Mon Apr 20, 2026 | Updated 07:37 PM IST
name plate designs

Name Plate Designs: घर में मेन गेट पर लगवाएं ये मॉडर्न नेम प्लेट, देखें लेटेस्‍ट डिजाइंस

Name Plate Unique Designs: घर की खूबसूरती न‍िखारने में स‍िर्फ पेड़-पौधे, अच्‍छी पेंटि‍ंग और लाइट‍िंग की ही जरूरत नहीं होती है बल्‍क‍ि नेम प्‍लेट भी आपके घर को खूबसूरत बनाता है। ऐसे में आपके ल‍िए कुछ लेटेस्‍ट ड‍िजाइन के नेम प्‍लेट लेकर आए हैं। आप इन्‍हें घर पर लगवा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-20, 16:24 IST

हम सभी घर को खूबसूरत बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। घर की खूबसूरती सिर्फ पेड़-पौधे, पेंटिंग या स्टैच्यू ही नहीं बल्कि मेन गेट पर लगी नेम प्लेट भी बताती है। Name Plate सिर्फ आपके घर का पता नहीं बताती, बल्कि ये आपके घर की पहली झलक भी होती है। जब भी कोई मेहमान हमारे यहां आता है, तो उसकी नजर सबसे पहले नेम प्लेट पर ही पड़ती है। वहीं, कोई रास्ते से अगर गुजर रहा होता है तो वो भी नेम प्लेट जरूर देखता है।

आजकल तो बाजारों में वुडेन, ग्लास और लाइटों वाली नेम प्लेट के बहुत सारे मॉडर्न डिजाइंस आ गए हैं, जो आपके घर के मेन गेट को भी एक रॉयल लुक दे सकते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में नेम प्लेट (Name Plate Latest Designs) के कुछ मॉडर्न डिजाइंस दिखा रहे हैं। आइए देखते हैं-

फ्लोरल टच वाली राउंड नेम प्लेट

name plate designs

अगर आप अपने घर के मेन गेट को एक खूबसूरत और मॉडर्न लुक देना चाहती हैं, तो ये राउंड शेप वाले नेम प्लेट से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है। ब्लैक बेस पर गोल्डन कलर से लिखा नाम और एड्रेस काफी अच्छा लग रहा है। साथ ही फूलों की नक्काशी इसकी खूबसूरती बढ़ा रही है। आप इसके ऊपर अगर वार्म लाइट लगाएंगी तो ये और भी ज्यादा अच्छा लगेगा।

यह भी पढ़ें- Living Room के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये Bubble Sofa Set, इनके खूबसूरत ड‍िजाइंस बदल देंगे घर का अंदाज

Image Credit- Pinterest/Shopping Hub

नेम प्लेट विद प्लांटर

name plate designs (1)

अगर आपको पेड़-पौधे पसंद हैं तो ये प्लांटर वाली नेम प्लेट आपके घर के लिए सबसे बेस्ट रहेगी। जैसा कि आप फोटो में देख रही हैं कि ब्लैक बेस पर गोल्डन कलर से लिखा गया नाम और पता बहुत अच्छा लग रहा है। वहीं नेम प्लेट के नीचे लगे छोटे-छोटे पौधे गेट की खूबसूरती बढ़ा देंगे।

यह भी पढ़ें- Living Room में TV Cabinet के ये लेटेस्ट डिजाइंस बचाएंगे फ्लोर स्पेस, मॉडर्न फ्लैट जैसा दिखेगा आपका घर

Image Credit- Pinterest/Shree Mahaveer Interior Art | Navin V. Suthar

ट्रेडिशनल नेम प्लेट

name plate designs (2)

अगर आप अपने घर के मेन गेट को आध्यात्मिक और ट्रेडिशनल लुक देना चाहती हैं, तो ये डिजाइन एकदम सही रहेगी। इसमें बनी गौ माता और बछड़े की डिजाइन से घर में पॉजिटिविटी आएगी। बैकलिट रोशनी की वजह से रात में ये नेम प्लेट और भी ज्यादा अच्छा लगेगा।

Image Credit- Pinterest/kpixs

बांसुरी और मोर पंख वाली नेम प्लेट

name plate designs (3)

बांसुरी और मोर पंख को तो भगवान कृष्ण का प्रतीक माना जाता है। मोर पंख और बांसुरी की डिजाइन भी काफी यूनिक है। ऐसे में अगर आप इस डिजाइन वाली नेम प्लेट मेन गेट पर लगाएंगी तो घर खूबसूरत दिखेगा।

यह भी पढ़ें- Small Bedroom में लगवाएं ये Wall Fitted Dressing Table, छोटा कमरा भी द‍िखेगा बड़ा

Image Credit- Pinterest/kpixs

मिनिमलिस्ट ब्लैक एंड व्हाइट नेम प्लेट

name plate designs (4)

अगर आपको सिंपल और मॉडर्न डिजाइन नेम प्लेट की चाहिए तो ये आपके लिए बेस्ट है। इसमें जैसा दिख रहा है कि सफेद बेस पर ब्लैक कलर से नाम और एड्रेस लिखा गया है और उसे गोलाई में डिजाइन किया गया है। खास बात तो ये है कि आप इसमें फैमिली का नाम भी लिखवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- बिना तोड़-फोड़ के Living Room और Open Balcony को ऐसे करें अटैच, कम खर्च में म‍िलेगा लग्जरी रिजॉर्ट जैसा लुक

Image Credit- Pinterest/Royal Gifts

तो अगर आप भी कुछ यूनिक डिजाइन के नेम प्लेट देख रही हैं तो हम आपके लिए बेस्ट ऑप्शंस लेकर आए हैं। ये आपके घर की सुंदरता बढ़ा देंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/iCreations | Custom Name Plate for Home & LED Signage/kpixs/nameplate_zone

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।