ज्योतिष शास्त्र के साथ-साथ हस्तरेखा शास्त्र भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शास्त्र के हिसाब से हथेली की रेखाओं का संबंध व्यक्ति के भाग्य, वैवाहिक जीवन, प्रेम जीवन और उनकी जिंदगी से संबंधित कई राज खोलता है। हाथों की लकीरें व्यक्ति के स्वभाव के बारे में भी बताती है, साथ ही आने वाले भविष्य के बारे में भी संकेत देती है।
ऐसे में अक्सर कई लोगों की हथेली की रेखाएं जोड़ी जाए, तो आधा चांद बनता है। यह बहुत कम लोगों की हथेली पर बनता है। अगर आपके भी हथेली पर आधा चांद बनता है, तो यह कई शुभ संकेत देता है। ऐसा भी कहा जाता है कि जिस भी जातक की हथेली पर आधा चांद बनता है, वह अपने जीवनसाथी से बहुत प्रेम करता है और उसे भी सभी लोगों से उतना ही प्रेम मिलता है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य और हस्तरेखा विशेषज्ञ पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि हथेली पर आधा चांद बनना शुभ या अशुभ माना जाता है।
हस्तरेखा शास्त्र के हिसाब से हथेली में सबसे छोटी अंगुली के नीचे हृदय रेखा (हृदय रेखा व्यक्तित्व) होती है, ये दोनों हथेली पर होती है, इन्हें जब जोड़ा जाए, तो ये मिलकर आधा चांद बनाते है।
इसे जरूर पढ़ें - हाथ की रेखाएं बताती हैं व्यक्ति का व्यक्तित्व, आप भी जानें अपने बारे में
ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों की हथेली पर आधा चांद बनता है, उनके संबंध ससुराल पक्ष से बहुत मधुर होते हैं और उनसे सभी लोग बेहद प्यार करते हैं। ऐसे लोगों को सुसराल पक्ष की ओर ज्यादा झुकाव होता है।
जिन लोगों की हथेली (हाथ की रेखाएं)पर आधा चांद बनता है, वह सभी परिस्थिति में सकारात्मक रहते हैं। ऐसे लोग अपनी भावनाओं को कभी किसी को खुलकर नहीं बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - जानें क्या कहती है आपकी हथेली में मौजूद हृदय रेखा
जिस भी जातकी की हथेली पर आधा चांद बनता है, ऐसे लोग बेहद ईमानदार होते हैं और जिंदादिल होते हैं। ये बेहद मृदुभाषी भी होते हैं। इनकी दोस्ती हर उम्र के लोगों से हो जाती है।
हथेली पर आधा चांद व्यक्ति के वैवाहिक जीवन का प्रतीक माना जाता है। जिस भी जातक की हथेली पर आधा चांद बनता है। ये अपने पार्टनर से बेहद प्यार करते हैं। इन्हें खूबसूरत जीवनसाथी मिलता है। ये अपनी बातों से सभी का दिल जीतने में माहिर होते हैं।
अगर आपके भी हथेली पर आधा चांद बनता है, तो यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान दें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।