इस लिस्ट में पहले नंबर पर काईली जेनलर (Kylie Jenner) हैं। वो 141 मिलियन फॉलोवर्स के साथ इंस्टाग्राम की रानी कही जाती हैं। अब रानी को पैसे भी उसी हिसाब से मिलेंगे। इसके लिए वो एक प्रमोश्नल पोस्ट पर $1,266,000 यानी 8.7 करोड़ रुपए पाती हैं। उनके बाद लिस्ट में सभी हॉलीवुड सेलेब्स हैं जैसे Ariana Grande, Cristiano Ronaldo, Kim Kardashian, Selena Gomez और Dwayne Johnson
इसे जरूर पढ़ें- दीपिका पादुकोण की 5 इंस्टाग्राम पोस्ट, जिन रणवीर सिंह किया प्यार का इजहार
इंस्टाग्राम की ये रिच लिस्ट सालाना रिलीज की जाती है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि कई बार इन सेलेब्स की पोस्ट उन्हें कितना कमा कर दे देती है। वैसे भी जिस इंसान के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स ज्यादा होते हैं वो कुछ भी डाले उसे प्रति पोस्ट पैसा जरूर मिलता है। ऐसा ही हाल है विराट और प्रियंका का। हालांकि, भारत के कई सेलेब्स इंस्टाग्राम पोस्ट पर काफी कुछ कमा लेते हैं, लेकिन विराट और प्रियंका उन सबसे ज्यादा आगे हैं।
इंस्टाग्राम की पोस्ट का एक रेट होता है। 1000 फॉलोवर्स पर 10 डॉलर यानी 689 रुपए मिलते हैं। ये उस हिसाब से भी तय होता है कि आपकी पोस्ट को कितने लोग देख रहे हैं और उसे कितने रीशेयर और लाइक मिल रहे हैं। ऐसे में 0.25 डॉलर से 0.75 डॉलर प्रति पोस्ट मिल सकता है। तभी इंस्टाग्राम ब्लॉगर्स की कमी नहीं है और कोई भी इंसान एक अच्छा चैनल अगर शुरू करे तो वो खुद भी काफी कमा सकता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।