herzindagi
vinesh phogat Education Qualification

कितनी पढ़ी-लिखी हैं Vinesh Phogat, जानें कैसे शुरू किया Wrestling में करियर?

Vinesh Phogat: भारत की मशहूर महिला पहलवान विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल से डिस्क्वालीफाई होने के बाद रिटायर्मेंट की घोषणा कर दी है। आइए उनके अब तक के सफर के बारे में जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-08-08, 16:52 IST

Vinesh Phogat Education And Qualification: भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भी वह ओवरवेट होने के कारण फाइनल डिस्क्वालीफाई हो गईं। इसी के साथ उन्होंने गुरुवार को अपनी रिटायर्मेंट की घोषणा भी कर दी है। उनके डिस्क्वालीफाई होने के बाद रिटायर की खबर ने भारतीयों को निराश कर दिया है। इस घटना के बाद से विनेश फोगाट काफी चर्चा में चल रही हैं। आपको बता दें कि विनेश फोगाट ने कुश्ती में करियर साल 2001 में शुरू किया था और 2024 में उनका कुश्ती जगत में सफर समाप्त हो गया है। इसी के साथ लोग अब विनेश फोगाट के करियर और उनकी पढ़ाई के बारे में जानना चाहते हैं। तो चलिए हम आपको विनेश फोगाट ने कहां से पढ़ाई लिखाई की और पहलवान कैसे बन गईं?

विनेश फोगाट ने कहां से की हैं पढ़ाई?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vinesh Phogat (@vineshphogat)

कुश्ती जगत में भारत का नाम रौशन करने वाली विनेश फोगाट का जन्म हरियाणा के भिवानी में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा झोझू कलां के केसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है। इसके बाद विनेश फोगाट ने उच्च शिक्षा के लिए रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री पूरी की। 

इसे भी पढ़ें: ओवरवेट होने के कारण खेल से बाहर हो गईं विनेश फोगाट, जानें Olympics में क्या है वजन को लेकर नियम

विनेश फोगाट ने कुश्ती में ही क्यों बनाई करियर?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vinesh Phogat (@vineshphogat)

पढ़ाई-लिखाई में रुचि होने के बाद भी विनेश फोगाट ने अपने करियर के लिए आम लड़कियों की तरह डॉक्टर या इंजीनियर का विकल्प नहीं चुना, बल्कि उन्होंने कुश्ती में कदम रखीं। असल में, विनेश फोगाट का परिवार कुश्ती से जुड़ा हुआ है। यही नहीं, उनके चाचा महावीर सिंह फोगाट राष्ट्रीय स्तर के पहलवान रहे हैं। उनके चाचा एक जाने माने कोच हैं और वह द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता भी हैं। दरअसल, परिवार में सबको कुश्ती करता देख विनेश फोगाट के अंदर भी पहलवानी में इंटरेस्ट बढ़ता चला गया। इसी तरह वह अपने चाचा से कुश्ती का हुनर भी सीखती रहीं। यही कारण है कि विनेश फोगाट बचपन से ही पहलवानी करने लगीं। लड़कियों को लेकर समाज में कई पाबंदियों के होने के बाद भी उन्होंने पहलवान बनने का ही निर्णय लिया और सफलता हासिल की।

इसे भी पढ़ें: Vinesh Phogat Olympics Medal Vs Wrestlers Protest: छोरी गोल्ड लाए ना लाए, पहले उसकी इज्जत करना जरूरी है!

विनेश फोगाट ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vinesh Phogat (@vineshphogat)

विनेश फोगाट ने कुश्ती के करियर में एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने कुश्ती प्रतियोगिता में कई उपलब्धियां भी हासिल की हैं। विनेश फोगाट ने तीन बार (2016, 2017, 2018) राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। हालांकि, साल 2016 में रियो ओलंपिक के दौरान विनेश को घुटने में गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण वह कई महीनों तक खेल से बाहर रही थीं। फिर वापसी करने के बाद साल 2018 में उन्होंने एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीते। रेसलर ने साल 2019 में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। आपको बता दें, विनेश फोगाट ने दो बार एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।

इसे भी पढ़ें: विनेश फोगाट ने खेल जगत से लिया अलविदा, बोलीं- मां कुश्ती मेरे से जीत गई और मैं हार गई... मुझे माफ करना

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।