आजकल के युवाओं में जितना क्रेज अपने करियर को लेकर है उतना ही क्रेज अपनी शादी को लेकर भी है। एक समय था जब शादी की बातें केवल माता-पिता के मध्य ही हो जाया करती थीं। लड़का और लड़की का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं होता था। मगर अब वक्त बदल चुका है। युवाओं में अरेंज मैरिज की जगह लव मैरिज करने का ज्यादा उत्साह रहता है।
लड़की हो या लड़का हर कोई जानना चाहता है कि उसकी किसमत में लव मैरिज लिखी है या फिर अरेंज मैरिज। वैसे तो ऑनलाइन बहुत सारे ऐप्स हैं जो आपको बता देंगे कि आपकी लव लाइफ कैसी होगी। मगर आप अपनी हाथों की दो खास रेखाओं से भी पता लगा सकती हैं कि उनमें आपकी शादी को लेकर क्या संकेत छुपे हुए हैं।
इसके लिए आप किसी एस्ट्रोलॉजर के पास जा सकती हैं। मगर, आप खुद से भी हाथ की रेखाओं को पढ़ सकती हैं और उनके संकेतों को समझ सकती हैं।
गौरतलब है, जिस तरह आपके हाथों में करियर, लाइफ और हेल्थ की रेखाएं होती हैं उसी तरह आपके हाथों में शादी की भी रेखा होती है। ये रेखा बताती हैं कि आपकी शादी कब होगी, किस उम्र में होगी, कैसे व्यक्ति के साथ होगी और लव होगी या अरेंज होगी।
तो चलिए हम आपको बतातें हैं कि यह बात आप खुद बिना किसी एस्ट्रोलॉजर के पास जाए बिना कैसे जान सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips: कच्छुए से चमक सकती है आपकी किस्मत, रखें सही स्थान पर
लव मैरिज होगी या फिर अरेंज मैरिज (अरेंज मैरिज में कुछ इस तरह बढ़ाएं प्यार) यह जानने के लिए आपको सबसे पहले यह बात जाननी होगी कि आपके हाथों में शादी की रेखा होती कहा हैं। शादी की रेखा आपकी सबसे छोटी उंगली के नीचे होती है। यह रेखा बहुत ही छोटी होती है और गहरी भी होती हैं। इनका साइज और आकार अलग-अलग हथेलियों में अलग-अलग होता है।
शादी की रेखा के साथ आपको हृदय रेखा पर भी गौर फरमाना होगा। यह रेखा हथेली की सभी रेखाओं में सबसे महत्वपूर्ण होती हैं। इसे देखना और पहचानना सबसे आसान भी होता है क्योंकि यह बहुत ही गहरी होती हैं। इससे आप लव और अरेंज मैरिज का पता लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: इन छोटे-छोटे बदलाव के साथ लाइफ को करें Stress Free
तो चलिए, अपनी हाथों को इन दोनों रेखाओं को देखें और जानें कि आपकी शादी अरेंज होगी या लव।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इस तरह के और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।