अगर आपको लगता है कि पुरुष सिर्फ महिलाओं की खूबसूरती से आकर्षित होते हैं तो आपका अंदाजा गलत है। महिलाओं में ऐसी और भी कई चीजें होती हैं, जिनसे पुरुष काफी ज्यादा इंप्रेस होते हैं। दरअसल महिलाओं के आकर्षक लुक्स पुरुषों का ध्यान खींचने में कामयाब रहते हैं, लेकिन उनकी कुछ और चीजें भी होती हैं, जो पुरुषों को उनका फैन बना देती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में-
बेधड़क हंसी-मजाक
अक्सर जो महिलाएं बिंदास तरीके से बात करती हैं और खुलकर हंसती हैं, पुरुष उनकी तरफ स्वाभाविक रूप से खिंचे चले जाते हैं। कई महिलाएं मेंटली इतनी स्ट्रॉन्ग होती हैं कि वे अपने जीवन की हर परिस्थिति को कूल तरीके से हैंडल करती हैं और उसका स्ट्रेस चेहरे पर नहीं आने देतीं। और इस तरह उनका सेंस ऑफ ह्यूमर उनकी पहचान बन जाती है। अगर आप भी ऐसी ही मिजाज की हैं तो समझ लीजिए आपके चाहने वालों की भी कमी नहीं होगी।
इसे जरूर पढ़ें:संजीदा शेख की जवां और खूबसूरत त्वचा का ये है राज, जिसे अपनाना है बेहद आसान
मेसी बन वाला लुक
अक्सर महिलाएं जब जल्दी में होती हैं तो अपने बालों को जरा हल्के से पफ करके जूड़ा बांध लेती हैं। इस टाइप का मेसी बन उनके लुक को इतना एनहांस कर देता है कि पुरुष उससे अट्रैक्ट हो जाते हैं। तो अब आप महज खुद को नीट एंड क्लीन रखने के बजाय आकर्षक लुक्स बनाए रखने के लिए भी मेसी बन बना सकती हैं। 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में दीपिका का कुछ ऐसा ही लुक हमें बेहद अट्रैक्टिव लगता है।
अलग सोच रखने वाली महिलाएं
अक्सर महिलाएं किसी ना किसी को फॉलो कर रही होती हैं, फिर चाहे वह उनकी फैमिली हो, पति हो या फिर उनके बच्चे। लेकिन आज के समय में ऐसी महिलाओं की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है, जो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हैं और किसी तरह का ट्रेंड फॉलो करने के बजाय वे जिंदगी की इबारत को नए तरीके से लिखने में यकीन रखती हैं। ऐसी महिलाओं की संख्या गिनी-चुनी होती है और इसीलिए उनके विचारों की तरफ पुरुषों का ध्यान स्वाभाविक रूप से चला जाता है। जाहिर है ऐसी महिलाओं की थिकिंग काफी गहरी होती है, उनकी थॉट प्रॉसेस और उनके आइडिया भी कई बार बिल्कुल नई सोच वाले होते हैं, जो पुरुषों को उनका दीवाना बना सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:बेहद ग्लेमरस नजर आ रहीं नीता अंबानी की फिटनेस का राज छिपा है उनकी एक्सरसाइज में
कूल तरीके से रहने वाली महिलाएं
कई महिलाएं सजने-संवरने के बजाय खुद को एंजॉय करने में यकीन रखती हैं। उनका ध्यान इस बात की तरफ ज्यादा रहता है कि उन्हें क्या पसंद है, वे क्या करना चाहती हैं और उनकी जिंदगी का मकसद क्या है। ऐसी महिलाएं दूसरों की अपेक्षाओं को लेकर स्ट्रेस नहीं लेतीं। बिंदास होने की वजह से ऐसी महिलाओं पुरुषों को काफी अट्रैक्ट करती हैं।
खुले मिजाज वाली महिलाएं
ऐसी महिलाएं जो खुश रहने के लिए पूरी तरह से पार्टनर पर निर्भर रहतीं, अपनी रिलेशनशिप को ज्यादा बेहतर तरीके से हैंडल कर पाती हैं। ऐसी महिलाएं रिलेशनशिप के अलावा अपने जीवन के दूसरे पक्षों को भी बराबर महत्व देती हैं और अपने लिए क्वालिटी टाइम निकालती हैं। ऐसी महिलाएं अपने पार्टनर से ज्यादा शिकायत नहीं करती हैं और ना ही उनके साथ छोटी-छोटी बातों पर दिल छोटा करती हैं। इसीलिए ऐसी महिलाओं के साथ पुरुष ज्यादा सहज तरीके से रह पाते हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों