आपने शायद बाएं हाथ के काम करने वालों के बारे में इतनी गहराई से कभी नहीं सोचा होगा, लेकिन यह बात सच है कि दुनिया की कुल जनसंख्या का 10 प्रतिशत हिस्सा इन लोगों का है। हम शायद इनके बारे में तब तक नहीं सोच पाते हैं जब तक अपने बगल में बैठे किसी मित्र को बाएं हाथ से खाना खाते हुए, बाएं हाथ से लिखते हुए या फिर बाएं हाथ से क्रिकेट का बल्ला पकड़े हुए नहीं देखते।
दरअसल अक्सर हमारे आस-पास कोई न कोई ऐसा व्यक्ति दिख ही जाता है जो अपने कामों को करने के लिए बाएं हाथ का इस्तेमाल करता है। लेकिन आप में से कितने लोगों ने कभी इस बात का पता लगाने की कोशिश की है कि आखिर इन लोगों की खासियत क्या है?
आखिए ऐसे लोगों का स्वभाव कैसा होता है और ऐसे लोगों को पर्सनैलिटी आम लोगों से अलग क्यों है? अगर आप भी उनमें से हैं जो बाएं हाथ से काम करते हैं तो यहां ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया से अपनी पर्सनैलिटी के बारे में विस्तार से जरूर जानें।
बाएं हाथ से काम करने वाले चुनौतियों का आसानी से करते हैं सामना
अक्सर देखा जाता है कि जो लोग अपने काम बाएं हाथ से करते हैं यानी लेफ्टी लोग अक्सर चुनौतियों का सामना आसानी से करते हैं। ऐसे लोग किसी भी परेशानी से घबराते नहीं हैं और समस्याओं का समाधान ढूंढ़ने में ज्यादा समय नहीं लगाते हैं।
उनमें उच्च स्तर का धैर्य और किसी भी समस्या को हल करने की इच्छाशक्ति होती है। बाएं हाथ से काम करने वाले लोग छोटी उम्र से ही समाधान निकालना और अपने लाभ के लिए परिस्थितियों को अपने अनुरूप ढालने का काम कर लेते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सिग्नेचर का तरीका खोल सकता है आपकी पर्सनैलिटी का राज, जानें कैसे
बाएं हाथ से काम करने वाले लोग रचनात्मक और सहज होते हैं
बाएं हाथ से काम करने वाले लोग दाहिने हाथ से काम करने वालों की तुलना में ज्यादा रचनात्मक और सहज होते हैं। ये लोग किसी भी काम को अंजाम देने से घबराते नहीं हैं। उनमें उच्च स्तर की कल्पना शक्ति होती है। बाएं हाथ के लोग अधिक विश्लेषणात्मक, रचनात्मक और मौखिक होते हैं और हर स्थान पर बेहतर भाषा कौशल का प्रदर्शन करते हैं।
बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों में लीडरशिप क्वालिटी होती है
बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों में नेतृत्व क्षमता बहुत अच्छी होती है। आमतौर पर बाएं हाथ से काम करने वाले लोग अच्छे कलाकार, निर्माता और खिलाड़ी बन सकते हैं। ये लोग किसी भी समस्या या स्थिति को अधिक सहजता से देखते हैं।
बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों की सोच दूसरों से भिन्न होती है, जिसका अर्थ है कि वे किसी समस्या को अलग दृष्टि से देखते हैं और एक तार्किक समाधान के साथ समस्या का सामना करने के साथ समाधान की कई संभावनाएं भी बनाते हैं।
बाएं हाथ से काम करने वाले खिलाड़ी के रूप में अच्छा प्रदर्शन करते हैं
अधिकांश खिलाड़ी दाएं हाथ के लिए प्रशिक्षण लेते हैं, इसलिए जब वे बाएं हाथ के खिलाड़ियों का सामना करते हैं तो वे आमतौर पर उनके सामने झुकना पड़ता है। क्रिकेट जैसे खेल में भी बाएं हाथ का इस्तेमाल करने वाले खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हैं और अपनी क्षमता का खुलकर प्रदर्शन करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Personality Traits: चलने के तरीके से खुल सकता है आपके व्यक्तित्व का राज
बाएं हाथ से काम करने वाले लोग निर्भय होते हैं
ऐसे लोग आमतौर पर किसी भी चीज से जल्दी डरते नहीं हैं। किसी भी घटना और परिस्थिति में ये लोग निर्भय प्रदर्शन करते हैं। इन्हें किसी भी चीज का डर नहीं होता है इसलिए नकारात्मक वातावरण में भी अपना बेहतर प्रदर्शन दे सकते हैं। इनका स्वभाव थोड़ा हठी होता है और कई बार कटुवक्ता भी हो सकते हैं, जिसकी वजह से इनके मित्रों की तुलना में शत्रुओं की संख्या ज्यादा होती है।
किसी भी जानकारी को गहराई से ग्रहण करते हैं
बाएं हाथ से काम करने वाले लोग किसी भी जानकारी को गहराई से ग्रहण करते हैं और उस पर अमल करते हैं। ये किसी भी चीज को बहुत जल्द सीखते हैं और मस्तिष्क में तेजी से संसाधित करते हैं। वो बहुत ही कम प्रयास के बाद भी नए मुकाम को सफलतापूर्वक हासिल कर लेते हैं। इन्हें कठिन परिस्थितियों को अपने अनुसार ढाल लेना पसंद होता है।
अधिक स्वतंत्र होते हैं बाएं हाथ से काम करने वाले लोग
बाएं हाथ से काम करने वाले लोग अधिक स्वतंत्र रूप से काम करते हैं। वे किसी एक समूह के हिस्से के रूप में अपनी छवि बनाने के बजाय अपनी अधिक व्यक्तिगत छवि विकसित कर सकते हैं। ये लोग दाहिने हाथ से काम करने वालों की तुलना में अधिक स्वतंत्र और गैर-अनुरूप होने की विशेषताएं रखते हैं। ये किसी भी बांधकर काम करना पसंद नहीं करते हैं।
अगर आप भी उनमें से हैं जो अपना ज्यादातर काम बाएं हाथ से करते हैं व्यक्तित्व की विशेषताएं हो सकती हैं। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है कि सबके लिए ये विचार अनुरूप हों, लेकिन उनमें से कुछ लोगों के लिए यह अनुमान सटीक भी हो सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों