मच्छरों की वजह से डेंगू मलेरिया जैसी बीमारी होती हैं। बारिश में छोटे बच्चों को मच्छरों से बचाना काफी मुश्किल होता है। इसलिए आपको इन मॉस्किटो नेट का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि इस मौसम में छोटे बच्चों को सुरक्षित रखना काफी जरूरी है। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे मॉस्किटो नेट बताएंगे जिनके इस्तेमाल से आप छोटे बच्चों को मच्छरों से सुरक्षित रख सकते हैं और कई बीमारियों से भी बचा सकते हैं।
1) रिवर्सेबल मैट्रेस मॉस्किटो नेट
इस तरह के मॉस्किटो नेट एक साल तक के बच्चों के लिए बनाये गए हैं। इन सभी मॉस्किटो नेट के साथ अटैच्ड बेड भी होता है। इसे बनाने के लिए स्किन फ्रेंडली मटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है। ये वजन में हल्के होते हैं और आप इसे अपने साथ आसानी से कैरी भी कर सकती हैं।
अगर आप अपने बेबी को साथ लेकर कही ट्रेवल करने जा रही हैं तो आपके लिए इस तरह के मॉस्किटो नेट एक परफेक्ट चॉइस होगी। इसमें आपके बच्चे को अच्छी नींद आएगी क्योंकि इसमें मटेरियल सॉफ्ट यूज किया जाता है और इसका नेट आपके बच्चे को मच्छरों से प्रोटेक्ट करता है।
इसे जरूर पढ़ें- अगर चाहती हैं कि रात में आए गहरी नींद तो आजमाएं ये 10 उपाय
2) न्यू बोर्न बेबी मॉस्किटो नेट
इस तरह के मॉस्किटो नेट वाले बेड काफी छोटे और नवजात शिशु के लिए बनाए गए हैं। इन मॉस्किटो नेट के साथ कई बार सॉफ्ट और आरामदायक गद्दा भी होता है साथ ही नेक पिलो भी दिया हुआ है। यह मॉस्किटो नेट आपके बच्चे को खतरनाक मच्छरों से और छोटे कीड़े मकोड़ों से भी बचाता है।
इस तरह के मॉस्किटो नेट में कम्फर्ट देने के लिए नेट को काफी हल्का बनाया जाता है। इस डिजाइन के कुछ मॉस्किटो नेट में एक पिलो भी दी जाती हैं। इसमें आपको कई कलर के ऑप्शन भी मिल जाएंगे। आप इसे मार्केट से या ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।
3) मॉस्किटो नेट विथ अटैच्ड रिवर्सिबल स्लीपिंग बैग
इस डिजाइन के मॉस्किटो नेट देखने में काफी खूबसूरत होते हैं। इस तरह के नेट 6 महीने तक के बच्चों के लिए बनाए जाते हैं। जो बच्चों को खतरनाक मच्छरों से पूरी सुरक्षा देता है। इस तरह के मॉस्किटो नेट के साथ आपको साथ में एक रिवर्सिबल स्लीपिंग बैग भी मिल जाता है और इसको दोनों तरफ से इस्तेमाल किया जा सकता है।
इस तरह के मॉस्किटो नेट के अंदर बेबी को गर्मी नहीं लगती है क्योंकि ये मॉस्किटो नेट बहुत लाइटवेट होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: बेहतर नींद के लिए अपनाएं ये 20 उपाय
4) फोल्डिंग मॉस्किटो नेट
इस तरह के मॉस्किटो नेट 6 महीने तक के बच्चों के लिए है। इस तरह के मॉस्किटो नेट के साथ मैट्रेस भी दिया हुआ होता है। आपको बता दें कि इस तरह के मॉस्किटो नेट को आप बहुत ही आसानी से फोल्ड कर सकते हैं। इस टाइप के मॉस्किटो नेट के साथ आपको कई वैरायटी भी मिल जाएगी।
इस मास्किटो नेट में आपको जिप क्लोजर भी मिलता है। साथ ही इस तरह के मॉस्किटो नेट पूरा बंद होने पर भी ताजा हवा को आसानी से पास होने देते हैं।
इस तरह के मॉस्किटो नेट आपके बच्चों को मच्छरों से बचा सकते हैं।
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करें, इसी तरह के और भी लेख पढ़ने को लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit- amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों