शाहिद कपूर ने बेटे जैन कपूर के पैदा होने के बाद पत्नी मीरा कपूर का बर्थडे कैसे सेलिब्रेट किया था, जानिए

मीरा कपूर ने शाहिद के साथ अपनी एक क्यूट तस्वीर शेयर की है, जिसमें जैन कपूर के होने के बाद शाहिद उन्हें किस करते नजर आ रहे हैं।

mira kapoor with shahid kapoor romantic main

शाहिद कपूर और मीरा कपूर बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पॉपुलर कपल्स में शुमार किए जाते हैं। मीरा कपूर का फिल्मों का बैकग्राउंड नहीं है, लेकिन फिर भी शाहिद के साथ उनकी अंडरस्टैंडिंग काफी अच्छी है। शाहिद कपूर के साथ जबसे मीरा कपूर की शादी हुई है, तभी से दोनों की रिलेशनशिप काफी चर्चित रही है। मीरा कपूर और शाहिद कपूर, दोनों अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें शेयर करते हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि दोनों एक-दूसरे को कितना चाहते हैं। बेटी मीशा कपूर और बेटे जैन कपूर के साथ इनकी दुनिया गुलजार है। बेटी मीशा के होने के बाद जब जैन कपूर पैदा हुए, तो मीरा और शाहिद की फैमिली कंप्लीट हो गई। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि जब जैन पैदा हुए थे, उसके अगले दिन मीरा कपूर का बर्थडे था। इस वक्त में मीरा कपूर अस्पताल में ही थीं। ऐसे में पार्टी देना मुमकिन नहीं था, लेकिन अस्पताल में ही शाहिद कपूर ने मीरा को उनके बर्थडे के लिए खास अंदाज में विश किया था।

अस्पताल की ये तस्वीर है बेहद क्यूट

अपने खूबसूरत लुक्स के लिए हमेशा सुर्खियों में रहे शाहिद कपूर ने अस्पताल में अपनी पत्नी मीरा कपूर को किस करके उन्हें बर्थडे की बधाई दी थी। इस तस्वीर में मीरा और शाहिद कपूर दोनों बहुत क्यूट लग रही हैं। शाहिद ने यहां जो येलो कलर की टी-शर्ट पहनी है, जिस पर ब्लैक कलर के प्रिंट बने हुए हैं, वहीं मीरा कपूर ने येलो कलर का प्रिंटेड कुर्ता पहना हुआ है। इस तस्वीर के साथ मीरा कपूर ने लिखा था, 'एक दिन के जैनू के साथ सबसे कूल बर्थडे पार्टी।'

इसे जरूर पढ़ें: पापा शाहिद कपूर और मां मीरा कपूर की आंखों का तारा हैं मीशा कपूर

फिलहाल शाहिद कपूर और उनका पूरा परिवार क्वारंटाइन में है। इस वक्त में शाहिद कपूर मीरा कपूर और अपने दोनों बच्चों मीशा कपूर और जैन कपूर के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। शूटिंग के वक्त शाहिद अपने बच्चों और परिवार के लिए उतना वक्त नहीं दे पाते और उन्हें ये भी पता है कि हालात सामान्य होने के बाद वे फिर से बिजी हो जाएंगे। ऐसे में घर पर बीत रहे इन खूबसूरत पलों को वह यादगार बनाने में यकीन रखते हैं।

साल 2015 में हुई थी शादी

View this post on Instagram

Love and light💫 #HappyDiwali

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor) onOct 27, 2019 at 6:50am PDT

मीरा कपूर और शाहिद कपूर की शादी साल 2015 में हुई थी। शाहिद कपूर और मीरा कपूर ने पहली ही मुलाकात में एक-दूसरे को पसंद कर लिया था। पहली बार ये दिल्ली में दोस्तों के साथ एक फार्महाउस पर मिले थे।

इसे जरूर पढ़ें:मीरा कपूर ने लॉकडाउन में की बच्चों की तारीफ, पेरेंट्स से की patience बनाए रखनी की अपील

तब मीरा राजपूत के नाम से जानी जाती थीं। दोनों ने साथ में एक वॉक की थी और पीछे सूरज डूब रहा था। उस वक्त शाहिद कपूर ने पाया कि मीरा कपूर की आंखें काली नहीं थी, बल्कि थोड़ी सी हेजल थीं।

उन्हें इस बात का भी अहसास हुआ था कि वे शायद इस लड़की से शादी कर सकते हैं। लेकिन उन्होंने तब खुद से ये भी कहा था, 'तुम ये क्यों सोच रहे हो, ये 20 साल की है बेशरम' शाहिद को अहसास हो रहा था कि उन्हें मीरा से पहली नजर में प्यार हो गया है। एक मीडिया इंटरव्यू में शाहिद ने कहा था कि मीरा के साथ रहते हुए हर दिन मीरा के लिए उनका प्यार बढ़ता जा रहा है।

अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे जरूर शेयर करें, अपने चहेते सेलेब्स के बारे में जानने के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।

Image Courtesy: Instagram(@mira.kapoor)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP