अगर आपका जन्म 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है तो आपका भाग्यांक 7 है। 7 नंबर के स्वामी हे केतु। केतु को अगर ध्यान से समझा जाए तो केतु है हमारी जड़, किसी चीज की डेप्थ में जाना, किसी से अटैच होना या मोक्ष प्राप्ति की इच्छा रखना। सभी कुछ केतु के कारण ही होता है। यह वर्ष शुक्र ग्रह के प्रभाव में रहेगा, वहीं बीता हुआ वर्ष बुध ग्रह के प्रभाव में था। देखा जाए तो एनर्जी में बदलाव आ रहा है। इसलिए 7 अंक वालों को इस वर्ष मेडिटेशन करना चाहिए। आपको बता दें कि 7 नंबर वाले जातक अपने आप में खुश रहने वाले होते हैं, इसलिए बदलती हुई ऊर्जा आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं मगर आपका मन शांत होगा तो आप हर चीज को हैंडल कर लेंगे। चलिए एस्ट्रोलॉजर डॉक्टर शेफाली गर्ग से जानते हैं 7 अंक वालों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2022।
प्राफेशन- 7 अंक के जातकों का स्वभाव होता है कि वो बहुत ही डेप्थ में सोचते हैं। किसी भी काम में अगर रिसर्च वर्क करना हो तो 7 नंबर वालों की तुलना में कोई बेस्ट नहीं हो सकता है। जितना अच्छा सर्च वर्क 7 नंबर वाले जातक कर लेते हैं, उतना कोई नहीं कर सकता है। अगर आप जॉब तलाश रहे हैं तो आपको ऐसी ही फील्ड में काम तलाशना चाहिए जहां रिसर्च वर्क सबसे ज्यादा की जाती है, क्योंकि आप इसमें बेस्ट हैं। वहीं जो जातक अपनी जॉब से परेशान हैं या फिर उन्हें प्रमोशन नहीं मिल रहा है, तो एक्सट्रा पैसा कमाने के लिए आपको किसी रिसर्च फील्ड में पार्ट टाइम जॉब करनी चाहिए।
आर्थिक- इस वर्ष आपको पैसे सोच-समझ कर खर्च करने हैं। कोशिश करें कि जो चीज बहुत ही जरूरी हो वहीं पैसे खर्च करे और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए आपको पैसे जमा करने पर अधिक ध्यान देना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो आपको इस वर्ष किसी भी तरह से आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर आपको कोई भी जरूरी काम करना है तो आपको मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ही वह काम करना चाहिए। आपको सबसे अधिक मदद 6 और 9 नंबर वालों से प्राप्त होगी।
इसे जरूर पढ़ें: भाग्यांक 5 वाले जातकों के लिए वर्ष 2022 रहेगा कैसा, एस्ट्रोलॉजर से जानें
सेहत- सेहत के लिहाज से आपको किसी बड़ी और गंभीर बीमारी (सेहतमंद जीवन का राज जानें )का सामना नहीं करना पड़ेगा, अगर आपको गैस से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देना होगा। खासतौर पर अगर आपको स्ट्रेस हो रहा है तो मेडिटेशन से बेस्ट इस वर्ष आपके लिए और कुछ भी नहीं है।
रिलेशनशिप- 7 अंक वाले जातक मन से एकदम साफ होते हैं। जो वह मन में सोचते हैं वही बोलते हैं और कुछ भी छुपा कर नहीं रखते। पीठ-पीछे बात करने की भी उनकी आदत नहीं होती है। इस लिहाज से इस वर्ष जो जातक सिंगल हैं, उन्हें यदि कोई पसंद है तो वह उसे प्रपोज कर सकते हैं। 7 नंबर के जातक स्वभाव से गंभीर होते हैं, ऐसा होना बुरा नहीं है मगर अपने रिश्ते में हर बात पर गंभीर होने की जरूरत नहीं है। खासतौर पर अपने साथी की हर बात को दिल से लगा कर न बैठें। शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन इस वर्ष काफी उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रहेगा। आपको इस वर्ष कई बार अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करनी पड़ेगी।
उपाय- 7 अंक वालों के लिए साउथ-वेस्ट दिशा सबसे शुभ है। यदि आप अपने घर की इस दिशा को साफ-रखेंगे तो आपको बहुत सारे अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और यह वर्ष अच्छे से बीत जाएगा।
यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Recommended Video
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों