नीता अंबानी किसी पहचान की मौहताज नहीं है और वो भारत की सबसे धनी महिला है। नीता धीरूभाई अंबानी की पुत्र बधु और रिलायंस फाउंडेशन के अध्यक्ष और संस्थापक मुकेश अंबानी के की पत्नी है। साथ ही, नीता धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की संस्थापक भी है। लेकिन आइए जानते है देश की पहली बिजनेस वुमन की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनकही और रोचक बातें, उनका बचपन और उनके कार्य, मुकेश अंबानी से लव और फिर शादी तक का सफर।
इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी ने महिलाओं पर जताया भरोसा, कहा खेलों को आगे बढ़ाने में निभा सकती हैं अहम भूमिका
नीता अंबानी का जन्म 1 नवम्बर 1963 को मुंबई के एक मध्यम-वर्गीय सयुंक्त परिवार में रवींद्रभाई दलाल और पूर्णिमा दलाल के घर हुआ था। उनके दादा कोलकाता में एक फ्रांसीसी प्रोफेसर थे। उन्होंने बचपन से भरतनाट्यम की शिक्षा ली हैं और वो एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं। नीता गुजराती परिवार से हैं जहां संगीत और नृत्य को काफी पसंद किया जाता है। खुद उनकी मां पूर्णिमा दलाल शास्त्रीय नृत्य में एक्सपर्ट हैं।
धीरूभाई अंबानी ने एक बार एक स्कूल के कार्यक्रम में नीता को पहली बार देखा था। जहां स्कूल के कार्यक्रम में नीता ने भरतनाट्यम नृत्य पेश किया था। धीरूभाई को नीता एक नजर में पंसद आ गई थीं और वो उसे अपनी बहहु बनाना चाहते थें। इसलिए धीरूभाई ने नीता को फोन किया, लेकिन नीता को विश्वास नहीं हो रहा था कि धीरूभाई अंबानी ने उन्हें फोन किया। जब दूसरी बार धीरूभाई ने नीता को फोन किया और बोले की मैं धीरूभाई अंबानी बोल रहा हूं तब जवाब में नीता ने कहा था कि वो एलिजाबेथ टेलर बोल रही हैं। क्योंकि नीता को ऐसा लगा की उन्हें कोई परेशान करने के लिए फोन कर रहा है, इतना बड़ा बिजनेसमैन उन्हें क्यों फोन करेगा।
देश के सबसे अमीर बिजनेसमेन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी की लव स्टोरी किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नहीं है। जिसमें फिल्म के हीरो की तरह मुकेश बीच सड़क पर अपनी प्रेमिका से प्यार का इजहार करते हैं। हांलाकि इस लव स्टोरी की शुरुआत पिता धीरूभाई अंबानी ने ही करवाई थी, जब उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान नीता को अपने बेटे मुकेश की पत्नी के रुप में पसंद किया था। इनकी लव स्टोरी से जुड़ा एक किस्सा काफी मशहूर है और वो है कि मुकेश ने नीता को शादी के लिए मनाने के लिए रेड लाइट पर अपनी कार रोक उनसे कहा कि "क्या तुम मुझसे शादी करोगी" जब तक तुम जवाब नहीं दोगी, तब तक मैं गाड़ी नहीं चलाऊंगा।" ये बात सुन नीता के हंस पड़ी और उन्होंने अपना जवाब हां में दिया। इन दोनों की लव स्टोरी में एक बार ऐसा भी हुआ कि नीता से मिलने के लिए मुंबई की लोकल बस सेवा बेस्ट से मुकेश ने सफर किया था। मुकेश और नीता की शादी की बातें जब चल रही थीं तब नीता पढ़ाई कर रही थीं और वो चाहती थीं कि पहले वो अपनी पढ़ाई पूरी कर लें। उन्होंने इस इच्छा के बारे में धीरूभाई को बताया भी था। नीता और मुकेश की शादी 8 मार्च 1985 में हुई थी।
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के तीन बच्चे हैं जिसमें दो बेटे और एक बेटी। उनके बेटों का नाम आकाश अंबानी और अनंत अंबानी और बेटी का नाम ईशा अंबानी है। उनके बड़े बेटे आकाश की शादी श्लोका मेहता से हुई है। वहीं, उनकी बेटी ईशा की शादी पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई हैं। उनकी सास कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी उनके साथ एंटीलिया हाउस में रहती हैं। नीता अंबानी की बहन ममता दलाल एक टीचर हैं। वह धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में प्राइमरी स्कूल के बच्चों को पढ़ाती हैं।
नीता ने CSR में काम करते हुए, रिलायंस फाउंडेशन में एक अध्यक्ष और संस्थापक के रूप में अपनी शुरुआत की थी। साल 2014 में वो रिलायंस इंडस्ट्रीज में बोर्ड सद्स्य के रूप में नियुक्त की गईं थीं। वह फ्रैंचाइजी क्रिकेट टीम- मुंबई इंडियंस की मालकिन भी हैं। नीता 2016 को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य के रूप में निर्वाचित होने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की ड्रीम वेडिंग की अनदेखी तस्वीरें और रोचक किस्से जानें।
इसे जरूर पढ़ें: Nita Ambani Family: जानें नीता अंबानी की बहन ममता दलाल और मां पूर्णिमा दलाल के बारे में
मुकेश अंबानी के साथ शादी के बाद उन्होंने अपने शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए पातालगंगा प्लांट के पास एक ग्रामीण स्कूल की स्थापना की। इसके बाद उन्होंने दक्षिण मुंबई के जामनगर में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना भी की। उन्होंने गरीब और वंचित बच्चों के लिए कई स्कूल स्थापित किए हैं। ये 5 चीजें साबित करती हैं कि नीता अंबानी हैं बहुत ही अच्छी सासू मां।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।