हर किसी के मन में आने वाले महीने के साथ ही हेल्थ, लव लाइफ और नौकरी आदि को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं ताकि वह इस बारे में जानकारी लेकर खुद के लिए बेहतर प्लानिंग कर सकें। इसलिए हम आपके लिए हर महीने आपके जन्म अंक के हिसाब से भविष्यफल लेकर आते हैं। जन्म अंक के अनुसार भविष्य के बारे में जानना बहुत आसान होता है। अगर आपके मन में आने वाले महीने को लेकर कुछ सवाल हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। इस आर्टिकल के माध्यम से सेलिब्रिटी अंक ज्योतिष (न्यूमेरोलॉजी) और टैरो रीडर मनीष मालवीय आपको जन्म अंक के अनुसार आने वाले महीने यानि अक्टूबर के बारे में बता रहे हैंं। न्यूमेरोलॉजी आपकी बर्थ डेट पर काम करती है। अपनी बर्थ डेट का अंक देखें और आने वाले महीने की भविष्यवाणी पढ़ें।
अंक- 1
सभी उचित-अनुचित तरीके अपनाकर आप अपना काम निकालने की जुगत में सफल होंगे। हालांकि जुबान और अहं पर नियंत्रण भी आपको रखना होगा, ऐसा नहीं करने से काम बिगड़ जाएंगे। अप्रत्याशित रूप से पैसों का आगमन भी हो सकता है।
शुभ रंग - नारंगी, नीला, बैंगनी।
शुभ अंक- 1,10,19,28,4,22
अंक- 2
इस माह उतार-चढ़ाव के कुछ अधिक दौर आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं। हालांकि इस चीज से आपको संतोष भी मिल सकता है कि आपको कुछ अच्छे परिणाम भी मिल रहे हैं। तन और मन की सक्रियता का सही तालमेल अच्छा फायदा दे सकता है।
शुभ रंग - सफेद, नारंगी।
शुभ अंक- 6,15,24,7,16,25.
इसे जरूर पढ़ें: बर्थ में गायब है लकी नंबर तो एक्सपर्ट से जानिए इसके उपाय
अंक- 3
आपका अनुभव और ज्ञान ही आपको इस माह होने वाली परेशानियों को हल करने में मदद करेंगे। आपके कार्यो की सराहना भी हो सकती है और आपका नाम चमक सकता है।
शुभ रंग - पीला, नारंगी, आसमानी।
शुभ अंक- 3,12,21,30,1,10,19.
अंक- 4
पिछले कुछ दिनों से जिन कार्यो में आपको अपने मन मुताबिक परिणाम नहीं मिल रहे थे, उन सभी कार्यो में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। थोड़ा स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें, कहीं ऐसा ना हो कि अधिक काम और कमाने के चक्कर में की गई दिन-रात की मेहनत कुछ परेशानियां दे दें। (हेल्थ को दुरुस्त रखती हैं ये बातें)
शुभ रंग - नीला, नारंगी, सफेद।
शुभ अंक- 5,14,23,6,15,23.
अंक- 5
नए अवसर आपके द्वार पर दस्तक दे सकते हैं जिससे करियर को नई दिशा और दशा मिल सकती है। पिता तुल्य बड़ों से धन संबंधी लाभ भी मिल सकते हैं।
शुभ रंग - हरा, लाल, नारंगी।
शुभ अंक- 5,14,23,1,10,19.
अंक- 6
जो लोग चमक- दमक भरे नौकरी या व्यवसाय से जुड़े हैंं, उन्हें किसी ना किसी तरह नेम-फेम में फायदा हो सकता है। जो लोग किन्हीं परेशानियों में फंसे थे, वो हर तरह की उठा-पटक कर उससे बाहर निकलने की भरसक कोशिश करेंगे।
शुभ रंग - सफेद, गुलाबी, जामुनी।
शुभ अंक- 6,15,24,7,16,25.
अंक- 7
कुछ भी समस्या आने पर आप उससे मजबूती से निपट लेंगे। साथ ही आपको हर तरह की सहायता भी मिल जाएगी। तन-मन की एनर्जी भी आपको सक्रिय बनाए रखेगी।
शुभ रंग - बैगनी, गुलाबी, सफेद।
शुभ अंक- 6,15,24,7,16,25.
अंक-8
छोटे-मोटे कुछ सकारात्मक फायदे तो मिल सकते हैंं, लेकिन कोई बड़ा लाभ झोली में नहीं आ पाएगा। बल्कि सतर्क रहें कि कोई काम बने या ना बने, नुकसान ना हो।
शुभ रंग -हरा, नीला, सफेद।
शुभ अंक- 5,14,23,6,14,24.
इसे जरूर पढ़ें: अपनी बर्थ डेट से जानें किस देश में खुलेगा आपकी किस्मत का दरवाजा
अंक-9
आप जिस आशा और परिणाम की उम्मीद से जितना परिश्रम करेंगे, वह मिलेगा तो जरूर पर उतना नहीं, जितना आप सोच रहे होंगे। थोड़ा स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें।
शुभ रंग - नारंगी, गुलाबी, सफेद।
शुभ अंक- 1,10,19,5,14,23.
अगर आपके मन में भी अपने भविष्य, हेल्थ, पढ़ाई और सफलता से जुड़े कुछ सवाल हैं तो आप सेलिब्रिटी अंक ज्योतिष (न्यूमेरोलॉजी) और टैरो रीडर मनीष मालवीय से [email protected] या मोबाइल नंबर 9029310411 पर संपर्क कर सकती हैं। वह आपकी हर समस्या का समाधान आपकी जन्म अंक के हिसाब से बता देंगे। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जु़ड़ी रहें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों