क्या आपको अपने घर में पॉजिटिव एनर्जी की कमी लगती है? क्या आपको ऐसा लगता है कि आपके घर में सुख संपत्ती की कमी है? अगर हां, तो आपको अपने घर में कछुआ जरूर रखना चाहिए। दरअसल, कछुए को गुड लक का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई पर यदि आप विश्वास करती हैं, तो कछुए को न केवल घर में बल्कि अपने ऑफिस में भी जरूर रखें। यह आपको पॉजिटिव एनर्जी और तरक्की जरूर देगा। हां, इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपने कछुए को सही दिशा में रखा हो। अगर आपने सही दिशा में कछुए को रखा होगा तो यह ज्यादा अच्छा असर दिखाएगा। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कछुए को किस दिशा में रखने से जल्दी गुड लक और तरक्की मिल सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips: इन छोटे-छोटे बदलाव के साथ लाइफ को करें Stress Free
बाजार में आपको डेकोरेटिव आइटम के तौर पर मेटल के सुंदर-सुंदर कई कुछए मिल जाएंगे। यह आकार में बड़े और छोटे भी हो सकते हैं। यह कई डिजाइन में आपको बाजार में मिल जाएंगे। मगर, घर लाने के बाद आपको इन्हें सही दिशा में जरूर रखना चाहिए। अगर आप मेटल का कछुआ अपने घर में रख रहे हैं तो उसेके मुंह की दिशा हमेशा नॉर्थ या फिर नॉर्थ वेस्ट होनी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें:वास्तु के हिसाब से घर में लगाएंगी ये पौधे तो होगा धन लाभ और आएगी खुशियां
बाजार में आपको क्रिस्टर के सुंदर-सुंदर डिजाइन वाले कछुए भी मिल जाएंगे। इन कछुओं की कीमत थोड़ी ज्यादा होती है मगर, यह कछुए दिखने में बेहद आकर्षित होते हैं। बेस्ट बात तो यह है कि ये कछुए दिखने में जितने आकर्षक होते हैं उससे भी ज्यादा इनमें मौजूद पावर आपको पॉजिटिव एनर्जी देती है। क्रिस्टल के कछुए का मुंह हमेशा साउथ वेस्ट या फिर नॉर्थ वेस्ट में होना चाहिए। इससे आपके घर में गुड लक आता है।
अगर आपको बहुत महंगे डेकोरेटिव कछुए को नहीं खरीदना है तो आपको बाजार में बहुत ही कम दाम में मिट्टी के कछ़ए भी मिल जाएंगे। इनमें भी उतनी ही पावर होती हैं जितनी की दूसरे मटीरियल से बने कछुओं में होती है। आपको इन कछुओं को केवल सही दिशा में रखना जरूरी होता है। अगर आप घर में मिट्टी का कछुआ रखना चाहते हैं तो आपको कछुए के मुंह की दिशा को नॉर्थ ईस्ट, सेंटर या फिर साउथ वेस्ट रखना चाहिए।
बाजार में आपको खूबसूरत लकड़ी के बारीक कटवर्क वाले डेकोरेटिव कछुए भी मिल जाएंगे। फेंगशुई के हिसाब से लकड़ी के कछुए भी घर में गुड लक लाने का प्रतीक होते हैं। अगर आप लकड़ी का कछुआ घर ला रही हैं तो ध्यान रखने कि उस कछुए का मुंह ईस्ट और साउथ ईस्ट ही होना चाहिए। ऐसा होने से कछुआ घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार करता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।