herzindagi
main

Birthday Special: काम्या पंजाबी के वो 5 किरदार जो दिल को छू गए

टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा वैम्प में से एक यानी काम्या पंजाबी के जन्मदिन पर एक झलक उनके सबसे अनोखे किरदारों की।    
Editorial
Updated:- 2019-08-13, 09:15 IST

भारतीय टेलिवीजन की दुनिया में काम्या पंजाबी एक बहुत बड़ा नाम हैं। उनका करियर काफी अच्छे मोड़ पर है। जहां तक फैशन की बात करें तो भी काम्या पंजाबी किसी न किसी इवेंट में अपने स्टाइल की झलक दिखा ही देती हैं। काम्या पंजाबी न सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि एक बेहतरीन अदाकारा भी हैं। उनके सीरियल कई लोगों को काफी पसंद आते हैं।   

वैसे तो काम्या टीवी की रानी हैं, लेकिन उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में गेस्ट रोल भी किया है। हालांकि, उन फिल्मों में काम्या का रोल इतना छोटा था कि उन्हें पहचान पाना थोड़ा मुश्किल था। बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने अपना करियर ऋतिक रौशन की फिल्म 'कहो ना प्यार है' से शुरू किया था। फिल्मों के बाद काम्या ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। तो उनके जन्मदिन पर चलिए बात करते हैं उन 5 सीरियल और उसमें काम्या के किरदारों की जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। 

kamya punjabi tv serial

इसे जरूर पढ़ें- हिना खान को अब टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने सुनाई खरी-खोटी 

1. सीरियल- बनूं मैं तेरी दुल्हन 

काम्या का किरदार- सिंदूरा सिंह 

kamya punjabi sindoora singh

इस सीरियल में निगेटिव रोल निभाने के लिए काम्या पंजाबी को बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल का अवॉर्ड भी मिला था। काम्या का ये रोल काफी चैलेंजिंग था, लेकिन उन्होंने भी इस सीरियल के लिए कड़ी मेहनत की। काम्या ने जिस तरह से सिंदूरा सिंह का किरदार निभाया था वो कई लोगों की फेवरेट वैम्प बन गई थीं। इस सीरियल को लोगों ने काफी सराहा था।  

2. सीरियल- अंबर-धरा 

काम्या का किरदार- देवयानी 

काम्या पंजाबी ने सीरियल अंबर धरा में भी निगेटिव किरदार निभाया है। इस सीरियल में वो अंबर-धरा के जीवन में मुश्किलें पैदा करती दिखती हैं। काम्या का ये किरदार काफी रोचक रहा और उनकी एक्टिंग टीवी पर बहुत पसंद की गई। काम्या का रोल इस सीरियल में एक सौतेली मां का रोल था जिसके पति के दो बच्चे थे। इस सीरियल में वो काफी स्टाइलिश दिखीं थीं। 

3. सीरियल- शक्ति- अस्तित्व के अहसास की

काम्या का किरदार- प्रीतो हरक सिंह 

2016 से ये सीरियल लगातार चल रहा है और काम्या जो इस सीरियल में एक कड़क सास का किरदार निभा रही हैं वो अभी भी लोगों को पसंद आ रहा है। प्रीतो का किरदार काम्या के लिए कम मुश्किल नहीं रहा होगा क्योंकि इस किरदार में उनकी बहू एक ट्रांसजेंडर है, लेकिन फिर भी काम्या कई सालों से इस किरदार को बखूबी निभाती आ रही हैं।

kamya punjabi preeto  

4. सीरियल- अस्तित्व- एक प्रेम कहानी 

काम्या का किरदार- किरन 

काम्या का किरदार इस सीरियल में भी निगेटिव ही था। काम्या इस सीरियल में वरुण बडोला (जो सीरियल में अभी का किरदार निभाते हैं।) उनकी दूसरी पत्नी बनी हैं। किरन की वजह से ही अभी और उनकी पहली पत्नी सिमरन का तलाक होता है। किरन पहले तो अभी के साथ रहती हैं और फिर वो किसी और बिजनेसमैन के साथ हो जाती हैं। काम्या इस सीरियल में काफी स्टाइलिश दिखी हैं। 

 

इसे जरूर पढ़ें- जानिए क्यों काम्या पंजाबी ने प्रत्युषा की फोटो पर RIP लिखने से किया मना 

5. सीरियल- मर्यादा-लेकिन कब तक 

काम्या का किरदार- उत्तरा 

इस सीरियल में काम्या का किरदार पॉजिटिव था। इसे काम्या के करियर के सबसे अच्छे सीरियल में से एक माना जाता है। अदाकारी के मामले में काम्या ने दिखा दिया था कि वो किसी भी तरह का काम कर सकती हैं। ये सीरियल एक ऐसी महिला के बारे में था जिसका पति उसे काफी टॉर्चर करता था और एक समय ऐसा आता है जब वो महिला परेशान हो जाती है और अपनी मर्यादा तोड़ती है। काम्या का ये सीरियल वाकई तारीफ के काबिल था। 

 

 

स्‍वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन के अवसर पर HerZindagi महिलाओं के लिए एक exclusive वर्कशॉप प्रस्‍तुत कर रहा है। हमारे #BandhanNahiAzaadi अभियान का हिस्सा बनने के लिए आज ही फ्री रजिस्ट्रेशन करें। सभी प्रतिभागियों को मिलेगा आकर्षक इनाम। 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।