Padmini Ekadashi 2023 Ke Upay: अधिक मास की पद्मिनी एकादशी का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है।
पद्मिनी एकादशी का विशेष स्थान इसलिए भी हैं क्योंकि यह हर तीन साल में मात्र एक बार ही पड़ती है।
ऐसे में पद्मिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से हर इच्छा शीघ्रता से पूरी होने लगती है।
मान्यता है कि पद्मिनी एकादशी के दिन श्री हरि के साथ-साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त की जा सकती है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स का कहना है कि इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन के संकट दूर हो जाते हैं।
पद्मिनी एकादशी 2023 नकारात्मकता दूर करने का उपाय
- पद्मिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के नारायण कवच का पाठ करना चाहिए।
- इस कवच के पाठ से घर और व्यक्ति के अंतर मन से नकारात्मकता (नकारात्मकता दूर करने के उपाय) दूर होती है।
- इस कवच का पता करते समय शुद्धता का ध्यान अवश्य रखना जरूरी माना गया है।
पद्मिनी एकादशी 2023 विवाह या वैवाहिक जीवन का उपाय
- पद्मिनी एकादशी के दिन केले के पेड़ की पूजा करने से विवाह में हो रही देरी दूर होती है।
- इस दिन पति-पत्नी एक दूसरे को कलावा बांधते हैं तो वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।
- साथ ही, केले के पेड़ की परिक्रमा पत०पत्नि को साथ में लगानी चाहिए। इससे प्रेम बढ़ता है।
पद्मिनी एकादशी 2023 धन लाभ का उपाय
- पद्मिनी एकादशी के दिन तिजोरी में शंख की स्थापना करने से धन में वृद्धि होने लगती है।
- इस दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में श्री का वास होता है।
- पद्मिनी एकादशी के दिन मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करने से धन की समस्या दूर होती है।
पद्मिनी एकादशी 2023 नौकरी में तरक्की का उपाय
- पद्मिनी एकादशी के दिन नौकरी में तरक्की पाने के लिए पीले वस्त्रों का दान करना चाहिए।
- एकादशी का दान महा दान कहलाता है। इस दिन दान करने से उसका अक्षय फल मिलता है।
- वस्त्र के अलावा अनाज या अपनी आय में से भी थोड़ी राशि दान करना शुभ परिणाम पहुंचाएगा।
आप भी पद्मिनी एकादशी के दिन इन उपायों को करने से न सिर्फ भगवान विष्णु का साथ और उनकी कृपा [पा सकते हैं बल्कि परेशानियों से निजात भी पा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: pinterest
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों