herzindagi
band groups

जानें भारत के सबसे फेमस म्यूजिकल बैंड्स की कहानी

नामी गिरामी सिंगर से भरी इंडस्ट्री में एक खास फैन बेस यहां के रॉक बैंड्स का है, ये हैं भारत के फेमस म्यूजिकल बैंड्स जिनके बारे में आपको जानना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2021-10-22, 12:37 IST

दुनिया भर में म्यूजिक बहुत पसंद किया जाता है। मूड कैसा हो गाने हमारे मन को हमेशा एक नई एनर्जी देते हैं। म्यूजिक के मामले में हर किसी का टेस्ट बहुत डिफरेंट होता है। अगर आप अलग-अलग बैंड के सॉन्ग सुनना पसंद करते हैं, तो आपको इन बैंड्स के गाने जरूर सुनने चाहिए।

ऐसे बैंडिस के गाने आपके म्यूजिक टेस्ट को और बेहतर कर देंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही बैंड्स के बारे में बताएंगे जो इंडिया में बहुत चाव से सुने जाते हैं। इन बैंड्स की फॉलोइंग सिर्फ भारत में नहीं बल्कि दुनियाभर में है।

सनम द बैंड-

sanam puri

ऑडियंस का सबसे ज्यादा पसंदीदा बैंड "सनम" लोगों में बहुत सुना जाता है। यह एक इंडियन पॉप रॉक बैंड है, जिसकी शुरुआत 2010 में मुंबई से हुई थी। यह अपने ओल्ड क्लासिक बॉलीवुड सिंगर(क्या हैं इन सिंगर्स की कमाई) के रीमेक गानों के लिए जाना जाता है।

इस बैंड के सिंगर सनम पुरी का ऑडियंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिलता है। इसके अलावा इस बैंड में लिरिक्स राइटर और कंपोजर समर पुरी, वेंकट सुब्रमण्यम, केशव धनराज जैसे आर्टिस्ट शामिल हैं। 2016 में इसे इंडिया के सबसे बेस्ट बैंड में शुमार किया गया। आज भी सनम के गानों का ऑडियंस में अलग क्रेज देखने को मिलता है।

द रघु दीक्षित प्रोजेक्ट-

raghu dixit band

बेंगलुरु में शुरू हुआ द रघु दीक्षित प्रोजेक्ट अपने ट्रेडिशनल फोक स्टाइल के लिए फेमस है। यह ग्रुप साउथ के कल्चर को बड़ी खूबसूरती से दिखाता है। अगर आप बैंड सॉन्ग सुनते रहते हैं तो आपने कभी न कभी रघु दीक्षित के सॉन्ग सुने होंगे। बहुत ही कम समय में यह लोगों के बीच फेमस हो गया। रघु दीक्षित को कन्नड़ की पुरानी कविताओं को नए ढंग से गाने के लिए जाना जाता है।

सबसे ज्यादा इंटरेस्टिंग इस बैंड ग्रुप की ड्रेसिंग स्टाइल होती है। स्टेज पर सभी आर्टिस्ट कलरफुल लुंगी और शर्ट में परफॉर्म करते हैं।

इसे भी पढ़े-नेहा कक्कड़ हैं बेहद भावुक, जरूरतमंद आर्टिस्‍ट को 2 लाख रुपये देकर मदद की

भारत भर में रघु दीक्षित के कई कॉन्सर्ट्स हो चुके हैं। कुछ समय पहले कर्नाटक में रघु दीक्षित के एक कॉन्सर्ट में 10,000 लोगों से ज्यादा की भीड़ उन्हें सुनने आई थी। 5 साल के अंदर ही यह बैंड इंडिया के बाहर कई और देशों में भी अपने कॉन्सर्ट्स कर चुका है। बैंड का सबसे फेमस सॉन्ग लोकडा कालाजी है।

इंडियन ओशियन बैंड-

indian ocean

1990 में शुरू हुआ इंडियन ओशियन बैंड को इंडियन रॉक म्यूजिक का जनक माना जाता है। रॉक म्यूजिक को पसंद करने वाले लोगों ने इस बैंड को जरूर सुना होगा। 1990 के बाद कई दशकों तक इस बैंड को लोगों द्वारा बहुत पसंद किया गया। इस बैंड की खास बात यह थी कि इस बैंड म्यूजिक के माध्यम से पॉलिटिकल और सोशल मुद्दों को उठाने की कोशिश की।

इसे भी पढ़े-अपने फेवरेट म्यूजिक का मजा लेते हुए बीपी पर रखिए कंट्रोल

इस बैंड में हमें ट्रेडिशनल और रॉक का मिक्स म्यूजिक फॉर्म देखने को मिलता है। शुरुआती समय में फेमस होने के बाद इस बैंड ग्रुप में कई उतार चढ़ाव सामने आए, पर आज भी इस बैंड की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। इनके फेमस गानों में भोर और मारेवा शामिल हैं।

अग्नि -

agani

इंडिया के फेमस बैंड्स में अग्नि बैंड भी एक है। इस बैंड के पास इंटरनेशनल रिकॉर्ड शामिल हैं, इस बैंड की खासियत यह है कि इसमें आपको क्लासिक रॉक, पॉप रॉक, फोक, जैज, कार्नाटिक और इंडियन म्यूजिक(ये बेस्ट म्यूजिक सिस्टम जरूर देखें) का मिश्रण देखने को मिल जाता है। 2007 में इस बैंड ने सोनी के साथ मिलकर कई इंटरनेशनल और नेशनल म्यूजिक क्रिएट किए। इनके खास गानों में शाम तन्हा और हेलो अंधेरों शामिल है।

तो ये थे इंडिया के सबसे फेमस म्यूजिकल बैंड्स, अगर आपको कभी भी इनमें से किसी भी बैंड का लाइव शो देखने का मौका मिले तो आप ज़रूर अटेंड करें। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image credit -google searches, facebook, and twitter

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।