
Cancer Horoscope Today, 13 February 2026 : 13 फरवरी 2026, शुक्रवार का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए संघर्ष पर विजय का है। आज विजया एकादशी है और चंद्रमा आपकी राशि से छठे भाव में गोचर कर रहा है। साथ ही, चंद्रमा मूल नक्षत्र में है, जिसका स्वामी केतु है। छठा भाव संघर्ष का होता है, लेकिन विजया एकादशी का संयोग इसे शत्रु हंता योग में बदल रहा है। आज आप अपने विरोधियों, बीमारियों या बुरी आदतों की जड़ तक पहुंच जाएंगी और उन्हें खत्म करने में सफल होंगी। मूल नक्षत्र तीखा होता है, इसलिए आज आपकी ऊर्जा थोड़ी एग्रेसिव हो सकती है। आज आप कर्ज चुकाने या किसी कानूनी मामले को सुलझाने के लिए बहुत कड़े फैसले ले सकती हैं।
प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन सर्विस और हीलिंग का है। छठा भाव सेवा का है। आज शब्दों से ज्यादा आपके कार्य बोलेंगे। अगर पार्टनर बीमार है या किसी मुसीबत में है, तो आज आपकी मदद रिश्ते को बहुत गहरा बना देगी। मूल नक्षत्र केतु का है, इसलिए आजपुराणी बातो कोप याद करने से बचें। पुरानी बातों की जड़ कुरेदने से सिवाय दर्द के कुछ नहीं मिलेगा। विवाहित महिलाओं को आज ननिहाल पक्ष से कोई खबर मिल सकती है जो मूड को प्रभावित करेगी।
उपाय:आज माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं ।
करियर के लिहाज से आज का दिन हार्ड वर्क और प्रोब्लम्ब सॉल्विंग का है। आज आप ऑफिस में किसी बहुत पुरानी और जटिल समस्या की जड़ पकड़ लेंगी। विजया एकादशी के प्रभाव से आज आपके गुप्त शत्रु या ऑफिस पॉलिटिक्स करने वाले लोग आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। जो महिलाएं मेडिकल , कानून या सोशल सर्विस में हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष सफलता वाला है। आज आप अपने काम के प्रति बहुत निर्मम और अनुशासित रहेंगी। आज के दिन आपको कोर्ट-कचहरी और ऑफिस के विवादों में निश्चित जीत दिलाएगा।
उपाय: आज के दिन शिव जी के बारह नामो का उच्चारण करें।
आर्थिक मामले पर आज कर्ज मुक्ति का दिन है। छठा भाव कर्ज का है। आज आप किसी पुराने लोन या क्रेडिट कार्ड बिल को चुकाने का मन बनाएंगी। मूल नक्षत्र अचानक खर्च करवाता है, लेकिन यह खर्च किसी बीमारी के इलाज या घर की मरम्मत पर हो सकता है, जो जरूरी भी है। आज किसी को पैसा उधार देना सख्त मना है, क्योंकि केतु के प्रभाव में दिया गया धन वापस नहीं आता।
उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं या पक्षियों को 7 प्रकार का अनाज डालें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज कर्क राशि की महिलाओं को अपने पेट , कमर और नसों का ध्यान रखना होगा। छठा भाव रोग का है और मूल नक्षत्र वात बढ़ाता है। आज गैस, एसिडिटी या साइटिका का दर्द अचानक उभर सकता है। आज का दिन अपने शरीर को डेटॉक्स करने के लिए सबसे अच्छा है। एकादशी का व्रत रखना या हल्का भोजन करना आज आपकी सेहत के लिए अमृत समान होगा।
उपाय: आज विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें या सुनें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।