herzindagi
neha dhupia instagram

दूसरी बार मां बनने जा रही हैं नेहा धूपिया, फ्लॉन्ट करती नजर आईं अपना बेबी बंप

<span style="color: #222222; font-family: Arial, Helvetica, sans-serif;">नेहा धूपिया एक बार फिर से मां बनने जा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने पति अंगद बेदी और बेटी मेहर के साथ तस्वीर शेयर कर गुड न्यूज दी है।</span>
Editorial
Updated:- 2021-07-19, 11:48 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने फैंस को खुशखबरी दे दी है। एक्ट्रेस एक बार फिर प्रेग्नेंट हैं, कुछ देर पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। उनकी इस तस्वीर में पति अंगद बेदी और बेटी मेहर भी साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में अंगद काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए नेहा धूपिया ने लिखा- ''इस तस्वीर का कैप्शन सोचने में हमें 2 दिन लग गए... सबसे बढ़िया जो हम सोच सकते थे वह था थैंक यू गॉड''।

एक्ट्रेस की इस फोटो के सामने आने के बाद सेलेब्स लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। हुमा कुरैशी से लेकर फरहान अख्तर जैसे सेलेब्स ने उन्हें कमेंट कर बधाई दी है। बता दें कि एक्ट्रेस की बेटी मेहर का जन्म 18 नवंबर 2018 में हुआ था। ऐसे में 2 साल बाद एक बार फिर से उन्होंने मां बनने की खुशखबरी शेयर की है।

नेहा धूपिया ने अपनी फर्स्ट प्रेगनेंसी 6 महीने तक छुपाई थी

neha dhupiya and his husband

नेहा धूपिया ने अपनी फर्स्ट प्रेगनेंसी को काफी समय तक छुपाए रखा था। दोनों ने बेहद गुपचुप तरीके से शादी की थी, जिसे लेकर खबरें आने लगी थीं कि नेहा पहले से ही प्रेग्नेंट थीं। हालांकि, बाद में नेहा के पति अंगद बेदी ने खुद बता दिया था कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। यह बात जब उन्होंने माता-पिता को बताई तो उनसे काफी डांट पड़ी थी। बता दें कि शादी के बाद नेहा धूपिया ने अपनी प्रेगनेंसी को 6 महीने तक छुपाए रखा था। इस बारे में नेहा ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में बताया था कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया।एक्ट्रेस के अनुसार, ''मुझे डर था कि अगर प्रेगनेंसी की खबर पहले ही बता देती हूं तो काम मिलना बंद हो जाएगा। हालांकि यह अच्छा हुआ कि 6 महीने तक मेरा बेबी बंप दिखाई नहीं दिया था। इंडस्ट्री में अक्सर ऐसा सोचा जाता है कि प्रेगनेंसी के बाद काम नहीं किया जा सकता जबकि मैं हमेशा काम के लिए तैयार रहती हूं''।

इसे भी पढ़ें:बड़ी दिलचस्‍प है सीरियल 'गुम है क‍िसी के प्‍यार में..' के विराट और पाखी की रियल लाइफ लव स्‍टोरी

नेहा धूपिया का स्टाइल और फैशन सेंस

neha dhupia fashion sense

नेहा धूपिया अपने यूनिक फैशन सेंस(नेहा धूपिया फैशन सेंस) और स्टाइल सेंस के लिए जानी जाती हैं। एक्टिंग के अलावा वह कई रियालिटी शो में बतौर होस्ट और जज नजर आती हैं। अक्सर वह जींस और टी-शर्ट में ही दिखाई देती हैं। यही नहीं वह ओवरसाइज ड्रेस को बेहद शानदार तरीके से कैरी करती हैं। बता दें कि 6 महीने तक अपनी प्रेग्नेंसी को छुपाए रखने में उनके फैशन सेंस ने खास भूमिका निभाई थी। वह अक्सर ऐसे आउटफिट को चूज करती थीं, जिसमें उनका बेबी बंप नजर नहीं आता था। वहीं एयरपोर्ट लुक से लेकर वेकेशन तक नेहा धूपिया का स्टाइल यूनिक होता है।

इसे भी पढ़ें:प्रियंका चोपड़ा की ये हैं 5 सबसे महंगी चीजें, विदेश में हैं कई आलीशान घर

'कयामत' से किया था बॉलीवुड डेब्यू

neha dhupia film list

बहुत कम लोगों को पता होगा कि फिल्म कयामत भले ही नेहा धूपिया की डेब्यू फिल्म थी, लेकिन इससे पहले भी वह अलग-अलग भाषाओं में फिल्में कर चुकी थीं। यही नहीं उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। एक्ट्रेस का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन लोग उनकी एक्टिंग को पसंद करते हैं। आखिरी बार वह फिल्म हेलिकॉप्टर ईला में नजर आईं थीं। इस फिल्म में काजोल मुख्य भूमिका में थी।

नेहा धूपिया को दूसरी बार मां बनने पर हमारी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं। आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें हरजिदंगी।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।