herzindagi
things stolen by british

ब्रिटिश साम्राज्य ने चुराई है दुनिया की ये बेशकीमती चीजें

इन कीमती चीजों को चुराकर ले गए ब्रिटिश, आज भी लंदन के म्यूजियम में सलामत हैं।
Editorial
Updated:- 2021-11-15, 17:14 IST

कहा जाता है कि ब्रिटिश साम्राज्य का सूरज कभी भी अस्त नहीं होता था। जिसका मतलब यह है कि दुनिया के अधिकतर देशों में ब्रिटिश साम्राज्य का शासन हुआ करता था। जहां-जहां अंग्रेजों ने शासन किया वहां से कुछ ना कुछ वो अपने देश भी लेकर गए, जिनमें से ज्यादातर चीजें आज भी ब्रिटेन के म्यूजियम में रखी हुई हैं।

सालों पहले ब्रिटेन से आजाद हुए देश अब अपने सामान को वापस लौटने की मांग किया करते हैं, जिनमें से भारत भी एक है। अंग्रेजों ने भारत में 200 वर्षों से अधिक समय तक शासन किया, इस दौरान उन्होंने भारत के लोगों का खूब शोषण किया, इतना ही नहीं अंग्रेज हमारे देश की कई कीमती चीजों को अपने देश भी लेकर चले गए।

आज के आर्टिकल में हम आपको ऐसे बेशकीमती सामानों के बारे में बताएंगे, जिन्हें सालों पहले अंग्रेज अपने शासन के दौरान दुनिया के अलग-अलग देशों से चुराकर ले गए।

कोहिनूर-

kohinoor

कोहिनूर हीरा दुनिया के सबसे खूबसूरत और कीमती हीरों में से एक है। यह हमारी लिस्ट में पहले नंबर पर इसलिए भी है क्योंकि सालों पहले अंग्रेज इसे हमारे देश से चुराकर ले गए। यह कीमती हीरा करीब 105 कैरेट का है, जिसका वजन 21.6 ग्राम तक है। कहा जाता है कि सदियों पहले इस हीरे को कुल्लूर की खदान से निकाला गया था।

पहली बार इस हीरे का ज़िक्र महाभारत में सुनने को मिलता है, फिर इतिहास में कई राजाओं के पास भी इस हीरे होने के साक्ष्य मिलते हैं। आखिरी बार भारत के राजा रणजीत सिंह के पास यह हीरा पाया गया था, युद्ध में रणजीत सिंह को हराने के बाद अंग्रेजों ने उनके सभी सामानों को जब्त कर लिया और कोहिनूर अपने साथ ब्रिटेन ले गए। इसे क्वीन के क्राउन में जड़ दिया गया, ये हीरा आज भी ब्रिटेन की राजधानी लंदन में थेम्स नदी के किनारे बने एक महल में रखा हुआ है।

बेनिन ब्रोंजस-

benin bronzes

भारत की तरह ही अंग्रेजों ने दक्षिण अफ़्रीका में भी कई सालों तक साशन किया। अफ़्रीका का एक देश है नाइजीरिया जो उस वक्त बेनिन साम्राज्य के नाम से जाना जाता था। बेनिन की बेहद खूबसूरत कलाकृतियां जिन्हें अंग्रेज अपने साशन के दौरान चुराकर ब्रिटेन ले गए। कांस्य की बनी करीब 200 मूर्तियां आज भी लंदन के म्यूजियम में रखी हुई हैं, जिन्हें हाल ही में नाइजीरिया को वापस देने की बात की गई है।

एल्गिन मार्बल्स-

elgin marbels

ग्रीस में शासन के दौरान लार्ड एल्गिन मार्बल से बनी खूबसूरत मूर्तियों को अपने देश लेकर आये। एल्गिन को ग्रीस के इतिहास में खासी दिलचस्पी थी जिस कारण वो इन मार्बल की बनी मूर्तियों को ब्रिटेन ले आया। उसका यह दावा था कि वह इन मूर्तियों को परमिशन के तहत लेकर आया पर एल्गिन इस बात को सही नहीं साबित कर पाया, जिस कारण ग्रीस और ब्रिटेन में आज भी इन मूर्तियों को लेकर विवाद देखने को मिलता है।

इसे भी पढ़ें-मुकेश अंबानी का ये आलीशान महल क्यों है चर्चा में, तस्वीरों के साथ जानें इसकी खासियत

इथोपियन मैनुस्क्रिप्ट-

euthopian manuscripts

1868 में मक़दला के युद्ध के बाद ब्रिटिश शासन कई कीमती चीजों को अपने देश लेकर चला गया, जिनमें इथोपिया की मैनुस्क्रिप्ट भी एक थी। युद्ध के कई सालों बाद अब इथोपिया इस मैनुस्क्रिप्ट की वापसी की मांग कर रहा है, जिसके लिए इथोपिया ने एक संस्थान भी बना दिया है। इस खूबसूरत मैनुस्क्रिप्ट को ब्रिटेन आज भी वापस नहीं करना चाहता है।

इसे भी पढ़ें-भारत का इतिहास जानना हो तो ये किताबें जरूर पढ़ें

टीपू सुल्तान की अंगूठी-

tipu sultans ring

टीपू सुल्तान को भला कौन नहीं जानता है। 1799 में युद्ध के दौरान टीपू सुल्तान की हार हुई, जिसके बाद अंग्रेजों ने उनकी कई चीजों को जब्त कर लिया। जिसमें टीपू सुल्तान की तलवार और उनकी अंगूठी शामिल थी। ब्रिटिश सरकार ने तलवार को बाद में वापस कर दिया, वहीं विजय माल्या ने 2014 में अंगूठी को नीलामी के दौरान खरीद लिया था।

शाहजहां का शाही कप-

shahjahan wine cup

मुगल शासक शाहजहां के शाही शौकों के बारे में कौन नहीं जानता है। अंग्रेज भारत से उनका शाही वाइन कप भी अपने साथ लेकर गए, जो आज भी ब्रिटेन के विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम में हिफाजत से रखा गया है।

तो यह थीं दुनिया की सबसे बेशकीमती चीजें, जो आज भी ब्रिटेन के पास रखी हुई हैं। इसके अलावा कई और देशों की भी कीमती चीजें हैं, जिन्हें सालों पहले अंग्रेज अपने देश लेकर चले गए थे। यह आर्टिकल अगर आपको पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- propakistani.pk, rediff.com, blogspot.com, wp.com, static.independent.co.uk, imidiate.co.uk and google searches

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।