herzindagi
most expensive weddings list in bollywood

परिणीति चोपड़ा से लेकर अनुष्का शर्मा तक, ये हैं बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियां

हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी हुई है। चलिए जानते हैं उन बॉलीवुड शादियों के बारे में जिनकी शादी में करोड़ों रूपये खर्च हुए हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-09-26, 15:31 IST

जब बात शादियों की आती है तो इसमें सबसे पहला नाम बॉलीवुड सितारों की शादियों का आता है। बॉलीवुड की शादियों में जमकर पैसा खर्च किया जाता है। दूल्हे की शेरवानी से लेकर दुल्हन के डिजाइनर लहंगे तक सभी चीजें बेहद महंगी होती हैं। कोई अपनी शादी में लाखों का लंहगा तो कोई लाखों की अंगूठी पहनता है।

शादी में मौजूद मेहमानों के लिए अलग से रूकने और खाने के इंतजाम से लेकर हर एक चीज पर जमकर पैसा खर्च किया जाता है। बॉलीवुड सितारों की शादियां किसी मेगा इवेंट से कम नहीं होती हैं। ऐसे में आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे जिनकी शादी के चर्चे आज तक किए जाते हैं। यानी वो बॉलीवुड शादियां जिनपर करोड़ों रूपये खर्च किए गए। 

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने शादी में कुल खर्च दो करोड़ से भी ज्यादा का हुआ है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध गए थे। कपल ने उदयपुर के द लीला पैलेस में रॉयल अंदाज में सात फेरे लिए थे। 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

deepika and ranveer ()

फिल्म गोलियों की रास-लीला में दीपिका और रणवीर ने एक-साथ काम किया था। इसके बाद से ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। बॉलीवुड के सबसे क्यूट और पावरफुल कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कुछ सालों तक एक-दूसरे के डेट किया है। दीपिका और रणवीर ने सेलिब्रिटी वेडिंग्स को एक नए लेवल पर पहुंचा दिया है। लोकेशन से लेकर वेडिंग ट्राउसेउ और यहां तक कि रिसेप्शन तक हर एक चीज पर जमकर पैसा खर्च किया गया था।  इसके बाद साल 2018 में रणवीर और दीपिका ने इटली के लेक कोमो के विला डेल बलबियानेलो में  शादी रचाई थी। विला डेल बलबियानेलो में एक रात का खर्चा 24,75,000 रूपये है। यह शादी 5 दिन चली थी जिसमें चप्पल से लेकर हैंकी तक सबकुछ कस्टमाइज कराया गया था। 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

anushka and virat kohli ()

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में इटली में गुपचुप शादी रचाई थी। उनकी शादी के बारे में बेहद ही कम लोगों को पता था। अनुष्का शर्मा की अंगूठी की कीमत 1 करोड़ रूपये थी। साथ ही टस्कन विला जहां अनुष्का और विराट की शादी हुई थी, वहां के कमरों की एक रात की कीमत करीब 6 लाख रुपये से लेकर 14 लाख रुपये तक थी। रिपोर्ट के अनुसार इस शादी में करीब 100 करोड़ रूपये खर्च हुए थे। फोर्ब्स के अनुसार विराट और अनुष्का की शादी दुनिया की दूसरी सबसे मंहगी शादी थी। 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

priyanka and nick

एक डीएम से बना रिश्ता और फिर प्रियंका और निक बन गए जन्मों के साथी। केवल 6 महीने तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में दोनों ने शादी रचा ली थी। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा की शादी किसी इवेंट से कम नहीं थी। प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उमेद भवन में हुई थी। उमेद भवन में एक रात का खर्चा 64 लाख के करीब था। यह शादी 5 दिन तक चली थी, जिसका कुल खर्चा 3.2 करोड़ था। यह शादी क्रिश्चियन और पंजाबी रीति-रिवाजों से हुई थी। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ी की सगाई की अंगूठी 1.5 करोड़ की थी। शादी के दिन प्रियंका ने सब्यासाची का डिजाइनर लहंगा पहना था। वहीं क्रिश्चियन वेडिंग के लिए प्रियंका ने राल्फ लॉरेन  द्वारा डिजाइन किया हुआ गाउन पहना था।

इसे भी पढ़ें: टेलीविजन जगत के इन सबसे फेमस Love Triangles ने तोड़ा सबका दिल

करीना कपूर और सैफ अली खान

kareena and saif ali khan

बात जब पटौदी खानदान की शादी की हो तो पैसों का जमकर खर्च करना तो बनता है। अमृता से तलाक के बाद सैफ और करीना कपूर एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में सैफ और करीना ने बड़े धूमधाम से शादी रचाई थी। करीना ने अपनी शादी के दिन अपनी सास यानि शर्मिला टैगोर का गरारा पहना था।  करीना ने जो ज्वेलरी पहनी थी उसकी कीमत करीब 4 करोड़ थी। करीना और सैफ की शादी में करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे। 

इसे भी पढ़ें: जानें नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला की लव स्टोरी और क्या थी इस रिश्ते की टूटने की वजह

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

shilpa and raj

राज और शिल्पा की पहली मुलाकात लंदन में एक बिजनेस के दौरान हुई थी। शिल्पा अपना दिल पहली बार में ही राज को दे बैठी थीं। कुछ साल एक दूसरे को डेट करने के बाद शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में लंदन के बिजनेस मैन राज कुंद्रा से शादी की थी। फार्म हाउस में फैंसी प्राइवेट पार्टी से लेकर अपने बॉलीवुड सितारों के लिए पार्टी ऑर्गेनाइज की थी। शिल्पा की तरुण तहिलियानी की शादी की साड़ी की कीमत 50 लाख रुपये थी, जबकि उनकी शादी की अंगूठी की कीमत कथित तौर पर रुपये थी। 3 करोड़। अब आप इसी बात से पता लगा सकते हैं कि शिल्पा और राज की शादी में कितने खर्च किए गए होंगे। शिल्पा और राज की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादी में से एक थी। 

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

sonam and anand

साल 2020 में सोनम और आनंद ने शादी की थी। यह शादी बॉलीवुड के सितारों से भरी हुई थी। केवल सोनम के लंहगे की ही कीमत 70-90 लाख थी। इसके अलावा सगाई की अंगूठी की कीमत भी 90 लाख रूपये थी। इस हिसाब से देखा जाए तो सोनम की शादी में करोड़ों रूपये खर्च किए गए होंगे। यही कारण है कि सोनम कपूर और आनंद ऑहूजा की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादी में से एक मानी जाती है। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Google.Com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।