मीरा कपूर और शाहिद कपूर, दोनों अपनी लाडली बेटी मीशा कपूर पर जान छिड़कते हैं। मीशा अपने उनके छोटे भाई जैन कपूर के साथ मिलकर ढेर सारी मस्ती करती हैं। मीशा कपूर को उनके मम्मी और पापा, दोनों ही खूब पैंपर करते हैं। मीशा के साथ मीरा कपूर और शाहिद करते हुए की खूबसूरत तस्वीरें मीरा कपूर और शाहिद कपूर दोनों के इंस्टाग्राम पर देखने को मिलती है। दिलचस्प बात ये है कि मीशा कपूर हूबहू अपनी मां मीरा कपूर जैसी दिखती हैं। मीरा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह स्वीमिंग पुल में सी हॉर्स पर बैठी मस्ती करती दिख रही हैं।
मीरा कपूर की ये बचपन की तस्वीर देखिए
View this post on Instagram
मीरा कपूर की बचपन की तस्वीर पर यूजर्स ने किये ये कमेंट
इस तस्वीर को देखकर बहुत से फैन्स कन्फ्यूज हो गए और ये समझ बैठे कि ये मीशा की तस्वीर है। इस तस्वीर के साथ मीरा कपूर ने लिखा है, 'पहले के वक्त में यूनिकॉर्न और मरमेड के साथ इस तरह मस्ती हुआ करती थी।' इस पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'मुझे लगा कि ये मीशा की तस्वीर है और मैं सोच रहा था कि वह कितनी जल्दी बड़ी हो गई है।'
एक और फैन ने मीरा कपूर की तस्वीर को देखकर लिखा, 'मीशा बिल्कुल आपके जैसी दिखती है।' कुछ ने मीरा कपूर के खिलौने पर भी कमेंट किया, 'यह खिलौना सी हॉर्स और यूनिकॉर्न का मिक्स लगता है।'
इसे जरूर पढ़ें: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर के ये स्टाइलिश लुक्स हैं बेहद खूबसूरत, आप भी लीजिए इंस्पिरेशन
मीशा कपूर की तस्वीरों पर मिलते हैं ढेर सारे लाइक्स
अगर मीशा कपूर की बात करें तो वह मीरा कपूर की बड़ी बेटी है। मीशा का जन्म मार्च 2016 में हुआ था। जब से वह पैदा हुईं, तभी से उनके घर में रौनक बनी हुई है। मीशा कपूर इतनी क्यूट दिखती हैं कि उनकी तस्वीरें पोस्ट करने पर मीरा कपूर को ढेर सारे लाइक्स और कमेंट्स मिलते हैं। इस तस्वीर में मीशा कपूर नटखट अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।
इसे जरूर पढ़ें: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर के बारे में कितना जानती हैं आप? इन दिलचस्प सवालों के दीजिए जवाब

यहां मीशा कपूर टाइगर वाले क्यूक लुक में नजर आ रही हैं। टाइगर वाली ड्रेस और उस पर मुंह पर येलो और ब्लैक कलर से पेंट होने के बाद नन्हीं मीशा टाइगर के जैसे दहाड़ रही हैं। शाहिद कपूर की लाडली बेटी मीशा अक्सर इसी तरह से अपने घर में मजेदार एक्टिविटी में लगी रहती हैं।
Image Courtesy: Instgram(@mira.kapoor)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों