अंक ज्योतिष के अनुसार, हमारा जन्म जिस तारीख को होता है, वह अंक सिर्फ संख्या नहीं बल्कि हमारे पूरे जीवन की दिशा और दशा निर्धारित करने वाली ऊर्जा होती है। जब हम नए साल की दहलीज पर कदम रखते हैं, तब हर व्यक्ति यह जानने को उत्सुक है कि आने वाले 365 दिन उसके लिए खुशियों की सौगात लाएंगे या चुनौतियों का पहाड़।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 8 है। इस अंक के अधिपति शनि देव हैं, जो अनुशासन, न्याय और कड़ी मेहनत के प्रतीक हैं। वहीं, साल 2026 (2+0+2+6 = 10 -> 1) का स्वामी सूर्य है।
सूर्य और शनि का संबंध पिता-पुत्र का तो है, लेकिन स्वभाव में ये एक-दूसरे के विरोधी हैं। सूर्य 'राजा' है और शनि 'सेवक'। सूर्य 'प्रकाश' है और शनि 'अंधकार'। ऐसे में साल 2026 आपके लिए अंतर्द्वंद्व और संघर्ष के साथ बड़ी सफलता लेकर आने वाला साल है। आइए अंक ज्योतिषाचार्य डॉ शेफाली गर्ग से जानें इस साल मूलांक 06 वालों के लिए समय कैसा होगा?
2026 में आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सूर्य की ऊर्जा आपको दिखावे पर खर्च करने के लिए उकसा सकती है, लेकिन शनि का प्रभाव आपको बचत करने की सलाह देता है। इस साल बड़ा निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।
चूंकि साल संघर्षपूर्ण हो सकता है, इसलिए खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखने के लिए आध्यात्मिकता का सहारा लें। ध्यान, योग और धार्मिक कार्यों में मन लगाने से आप बड़े से बड़े संकट को आसानी से पार कर लेंगे। यह साल आपकी अंतरात्मा को समझने का है।
रिश्तों के मामले में आपको थोड़ा लचीला होना पड़ेगा। सूर्य की वजह से स्वभाव में जिद्दीपन या गुस्सा आ सकता है, जिससे पारिवारिक कलेश हो सकता है। अपनों की सेवा करें और वाणी में मधुरता लाएं।
यह भी पढ़ें- Jaya Ekadashi Date 2026: 29 को रखा जाएगा जया एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
यह भी पढ़ें- Mulank 6 Prediction 2026: मूलांक 6 की साल 2026 में चमकेगी किस्मत, शुक्र और सूर्य का संगम लाएगा सुख-समृद्धि
साल 2026 आपके धैर्य की परीक्षा लेगा, लेकिन याद रखें कि शनि देव अंत में मेहनत का फल मीठा ही देते हैं। बस अपने अहंकार को काबू में रखें और सभी को साथ लेकर चलें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।