क्या आप जानते हैं बचपन में कैसे दिखते थे मुकेश अंबानी? देखिए फोटोज

इस आर्टिकल में जानें मुकेश अंबानी के बचपन के कुछ किस्से और देखिए उनकी पुरानी फोटोज। 

how mukesh ambani look in childhood

मुकेश अंबानी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने भारत समेत पूरे विश्व में अपनी एक अलग जगह बनाई है। लोग उनसे इंस्पिरेशन लेते हैं और उनके जीवन से जुड़ी बातों को जानना पसंद करते हैं।

लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि मुकेश अंबानी अपने बचपन में कैसे दिखते थे। तो आइए देखते हैं मुकेश अंबानी की बचपन की तस्वीरें और जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

बचपन में ऐसे दिखते थे मुकेश अंबानी

childhood photo of mukesh ambani

बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन मुकेश अंबानी का जन्म भारत में नहीं बल्कि यमन में हुआ था। वह बाद में अपने परिवार के साथ भारत आए थे। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उनके बचपन की तस्वीरें मौजूद हैं।

इन फोटोज में वह अब से थोड़े अलग नजर आ रहे हैं। वहीं अधिकतकर तस्वीरों में वह अपने पिता धीरूभाई अंबानी के साथ खड़े दिख रहे हैं। ये फोटोज मुकेश अंबानी और उनके पिता के प्यारे रिश्ते को दर्शाती हैं। (Nita Ambani के स्कूल में पढ़ते हैं इन सितारों के बच्चे)

इसे भी पढ़ेंःजानें मुकेश अंबानी के घर में काम करने वाले लोगों को मिलती है कितनी सैलरी

पिता से बहुत कुछ सीखा - मुकेश अंबानी

सिमी गरेवाल के एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश अंबानी ने कहा कि उन्होंने अपने पिता से बहुत कुछ सीखा है। वह कहते हैं कि सफलता और समृद्धि के लिए इंसान में विनम्रता का गुण होना बहुत जरूरी है जो उन्होंने अपने पिता से सिखा है।

मुकेश अंबानी को किसने दी थी सजा?

mukesh ambani with family

एक इंटरव्यूके दौरान बचपन का किस्सा साझा करते हिए मुकेश अंबानी कहते हैं कि एक दिन उनके घर पर मेहमान आने वाले थे। इस दौरान उनकी उम्र 9 से 10 साल थी। मेहमानों के लिए उनकी मम्मी जैसे ही खाना लेकर आई दोनों भाईयों ने गेस्ट से पहला खाना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि यह बात धीरूभाई अंबानी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। ऐसे में अगले दिन उन्होंने दोनों भाईयों को सजा दी और गैराज में जाकर रहने को कहा।

इसे भी पढ़ेंःमुकेश अंबानी से लेकर सावित्री जिंदल तक, साल 2022 की Forbes Billionaires List में शामिल हैं इन भारतीय अरबपतियों के नाम

ऐसे हुआ था धीरूभाई अंबानी का निधन

mukesh ambani old family photo

मुकेश अंबानी के पिता का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से 2002 में हुआ था। हालांकि वह इससे पहले भी 1986 में वह इस परिस्थिति का सामना कर चुके थे। क्रिकेट मैच देखते हुए धीरूभाई अंबानी से मुकेश अंबानी को बताया कि उन्हें बहुत दर्द हो रहा है। अस्पताल ले जाने के कुछ देर बाद वह ठीक हो गए थे लेकिन मुकेश अंबानी के लिए यह समय बहुत इमोशनल था। (अंबानी परिवार में हैं ये अजीब आदतें)

आज मुकेश अंबानी ने जो मुकाम हासिल किया है उसके पीछे उनके पिता का अहम योगदान है। यही कारण है कि वह अपने पिता को कभी भी श्रेय देना नहीं भुलते हैं। आपको मुकेश अंबानी के बारे में जानकर कैसा लगा? यह इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit:Akash Ambani Fan Club/Facebook,indianhistorypics/Facebook,rediff


Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP