जन्माष्टमी के पर्व की पूरे देश में धूम है और लोग कान्हा के जन्म का उत्सव मनाने के लिए तैयार हैं। इस दिन मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी होती है और लोग श्रद्धा भाव से कान्हा का पूजन करते हैं।
जिस प्रकार इस दिन लड्डू गोपाल की पूजा पूरे विधि विधान से की जाती है। वैसे ही कुछ ऐसे उपाय हैं जो आप घर की सुख समृद्धि बढ़ाने के लिए जन्माष्टमी के दिन आजमा सकते हैं। ऐसे ही उपायों में से हैं मोर पंख के उपाय।
दरअसल मोरपंख को श्री कृष्ण की प्रिय वस्तुओं में से एक माना जाता है। इसलिए इसे घर में रखना भी जरूरी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में पूजा के स्थान पर मोर पंख रखा हुआ होता है वहां से रोग दोष कोसों दूर रहते हैं। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shaparia से जानें जन्माष्टमी के दिन किए गए मोर पंख के कौन से उपाय आपको मालामाल कर सकते हैं।
धन लाभ के लिए मोर पंख के उपाय
धन लाभ के लिए जन्माष्टमी के दिन आप किसी भी कृष्ण मंदिर के आस-पास से मोर का पंख लाएं और उस पर गंगाजल (विवाह के लिए गंगाजल के टोटके) छिड़ककर घर के पैसों वाले स्थान पर रख दें। 21 दिनों तक इस मोर पंख को बिना किसी को दिखाए हुए तिजोरी में रखा रहने दें। 21 दिन बाद आप इस मोर पंख को पूजा के स्थान पर रख दें। इस उपाय से आपको बहुत जल्द ही रुका हुआ धन वापस मिलेगा और धन की कभी भी कमी नहीं होगी।
इसे जरूर पढ़ें: Janmashtami 2022: कान्हा के जन्म का उत्सव जन्माष्टमी कब मनाया जाएगा, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व जानें
पति पत्नी के बीच संबंध मधुर करने के लिए मोर पंख के उपाय
यदि पति और पत्नी के बीच बिना कारण के ही झगड़े होते हैं तो आप जन्माष्टमी के दिन मोर पंख का उपाय आजमा सकते हैं। इसके लिए आप 2 मोर पंख अपने बेडरूम में रखें। लेकिन ध्यान रखें कि ये मोर पंख आपको अपने बेड में या गद्दे के नीचे नहीं रखना है। इसे किसी ऐसे सुरक्षित स्थान पर रखें जो पूरी तरह से पवित्र को। ये उपाय आपके आपसी सामंजस्य को बढ़ाने में मदद करेगा।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर पर ‘मोर पंख’ रखने से होंगे 5 बड़े लाभ
वास्तु दोष दूर करने के लिए मोर पंख के उपाय
घर से वास्तु दोष दूर करने के लिए आठ मोर पंख लें और उन्हें घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। इन मोर पंखों को हमेशा ऐसे स्थान पर रखें जहां किसी बाहरी व्यक्ति की नजर न पड़े। इस उपाय से घर की सभी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होती हैं। इसके साथ ही यह उपाय घर के वास्तु दोष को भी दूर कर सकता है।
छोटे बच्चों को बुरे सपनों से बचाने के लिए मोर पंख के उपाय
यदि आपके घर में छोटे बच्चे हैं और अक्सर वो नींद में चौंक जाते हैं तो आपको जन्माष्टमी के दिन मोर पंख लेकर बच्चे के सोने वाले स्थान पर या उसकी तकिया के नीचे रखें। कम से कम 11 दिनों तक आप मोर पंख को तकिया के नीचे रखें और बच्चों को हमेशा के लिए बुरे सपनों से छुटकारा मिलेगा।
कर्ज से मुक्ति के लिए मोर पंख के उपाय
काले धागे (बच्चों की कमर में काला धागा क्यों बांधा जाता है) से बंधे मोर पंख को अपने घर के पैसों वाले स्थान पर रखें। इससे राहु और शनि की बुरी नजर से बच सकते हैं और किसी भी तरह के अशुभ प्रभाव कम होंगे। घर के दक्षिण दिशा में मोर पंख रखने से धन की प्राप्ति होती है।
मोर पंख से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और यदि आप जन्माष्टमी के दिन ये ख़ास उपाय आजमाएंगे तो धन से हमेशा आपका घर भरा रहेगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों