रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर बीते दिनों 2 शादियां हुई हैं। पहली शादी उनकी बेटी ईशा अंबानी की और दूसरी बेटे आकाश अंबानी की। दोनों की ही शादी खूब धूम-धाम से की गई थी। शादी के बाद से ही लोगों में ईशा अंबानी और आकाश अंबानी की मैरिड लाइफ के बारे में जानने का क्रेज है। सबसे ज्यादा लोग नीता अंबानी की बहू श्लोका अंबानी के बारे में जानना चाहते हैं। श्लोका की फैन फॉलोविंग बिलकुल अपनी सास नीता अंबानी की ही तरह है। श्लोका क्या पहनती हैं, कहां जाती हैं और क्या खाती हैं। सभी लोग जानना चाहते हैं। वैसे शादी के बाद से श्लोका मेहता को बहुत ज्यादा किसी ईवेंट या पार्टी में नहीं देखा गया है। मगर, श्लोका को जब भी देखा गया है वह अपने पति आकाश अंबानी के साथ ही नजर आई हैं। चलिए जानते हैं कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के शादी के बाद के कुद हसीन लम्हों के बारे में।
इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता के 3 मेकअप लुक्स आप भी कर सकती हैं ट्राय
मिटिंग्स
वैसे तो श्लोका मेहता ने अभी अंबानी परिवार के बिजनेस को ज्वॉइन नहीं किया है मगर, आकाश अंबानी के साथ वह ग्रुप के सारे फंक्शन और ईवेंट्स में नजर आती हैं। हाल ही में उन्हें पति आकाश अंबानी के हाथों में हाथ डाले रिलायंस इंडस्ट्रीज की 42वीं एनुअल जनरल मीटिंग में देखा गया। वैसे तो श्लोका मेहता को ज्यादातर स्कर्ट्स और व्हाइट टॉप में ही देखा जाता है। मगर इस बार वह ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं। उन्होंने बेहद खूबसूरत मल्टी कर्ल्ड एम्ब्रॉयडरी वाला सलवार कुर्ता पहना हुआ था। दोनों ही साथ में बहुत ही अच्छे नजर आ रहे थें।
इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता के जूते की कीमत सुन चौंक जाएंगी आप
साथ में जाते हैं जिम
देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने 9 मार्च 2019 को श्लोका मेहता से शादी की थी। श्लोका हीरा व्यापारी रशेल मेहता की बेटी हैं। दोनों की शादी के बाद बहुत सारे पोस्ट वेडिंग फंक्शन हुए। सारे फंक्शन में श्लोका और आकाश बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहे थे। मगर, शादी के बाद पहली बार उन्हें पब्लिकली तब देखा गया जब वह साथ में जिम में एक्सरसाइज करने पहुंचें। दोनों की एक पिक्चर जिम में उनके ट्रेनर कुणाल गिर ने शेयर की थी।श्लोका मेहता और आकाश अंबानी से सीखें साथ में जिम कर कैसे फिट रह सकते हैं पति-पत्नी
पार्टी टाइम
इंडियन क्रिकेट टीम के फेमस क्रिकेटर युवराज सिंह की रिटायमेंट पार्टी में भी श्लोका और आकाश साथ में नजर आए थे। इस पार्टी में श्लोका ने व्हाइट टॉप और पाउडर ब्लू स्कर्ट पहना था। इसके साथ श्लोका मेहता ने जो सैंडल पेहने थे वह काफी चर्चा में आ गए थे।
इस पार्टी में श्लोका मेहता ने जो बटर फ्लाई हील्स पहनी थी उसकी कीमत 50000 रुपए थी और यह काफी चर्चा में आ गई थी। इस पार्टी में श्लोका मेहता नो मेकअप लुक में पहुंची थी। पार्टी में उनके साथ उनके हसबैंड आकाश अंबानी भी थे। दोनों ही साथ में बहुत खुश नजर आ रहे थे।श्लोका मेहता की फ्लोरल ड्रेस से लीजिए समर फैशन की इंस्पिरेशन
सेलिब्रेशन
आईपीएल के दौरान जब नीता अंबानी की टीम ‘मुंबई इंडियंस’ जीती तब भी श्लोका मेहता और आकाश अंबानी को साथ में ग्राउंड पर देखा गया और बाद में श्लोका मेहता और आकाश अंबानी ने टीम की जीत की खुशी में खूब डांस भी किया। श्लोका मेहता की उस वक्त डांस करते हुए कुछ तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों