हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर महीने अलग-अलग तिथियों पर अलग-अलग त्यौहार मनाए जाते हैं। खासकर, सावन का महीना, कई त्यौहारों को अपने साथ लाता है। परसो हरियाली तीज थी और सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। आज यानी 9 अगस्त को यह त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दिन लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं और उनसे अपनी मनचाही मुराद मांगते हैं। भगवान शिव के साथ, इस दिन, नाग देवता की पूजा का भी विधान है। कहते हैं इस दिन नागों की पूजा करने से, भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है। नाग देव को खुश कर, शिव जी की कृपा पाने के लिए, लोग घर को साफ-सुथरा करने के साथ, मुख्य द्वार और आंगन को रंगोली से सजाते हैं। यहां देखिए नाग पंचमी रंगोली डिजाइन।
गुड़हल फूल के साथ बनाएं नाग देव और शिवलिंग (Nag Shivling Rangoli Design 2024)

नाग पंचमी के मौके पर आप अपनी आंगन या मंदिर के द्वार पर शिवलिंग और नाग देव वाली रंगोली बना सकते हैं। सबसे पहले चॉक की मदद से इस शिवलिंग और नाग को बना लें। अब फेविकोल बोतल की मदद से शिवलिंग और नाग को बनाएं। साथ ही नीचे के हिस्से में गुड़हल का फूल और पत्ती बनाएं। अब माचिस की तीली की मदद से अंदर की ओर खींचते हुए डेकोरेट करें। रंगोली आकृति को और सुंदर बनाने के लिए किनारे पर दीपक रखें।
मुख्य द्वार पर लिखे नाग पंचमी (Easy Rangoli Design For Nag Panchami)
अगर आप मुख्य द्वार पर कम समय में बनने वाली रंगोली ढूंढ रहे हैं, तो बता दें कि ऐसे में आप नाग पंचमी नाम की डिजाइन बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पटरी और चॉक की मदद से एक आयताकार बॉक्स बनाकर चलनी की मदद से पूरे में रंग भरें। अब रंग के ऊपर चलते हुए नाग देव को बनाएं। इसके बाद सर्प के अंतिम सिरे पर शिवलिंग और त्रिशूल बनाएं। अब फेविकोल बोतल की मदद से नाग देव से जोड़ते हुए नाग पंचमी लिखें। रंगोली को आकर्षक लुक देने के लिए बेलपत्र और अपराजिता के फूल को रखें।
इसे भी पढ़ें-घर के आंगन को खूबसूरत बनाएंगे बेलपत्र रंगोली के ये आसान डिजाइंस, देखें तस्वीरें
फूल के बीच बनाएं नाग देव की रंगोली (Nag Dev Flower Rangoli Design)
अगर आपके पास समय कम है तो आप फूल के साथ नाग देव की रंगोली को बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आंगन को साफ कर लें। अब थाली रखकर एक गोला बनाएं। इसके बाद वृत्त पर छोटे-छोटे डॉट रखते हुए फूल और पत्ती बनाएं। रंगोली को जल्दी बनाने के लिए चॉक की मदद से बनाकर तैयार कर लें। इससे आपको इसमें केवल रंग भरना होगा। अब बीच के हिस्से में नाग देव को बनाकर नीचे शिवलिंग और नागपंचमी लिखते हुए दीपक से सजाएं।
नाग देव के बीच में बनाएं शिवलिंग आकृति (Shivling Rangoli Design For Nag Panchami)
नाग पंचमी के मौके पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। सबसे पहले प्लेट रखकर गोला बनाएं। बाद में गोले के बाहर के हिस्से को नाग देव का रूप देते हुए बीच में शिवलिंग बनाएं। अब शिवलिंग के किनारे के हिस्से में रंग भरकर माचिस की मदद से अंदर की ओर फैलाएं। नागदेव के किनारे पर डॉट रखते हुए फूल बनाएं।
नाग देव घर के साथ बनाएं सर्प रंगोली (Sarp Nag Panchami Rangoli Design)
नाग पंचमी पर नाग देव की पूजा अर्चना की जाती है। इस मौके पर आप घर के आंगन पर नाग देव के साथ उनके घर की रंगोली आकृति बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले जगह को साफ कर एक गोला बनाकर उसमें चिमनी के आकार में चार घर बनाएं। इसके बाद घर के बगल में नाग देव की आकृति बनाकर उसे रंग की मदद से सजाएं। अब गोले के बीच में ऊं लिखकर किनारे पर घंटी बनाएं। रंगोली को पूरा करने के लिए नीचे नागपंचमी लिखें।
शिवलिंग रंगोली डिजाइन (Nag Panchami Rangoli)
नाग पंचमी के अवसर पर आप मंदिर के द्वार पर शिवलिंग की रंगोली बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले पटरी की मदद से एक लाइन बनाकर उसके दोनों किनारे पर एक लाइन बनाएं। अब इसके बाद ऊपर के हिस्से को गोल आकार में बनाते हुए शिवलिंग का रूप दें। इस तरह से आप 10 मिनट में इसे बना सकती हैं। इसके बाद बीच में शिव तिलक बनाएं। अब छोटे-छोटे डॉट रखते हुए गिरते हुए फूल और बेलपत्र बनाएं। शिवलिंग के नीचे नागदेव बनाकर नाग पंचमी लिखें। डिजाइन को सुंदर बनाने के लिए किनारे पर दीपक रखकर सजाएं।
शिवलिंग से लिपटे हुए नाग देव रंगोली (Shivling With Nag Dev Rangoli)
नाग देव और भगवान शिव का बहुत गहरा रिश्ता है। ऐसे में आप नाग पंचमी के मौके पर शिवलिंग के गले में नाग देव वाली रंगोली बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले शिवलिंग की आकृति बनाएं अब शिवलिंग के गले से लिपटे हुए नाग देव को बनाएं। आखिरी में सर्प के सिर पर सूर्य देव को बनाएं।
इसे भी पढ़ें-सावन के मौके पर मंदिर में बनाएं जा सकते हैं भगवान महादेव के ये रंगोली डिजाइंस
अगर आपको रंगोली के ये आसान डिजाइंस पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।Image Credit- Instagram(@Madhuri, Pintrest)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों