वर्ष 2022 आने ही वाला है और नए वर्ष के आने के साथ-साथ ही लोगों में यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि यह वर्ष उनके लिए कैसा रहेगा और किन चुनौतियों का उन्हें सामना करना पड़ेगा। अगर आप न्यूमेरोलॉजी में विश्वास रखते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि लकी नंबर 1 होने पर आपका आने वाला वर्ष कैसा बीतेगा। इस विषय पर हमने एस्ट्रोलॉजर डॉक्टर शेफाली गर्ग से बात की है।
शेफाली जी कहती हैं, 'जिन लोगों का जन्म 1, 10,19 या 28 तारीख को हुआ है, वह जातक नंबर एक से शासित होते हैं। 1 नंबर का स्वामी सूर्य होता है। सूर्य सभी ग्रहों के लिए पावर हाउस है। यह ग्रह सभी ग्रहों को ऊर्जा देता है। 1 नंबर से गवर्न होने वाले जातकों को ज्यादा से ज्यादा सूर्य के रंगों के कपड़ों को धारण करना चाहिए। आप लाल, पीला, सफेद आदि रंग पहन सकते हैं। ऐसा करने से आप अपने अंदर सूर्य की ऊर्जा को महसूस करेंगे। '
इतना ही नहीं, शेफाली जी ने यह भी बताया है कि करियर, प्रोफेशन, लव लाइफ और सेहत एवं आर्थिक दृष्टि से आने वाला वर्ष 1 नंबर से शासित होने वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा।
करियर- करियर के लिहाज से यह बहुत ही अच्छा वर्ष है। आपको करियर में ग्रोथ मिलेगी और आप अभी जहां स्टैंड कर रहे हैं, उससे आगे बढ़ेंगे। अप्रैल से जून तक का महीना आपके लिए थोड़ा सा संघर्ष लेकर आ सकता है और आप खुद को बहुत ही स्लो महसूस करेंगे। हो सकता है कि आपकी लाइफ थोड़ी सी टफ हो जाए, मगर करियर का सुख आपको जरूर मिलेगा। आपके कलीग्स के साथ आपके संबंध अच्छे बनेंगे, काम को लेकर आपको बहुत अधिक इमोशनल नहीं होना है। इस वर्ष आपको अच्छा प्रमोशन(नौकरी में प्रमोशन पाने के उपाय) मिलेगा और यदि आप बिजनेस करते हैं तो उसमें भी अच्छा मुनाफा मिलेगा। आपको बता दें कि वर्ष 2023 आपके लिए करियर के लिहाज और भी अच्छा होगा।
विद्यार्थी - सूर्य बहुत ही मजबूत प्लानेट होता है और इसलिए आप भी अंदर से बहुत मजबूत हैं। इस वर्ष आपको अपने दिमाग से एक जंग लड़नी है। आपको अपने दोस्तों पर भरोसा रखना होगा और खुद में भी विश्वास रखना होगा। आपको जो दोस्त मिले हैं उनसे अपने संबंधों को और भी बेहतर बनाने का प्रयास करें।
आर्थिक स्थिति- आर्थिक दृष्टि से भी यह वर्ष आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगी और यदि आप बहुत समय से प्रॉपर्टी लेने का सोच रहे हैं, तो इस वर्ष आपको इस कार्य में सफलता मिल जाएगी। अगर आप अपने घर के साउथ ईस्ट डायरेक्शन में सन के कलर्स को ऐड करते हैं, तो इससे भी आपको फाइनेंशियली फायदा होगा।
इसे जरूर पढ़ें: न्यूमेरोलॉजी एक्सपर्ट से जानें प्रेम और वैवाहिक संबंधों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022
सेहत - सेहत के लिहाज से देखा जाए तो इस वर्ष आपको कोई गंभीर समस्या नहीं होगी, मगर पहले से चले आ रहे हेल्थ ईशूज को नजरअंदाज बिल्कुल न करें और रेग्युलर चेकअप करवाते रहें। आपको हल्की-फुल्की सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है।
प्रेम और संबंध- इस वर्ष आपको रिश्तों में काफी उतार-चढ़ाव देखने होंगे। हो सकता है कि आपके अपने साथी से विचार न मिले। ऐसे में आपको थोड़ा समझदारी से काम लेना होगा। इस वर्ष शादी के योग नहीं हैं और खासतौर पर अगर आपकी शादी पहले से तय नहीं है, तो इस वर्ष हो सके तो शादी की बात को भी टाल दें।
उपाय- आपको सूर्य मंत्र का नियमित रूप से जाप करना चाहिए, इससे आपकी सारी उलझने दूर हो जाएंगी और आपका यह वर्ष बहुत अच्छा बीतेगा।
यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही न्यूमेरोलॉजी से जुड़े और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों