सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। वर्ष 2020 में सावन का महीना 6 जुलाई से शुरू हो रहा है। वैसे तो आप पूरे वर्ष भर आप भगवान शिव की अराधना कर सकती हैं। मगर, सावन के महीने में शास्त्रों के मुताबिक शिव जी जगतपिता नारायण का स्थान ले लेते हैं और जगत के पालनहार बन जाते हैं। इसलिए सावन के महीने में उनको प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा की जाती है। यह महीना विशेष होता है, इसलिए शिव जी की पूजा भी विशेष होती है। वैसे तो शिव जी की पूजा में कई सामग्रियां इस्तेमाल की जाती हैं मगर, इन सामग्रियों में शिव जी को चढ़ने वाले फूलों का अलग ही महत्व है।
शिव जी पर प्रेम से तो आप कोई भी पुष्प चढ़ा सकती हैं मगर, उनकी पसंद का पुष्प चढ़ाने से वह जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। हर पुष्प को चढ़ाने से अलग फल मिलता है। आइए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित मनीष शर्मा से जानते हैं कि किस पुष्प को चढ़ाने से क्या लाभ होता है।
इसे जरूर पढ़ें:क्या है ॐ के उच्चारण का सही तरीका और समय
यदि आप बहुत प्रयास कर रही हैं और पुत्र की इच्छा रखती हैं तो आपको भगवान महादेव को धतूरे का पुष्प चढ़ा चाहिए। आपको बता दें कि बेटे ओर बेटी में फर्क करने से ईश्वर नाराज होते हैं। बेटियां देवी लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं। मगर, आप बेटियों के बाद पुत्र की इच्छा रखती हैं तो भगवान शिव से यह मनोकामना मांगते हुए उन्हे धतूरे का पुष्प अर्पित करें।
इसे जरूर पढ़ें: Lord Shiva Puja Tips: शिवलिंग का 7 अलग-अलग धाराओं से करेंगी अभिषेक तो मिलेंगे ये 7 फल
जीवन बहुत ही छोटा होता है। ईश्वर हमेशा जीवन में अच्छे कर्म करने की ही सलाह देते हैं। अच्छे कर्म करने वाले का शत्रु कभी नहीं होता। मगर, समाज में दिन प्रतिदिन आ रहे बदलाव के कारण अब लोगों की भावनाएं बदल चुकी हैं। अच्छा कर्म करने वालों के लोग जलन की भावना रखने लगते हैं। ऐसे में कई बार जलन शत्रुता का रूप ले लेती है। अगर, आपका कोई शत्रु है तो उसको नष्ट करने के लिए आपको शिवलिंग पर जपा के पुष्प चढ़ाने चाहिए। वैसे दुर्गा माँ की पूजा में सबसे महत्वपूर्ण 'जपा पुष्प' माना गया है यह उनका पसंदीदा फूल है जिसे चढ़ाकर आप अपनी कोई इच्छा पूरी कर सकते है।(शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने का महत्व और लाभ)
यदि आप किसी मेहंगे आभूषण को प्राप्त करना चाहती हैं या खोए हुए आभूषण प्राप्त करना चाहती हैं तो आपको दुपहरियां के फूल जिसे बन्धूक के पुष्प भी कहा जाता है। भगवान शिव को अर्पित करने चाहिए। यह पुष्प भगवान शिव को अति प्रिय हैं। (रुद्राक्ष के हैं कई फायदे)
शंखपुष्प सेहत के लिए बेहद फायदेमंद इस पौधे का विस्तार बरसात के महीने में होता है। आम तौर पर यह उत्तर भारत में पाया जाता है। भगवान शिव को इस पौधे के पुष्प भी अति प्रिय हैं। यदि आप इस पुष्प को भगवान शिव पर चढ़ाएंगी तो इससे आपको लक्ष्मी की प्राप्ती होगी।
बेहद सुंदर और सुगंधित बेला के फूल भी भगवान शिव को बहुत पसंद हैं। अगर आप यह पुष्प भगवान शिव को चढ़ाते हैं तो इससे आपको बहुत अच्छी पत्नी मिलती है।
यह सफेद रंग का बेहद खूबसूरत फूल होता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह फूल बेहद मनमोहक होते हैं और इसकी खुशबू औपको शांति प्रदान करती हैं। भगवान महादेव को भी यह फूल अति प्रिय हैं। यदि आप भगवान शंकर को यह फूल अर्पित करती हैं। तो आपको सुख और संपत्ती मिलती है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।