herzindagi
shatrughan sinha and his wife

पूनम सिन्हा की मां को पसंद नहीं थे शत्रुघ्न सिन्हा, फोटो देखकर कर दिया था रिजेक्ट

पत्नी पूनम सिन्हा को जब पहली बार शत्रुघ्न सिन्हा ने देखा तब वह काफी रो रही थी। दोनों की पहली मुलाकात काफी दिलचस्प थी, आइए जानते हैं-
Editorial
Updated:- 2021-10-26, 12:45 IST

70 के दशक में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब मनोरंजन किया। वह हिंदी सिनेमा के एक ऐसे एक्टर रहे हैं, जिन्हें हीरो और विलेन दोनों की भूमिकाओं में पसंद किया गया है। एक्टिंग के अलावा वो अपनी बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पूनम सिन्हा से शादी की है। दोनों की शादी एक लव मैरिज थी। बहुत कम लोगों को पता होगा कि पूनम सिन्हा भी एक एक्ट्रेस हैं और उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है।

हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा से शादी के बाद वह सिर्फ गिनी-चुनी फिल्मों में नजर आईं। शादी के बाद उन्होंने अपनी फैमिली को संभालना ज्यादा जरूरी समझा। पूनम सिन्हा एक्ट्रेस होने के अलावा पूर्व मिस यंग इंडिया रह चुकी हैं। शत्रुघ्न सिन्हा को पहली बार में ही पूनम पसंद आ गई थी। दोनों ने एक साथ फिल्म में काम भी किया है। वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की पहली मुलाकात ही नहीं बल्कि लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है, आइए जानते हैं-

शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की पहली मुलाकात

shatrughan sinha wife


शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा पहली मुलाकात ट्रेन में हुई थी। दोनों एक ही ट्रेन से सफर कर रहे थे, उस वक्त दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अनजान थे। ट्रेन में पूनम सिन्हा किसी वजह से रो रही थी। यह देख शत्रुघ्न सिन्हा को अच्छा नहीं लगा। उन्होंने एक मैग्जीन पर लिखा-'इतनी सुंदर लड़की रोते हुए अच्छी नहीं लगती' और पूनम को दिया। पूनम उस वक्त काफी उदास थी, इसलिए उन्होंने मैग्जीन को देखने के बजाय फेंक दिया। यह वाकया शत्रुघ्न सिन्हा के लिए काफी अजीब था। वहीं दोनों की मुलाकात भले ही अच्छी नहीं रही, लेकिन बाद में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के बीच बातचीत शुरू हुई और बहुत जल्द दोस्त बन गए। दरअसल,मिस इंडिया बनने के बाद पूनम फिल्मों में एंट्री की थी, उस वक्त शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इंडस्ट्री में कदम रखा था। काम के सिलसिले में दोनों अक्सर मिलते थे, ऐसे में जल्द दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई,लेकिन जब इस बात का अहसास पूनम की मां को हुआ तो वह उनके साथ सेट पर जाने लगीं। उनकी मां हर वक्त पूनम और शत्रुघ्न पर नजर रखती थीं।

इसे भी पढ़ें:नए बंटी-बबली को पकड़ने में छुटे सैफ और रानी के छक्के, जानें किन 5 वजहों से होगी फिल्म खास

शत्रुघ्न सिन्हा को पसंद नहीं करती थीं पूनम सिन्हा की मां

shatrughan sinha family


शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा काफी साल तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया। हालांकि, जब पहली बार शत्रुघ्न सिन्हा की शादी का रिश्ता लेकर उनके भाई राम सिन्हा और डायरेक्ट एनएन सिप्पी पूनम सिन्हा के घर पहुंचे, तो उनकी मां ने फोटो देखते ही रिजेक्ट कर दिया था। यही नहीं उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के फोटो को देखने के बाद उन्हें गुंडा बताया था और कहा कि उनकी बेटी गोरी है और यह काला है। दोनों की तस्वीर ली जाए तो पूरी तरह से ब्लैक और व्हाइट नजर आएंगी। उन्होंने आगे कहा कि उनकी बेटी काफी खूबसूरत हैं, ऐसे में वह ऐसे लड़के से बिल्कुल शादी नहीं कर सकती। दोनों शादी की तस्वीरों में बिल्कुल अच्छे नहीं लगेंगे। इस बात का खुलासा खुद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक शो के दौरान किया था। हालांकि, बाद में दोनों के रिश्ते को लेकर उनकी मां मान गई थी, जिसके बाद उनकी शादी हो पाई।

इसे भी पढ़ें:कंगना रनौत के अलावा इन अभिनेत्रियों को मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड, जानें किसे कितनी बार मिला

शत्रुघ्न सिन्हा की सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम हैं पूनम सिन्हा

shatrughan sinha biography


फिल्मों से दूर शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा राजनीति में काफी सक्रिय रहते हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते हैं। बता दें कि शादी के बाद रीना रॉय से शत्रुघ्न सिन्हा का अफेयर काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा था। शत्रुघ्न शादी के बाद भी रीना रॉय से मिलते रहते थे, इस बात को पूनम सिन्हा अच्छी तरह जानती थी और उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को काफी समझाया भी। आखिर में पूनम सिन्हा ने उन्हें चेतावनी देते हुए बच्चों के बारे में सोचने के लिए कहा। बहुत समझाने के बाद शत्रुघ्न ने अपनी शादी को बचाने के लिए पूनम के पास वापस लौट आए थे। वहीं पूनम सिन्हा ने भी सब कुछ जानने के बाद भी शत्रुघ्न सिन्हा का कभी साथ नहीं छोड़ा। जब उन्होंने रीना रॉय को छोड़ घर वापस आने का फैसला किया, तब पूनम सिन्हा ने उन्हें खुले दिल से स्वागत किया था। यही वजह है कि शत्रुघ्न सिन्हा भी उन्हें अपना सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम मानते हैं।

उम्मीद है कि आपको शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।