सर्दियां आ चुकी हैं और हम सभी ने वुलन स्वेटर से लेकर टोपी, स्कार्फ और जैकेट आदि को अपने लुक्स का हिस्सा बनाना शुरू कर दिया है। लेकिन विंटर में कपड़ों को सही तरह से स्टाइल करने के साथ-साथ उसे बेहतर तरीके से वॉश करना भी बेहद जरूरी होता है। वुलन कपड़े बेहद ही जेंटल होते हैं और इसलिए इन्हें वॉश करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी जरूरी होती है। कुछ महिलाएं इन्हें सही तरह से वॉश नहीं करतीं, जिसके कारण कभी-कभी वुलन क्लॉथ्स अपनी शेप खो देते हैं तो कभी-कभी वह पहनने पर बहुत अधिक रफ नजर आते हैं।
हो सकता है कि आपके महंगे वुलन क्लॉथ्स भी धोने के बाद अपनी चमक और सॉफ्टनेस को खो देते हों। ऐसा इसलिए होता है कि ऊनी कपड़ों को धोते समय हमसे कुछ गलतियां हो जाती है। आपको शायद पता ना हो लेकिन ऊनी कपड़ों को संभालने और धोने का अपना एक तरीका होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको वुलन क्लॉथ्स को वॉश करते समय की जाने वाली कुछ गलतियों के बारे में बता रहे हैं-
गर्म पानी में कपड़े धोना
अगर आव वुलन क्लॉथ्स धो रहे है तो आपको इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा कि आप इसे हाई टेंपरेचर वाटर पर ना धोएं। ऐसा करने से वुलन कपड़ों के रेशों को नुकसान होता है और इनकी शेल्फ लाइफ कम होती है। इसके अलावा, कभी-कभी गर्म पानी में वुलन क्लॉथ्स धोने से इसकी शेप को भी नुकसान होता है। इसलिए वुलन क्लॉथ्स धोने के लिए आप सामान्य पानी का इस्तेमाल करें।
मशीन को ओवर लोड करना
वुलन क्लॉथ्स को वॉश करते समय आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आप मशीन को ओवर लोड ना करें। वैसे तो वुलन क्लॉथ्स को हाथों से और मशीन दोनों तरह से धोया जा सकता है। लेकिन अगर आप इसे मशीन में धो रही हैं तो मशीन की कैपेसिटी पर भी ध्यान दें। चूंकि वुलन क्लॉथ्स समर क्लॉथ्स की अपेक्षा अधिक हैवी होते हैं और इसलिए अगर आप मशीन को ओवर लोड करेंगी तो इससे ना केवल मशीन पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। बल्कि इससे आपके कपड़े भी आसानी से साफ नहीं होंगे और वह बाद में भी गंदे ही नजर आएंगे।
इसे जरूर पढ़ें: सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए इन आउटफिट को करें अपने वॉर्डरोब में शामिल
वुलन क्लॉथ्स को ओवरवॉश करना
यह वुलन क्लॉथ्स को वॉश की जाने वाली सामान्य गलतियों में से एक है। कुछ महिलाएं एक बार भी वुलन क्लॉथ्स पहनने के बाद उसे वॉश करने लग जाती हैं। लेकिन वास्तव में वुलन क्लॉथ्स को ओवरवॉश करने से बचना चाहिए। नियमित रूप से वुलन क्लॉथ्स को वॉश करने से उनके नाजुक नेचुरल ऊन के रेशों को नुकसान पहुंचता है। इसलिए, कोशिश करें कि आप इस्तेमाल के बाद इसे बार-बार धोने के स्थान पर कपड़ों को हवा में लटकाएं। साथ ही साथ एक ही कपड़े को रेग्युलर पहनने की जगह उनके बीच थोड़ा गैप रखा जाए। पहनने के बाद कपड़ों को धोने के स्थान पर ब्रशिंग करें। ब्रशिंग किसी भी धूल या गंदगी को हटाने में मदद करती है जो बाद में दाग बन सकती है और आपके कपड़े को खराब कर सकती है।
फैब्रिक कंडीशनर को अवॉयड करना
अगर आप यह नोटिस कर रहे हैं कि ऊनी कपड़ों को धोने के बाद वह अपनी चमक और रंगत खो देते हैं तो इसकी वजह हो सकती है कि आप फैब्रिक कंडीशनर का इस्तेमाल ना कर रही हों। जब बात वुलन क्लॉथ्स की सॉफ्टनेस को बनाए रखने की होती है तो यह बेहद आवश्यक हो जाता है कि आप फैब्रिक कंडीशनर का इस्तेमाल अवश्य करें। एक फ़ैब्रिक कंडीशनर ऊनी कपड़ों के रेशों को प्रोटेक्ट करता है और उन्हें एक नया होने का अहसास करवाता है। साथ ही साथ इससे वुलन कपड़ों में एक भीनी-भीनी महक भी रहती है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों